ब्रह्मचर्य ही जीवन है
Brahmacharya Hi Jeevan Hai
by स्वामी शिवानन्द
Source: Chatra Hitkari Pustakmala, Daraganj, Prayag (1926) · Kedarnath Gupta, Chatra Hitkari Pustakmala · 1926 (origin)
About this granth
Brahmacharya Hi Jeevan Hai (ब्रह्मचर्य ही जीवन है) is a well-known Hindi book of the early twentieth century printed under the name of Swami Shivanand. The inner title page gives its full title as 'Brahmacharya is Life and Sensuality is Death', and it opens with the Vedic line on the gods conquering death through continence and austerity.
The book urges young readers towards self-restraint, health, exercise and strength of character. It reflects the nationalist and reformist climate of its day, in which celibacy was linked to physical vigour and the strength of the nation. It is dedicated to Professor Manikrao of Baroda, founder of the Jummadada Vyayam Mandir gymnasium.
It was issued as number 5 of the Chhatra Hitkari Pustakmala by Kedarnath Gupta of Daraganj, Prayag. The imprint lists editions of 1922, 1925, 1926 and 1927; this scan is the fifth edition of January 1929, printed at the Omkar Press, Allahabad, and has 199 pages.
❁ वॉर्यरत्ना के अनूठे नियम ❁
[ ६९ ]
है !’ ऐसा सोचते हों उसे वहाँ पर इधर-उधर चारों ओर नाचने कूदने की डरावनी आवाज सुनाई देने लगी। उसने सोचा ‘सचमुच यहाँ पर स्मशान ही मालूम होता है। कहीं ऐसा न हो कि कोई शैतान मेरे सामने आके खड़ा हो जाय।’ ऐसी शंका करते ही एक महान् विकराल
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in७० ]
❁ ब्रह्मचर्य ही जीवन है ❁
बनाता है। मन ही मनुष्य को स्वर्ग में या नरक में विठा देता है। स्वर्ग या नरक में जाने की कुर्जी भगवान् ने हमारे ही हाथ में दे रखी है ? उसे सीधी या टेढ़ी धुमाना हमारे ही हाथ में है। मनुष्य की सुगति व दुर्गति उसके भले बुरे संकल्पों, विचारों पर ही
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❁ वीर्यरत्ना के अनूठे नियम ❁
[ ७१ ]
मनुष्य के उचित प्रयत्न करने पर असाध्य कुछ भी नहीं है। आज बीज बोया और कल फल चाहा, ऐसे अधीर मनुष्य को कदापि यश नहीं मिलता। यदि जल्दी फल न मिले तो मन में समझो कि पहले के पाप-संकल्प अधिक हैं; परन्तु वे पुण्य-संकल्पो द्वारा निश्चय
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in७२ ]
❁ महाचर्य ही जीवन है ❁
इसी प्रकार हमारे कायिक, वाचिक, मानसिक शुभाशुभ कर्मों के फल भी हमें अवश्य ही मिलते हैं । मामूली बीज तो कोई उगते भी नहीं, परन्तु कर्मबीज एक भी उगे बिना नहीं रहता; सभी फलरूप होते हैं । अतः प्रातःकाल उठते ही
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❁ वीर्यरत्ना के अनूठे नियम ❁
[ ७३ ]
विघ्न नष्ट करके मेरे सम्पूर्ण कार्य सदैव सिद्ध करो !” “सम्पूर्ण लोगों के हृदय में बुद्धिरूप से सदा विराजमान रहने वाली और स्वर्ग तथा मोक्ष देने वाली हे परम दयालु माता, देवी नारायणी ! तेरे चरण कमल में मेरा बारबार
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in७४ ]
❁ ब्रह्मचर्य ही जीवन है ❁
४—ईश्वर परम वीर्यवान्, पूर्ण भान्यवान् व असीम सामर्थ्यवान् है। मेरा भी स्वरूप वही है; मैं भी परम वीर्यवान्, पूर्ण भान्यवान् व असीम सामर्थ्यवान् हूँ ! ❁ !
५—ईश्वर पूर्ण निष्कास, निर्विपय व निर्विकारी है;
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❁ वीर्यरत्ना के अनूठे नियम ❁
[ ७५ ]
पर अत्यद्भुत परिणाम होते हुये दिखाई देंगे। रोगी भी निरोग होंगे, कोधी भी शान्त होंगे और कामी भी ब्रह्मचारी होंगे। इस निश्चय को पूर्ण सत्य जानो। परन्तु दृष्टि हृदय पर लगी हुई होनी चाहिये और परमात्मा को
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in७६ ]
❁ ब्रह्मचर्य ही जीवन है ❁
“अब करुणा कर कोजिए सोई,
जा विधि मोर परम हित होई ॥”
आहिमाम् ! आहिमाम् !! आहिमाम् !!!
इस प्रकार रोज़ प्रातःकाल, सायंकाल, और भोजन के समय ऐसे केवल
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❁ पवित्र-मातृभाव-दृष्टि ❁
[ ७७ ]
दृष्टि से देखना चाहिये। परन्तु किसी स्त्री की ओर आँख उठा कर न देखना ही पवित्र दृष्टि बनाए रखने का सर्वोत्कृष्ट मार्ग है। किसी स्त्री का ध्यान व स्मरण कदापि न करो। स्त्रियों के कोई चित्र किंवा मूर्ति भी कभी न देखो, फिर स्त्रियों की ओर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in७८ ]
❁ प्रत्यक्ष्य ही जीवन है ❁
सर्वथा त्याग दो । क्योंकि वैसा करना स्त्री-पुरुष दोनों के लिये हानिकर व नाशकर है । भरद्वास वामन कहते हैं :—
यदपि मात भगिनी सुता तऊ न घैठे पास ।
प्रवला हैं ये इन्द्रियाँ करो न तुम विश्वास ॥
श्री लक्ष्मणजी की
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❁ पवित्र-मातृभाव-दृष्टि ❁
[ ७९ ]
दोषेण तीव्रो विषयः कृष्ण सर्प विषादपि ।
विषं निहन्ति भोक्त्वा दृष्ट्वा चक्षुषाप्यहम् ॥ १ ॥
—विवेक चूडामणि ।
अर्थात्:—काले सांप के विष से भी बढ़कर विषय-जन्य विष अत्यन्त भयानक है। विष तो पी लेने पर मनुष्य मरता
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in८० ]
❁ ब्रह्मचर्य ही जीवन है ❁
रहता है, यह अनुभवसिद्ध बात है। आप भी इसका अवश्य अनुभव कीजिये, निस्सीम कल्याण होगा।
एक बार शेष जी बीमार पड़े। बहुत दवा की परन्तु आराम नहीं हुआ। अन्त में धन्वन्तरी ने शेष जी की आँखें वाँधीं और फिर दवा दी। तब बहुत जल्द ठीक हो गये।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❁ पवित्र-सातुभाव-दृष्टि ❁
[ ८१ ]
“चटक मटक नित कुमति बन तकत चलत चहुँ और ।
वामन ! ऐसे अधम नर पड़े नरक में घोर ॥
ऋष्यमूक पर्वत पर जब श्री सीता देवी के गहने श्री लक्ष्मणजी के सामने जांचने के लिये रखे गये तब श्री लक्ष्मणजी क्या ही उत्कृष्ट उत्तर देते
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in८२]
❁ ब्रह्मचर्य ही जीवन है ❁
सच्चा पालन कर सकेंगे और कामरूपी मेघनाद को निश्चयपूर्वक मार सकेंगे। सारांश यह कि किसी स्त्री की ओर न देखना ही ब्रह्मचर्य-रक्षा का परम श्रेष्ठ रहस्य है—उपाय है।
“सादी रहन-सहन”
नियम तीसरा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❁ सादी रहन-सहन ❁
[ ८२ ]
भीतरसों मैलो हियो, बाहर रूप अनेक ।
नारायण तासों भले, कौआ तन मन एक ॥
खुद “न-खरा” शब्द ही मनुष्य की खोटी चाल को सावित कर रहा है । विशेष सज-धज करना, ऊँचे ऊँचे और रंगे-विरंगे भड़कीले व कामोत्तेजक कपड़े पहिनना, अपने हाथ अपने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in८४ ]
❁ ब्रह्मचर्य ही जीवन है ❁
जीवन है और सजावट ही नाश है, यह तत्त्व पूर्णरीति से ध्यान में रखो ।
“सत्संगति”
नियम चौथा :—
सत्संगत्वे निःसंगत्वं निःसङ्गत्वे निर्मोहत्वम् ।
निर्मोहत्वे निश्चलत्वं निश्चलत्वे जीवन्मुक्तः ॥
—श्रीमच्छङ्कराचार्य ।
“सत्सङ्ग से निःसङ्ग ( Non-attachment ) की प्राप्ति होती है; निःसङ्ग से निर्मोहत्व अर्थात् विषय से अप्रतीति बढ़ती है; निर्मोह से सत्य का पूरा ज्ञान व निश्चय होता है और सत्त्व के निश्चल ज्ञान से मनुष्य जीवन्मुक्त होता है अर्थात् इस संसार से तर जाता है ।”
वक्तव्यः—संसार में ‘आत्मोन्नति’ के लिये जितने साधन मौजूद हैं उन सब में सत्संग सब से श्रेष्ठ उपाय है । ‘सत्संग’ यह शब्द अत्यन्त महत्व का है । सत्संग में संसार की तमाम उत्ततिकर बातों का समावेश होता है । जैसे पवित्र व ऊँचे विचार करना, पवित्र व मीठे वचन बोलना, पवित्र वचन सुनना, पवित्र भोजन करना, पवित्र स्वदेशी कपड़े पहनना आदि अनन्त बातों का समावेश होता है और ‘कुसंग’ में संसार की तमाम स्वपरनाशकारी बातों का समावेश होता है । सत्संग से मनुष्य देवता बनता है और कुसंग से मनुष्य राक्षस बन जाता है । भक्त तुलसीदास जी पूछते हैं “को न कुसंगति पाय नसाई ?” सच है, कुसंग से आज तक
❁ सत्संगति ❁
[ ८५ ]
बड़े बड़े शीलवान, गुणवान, और होनहार बालक-बालिकायें तथा स्त्री-पुरुष धूल में मिल गये हैं । कुसंग का प्लेग महान् भयानक होता है । जंगली जानवर का वा काले साँप का भी साथ बहुत अच्छा है; उससे मनुष्य की केवल मृत्यु ही होगी । परन्तु दुर्जन का संग महान् दुर्गतिकर है; वह मनुष्य को नीच योनियों में व नरक में ही डालने वाला है । पण्डित विष्णु-शर्मा कहते हैं:—
“वरं प्राणत्यागो न पुनरधमानासुपगमः ।”
“प्राण त्याग देना अच्छा है परन्तु नीचों के पास जाना तक घुरा है ।” “जैसा संग वैसा रंग” यही प्रकृति का कायदा है । धुवों के संग से सफेद मकान भी काला पड़ जाता है । लता में का कीड़ा लता ही के तुल्य हरा बन जाता है । वैसे ही दुर्जन के साथ मनुष्य भी दुर्जन बन जाता है और सज्जन के साथ सज्जन । “कामी के संग काम जागे पै जागे” “कायर के संग शूर भागै पै भागै” “काजर की कोठरी में कैसोहू सवानो घुसो, एक रेख काजर की लागै पै लागै ।” कवि का यह कथन अक्षरशः सत्य है । नीच पुरुष अपने ही तुल्य अपने मित्रों को भी नीच, पापी और दुर्गत्मा बना डालते हैं और सत्पुरुष अपने ही जैसे अपने मित्रों को भी पुर्यात्मा महात्मा बना देते हैं ।
सत्संग की महिमा अपरंपार है । सत्संग से मनुष्य को मोक्ष प्राप्ति होती है और कुसंग से नरक की प्राप्ति होती है । सत्संग की महिमा और कुसंग की अधमता किसी से छिपी नहीं है । कुसंग से मनुष्य जीते जी ही नरक का सा अनुभव करने लग जाता है । इसी कारण से गोस्वामी जी कहते हैं—“वरु भल वास नरक
८६ ]
❁ ब्रह्मचर्य ही जीवन है ❁
कर ताता, दुष्ट संग जनि देहि विधाता ।” अतः कल्याण चाहने वालों को कुसंग को एक दम प्रतिज्ञापूर्वक त्याग देना चाहिये और सत्सङ्ग को प्रयत्नपूर्वक प्राप्त करना चाहिये । कुमित्रों से मिश्ररहित रहना ही लाख गुना श्रेष्ठ है; क्योंकि कुसंग से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों मटियामेट हो जाते हैं और अन्त में महान् अधोगति होती है । परन्तु सत्संग से चारों पुरुषार्थ अनायास सध जाते हैं । याद रक्खो, राजपाट, गज, वाजि, धन, स्त्री, पुत्रादि सब कुछ मिलेंगे, परन्तु सत्सङ्ग मिलना परम दुर्लभ है । “विनु सत्सङ्ग विवेक न होई, राम कृपा विनु सुलभ न सोई ।”—यह गोस्वामी जी का वचन अक्षर अक्षर सत्य है । मोक्ष के सब साधन एक तरफ और सत्सङ्ग एक तरफ दोनों में सत्सङ्ग का ही दर्जा बहुत ऊँचा है ।
“तात स्वर्ग अपवर्ग सुख, धरिय तुला इक अंग ।
तुलै न ताही सकल मिलि, जो सुख लव सरसंग ॥
सच है, “शठ सुधरहिं सत्संगति पाई” कैसे ? तो जैसे “पारस परसि कुधातु सुहाई ।” यह नितान्त सत्य है कि “सम्पूर्ण दुराचार और व्यभिचार की जड़ एक मात्र कुसंगति ही है ।” अतः ब्रह्मचारियों को तथा अभ्युदयेच्छुओं को चाहिये कि कभी भी जीभ से बुरी बात न कहे, कान से बुरी बात न सुनें (जैसे कजली होली की गालियां व भद्रे भद्रे गीत आदि), आंख से बुरी चीज़ न देखें (जैसे नाटक, तमाशा, सिनेमा, नाचवाली रामलीला, भद्दी चीज़ इत्यादि), पैर से बुरी जगह न जायें, हाथ से बुरी चीज़ न छुवें और मन से विषय-चिन्तन हरगिज़ न करें । वस्त्रिकुम्भावों को
❁ सत्संगति ❁
[ ८७ ]
नष्ट करने वाला परमात्मा का ही शुभचिन्तन व ध्यान हमेशा करें। वस, फिर तुम महात्मा ही हो और तुम्हें यहीं पर सच्चा स्वर्ग है।
एक समय भगवान् विष्णु ने राजा बलि से पूछा कि “तुम सज्जनों के साथ नरक में जाना पसन्द करोगे या दुर्जनों के साथ स्वर्ग में ?” बलि ने तत्काल उत्तर दिया कि “मैं सज्जनों के साथ नरक में ही जाना पसन्द करूंगा।” पूछा, “क्यों ?” तब जवाब मिला, जहाँ पर सज्जन है, वहीं पर स्वर्ग है और जहाँ पर दुर्जन हैं वहीं पर नरक है। दुर्जन पुरुष स्वर्ग को भी नरक बना छोड़ते हैं और सज्जन पुरुष नरक को भी स्वर्ग बना देते हैं। सत्पुरुष जहाँ जायेंगे वहीं पर स्वर्ग बन जाता है।
“सत्संगः परमं तीर्थं सत्संगः परमं पदम् ।
तस्मात्सर्वं परित्यज्य सत्संगं सततं कुर्व ॥”
सत्संग ही परम पवित्र तीर्थ है। सत्संग ही श्रेष्ठतम पद अर्थात् मोक्ष है। इस लिये सब छोड़ छोड़ कर काया वाचा मनसा नित्य सत्संग का ही सेवन करो। जब जब चित्त में नीच विषय विकार उत्पन्न हों, तब तब उस परिस्थिति का एक दम त्याग कर, सत्पुरुषों या सुमित्रों के पास तुरन्त जा बैठो। वहाँ जाते ही तुम्हारी सम्पूर्ण नीच वृत्तियाँ तत्काल दब जायंगी और मन व तन दोनों शान्त व पवित्र बन जायेंगे, यह स्वानुभव सिद्ध बात है। आप भी इसका अनुभव कर अपना उद्धार कीजिये।
एकान्तः—जिनके चित्त में कुविचार उत्पन्न होते हों, ऐसे दुर्बल चित्त वाले व्यक्तियों को एकान्तवास कदापि न करना चाहिये। उन्हें सदा इष्ट-मित्र, माता-पिता, भाई इनके समीप ही रहना चाहिये; इसी में कल्याण है।
८८ ]
❁ ब्रह्मचर्य ही जीवन है ❁
“सद्ग्रन्थावलोकन”
नियम पाँचवाँ :—
वक्तव्यः—जहाँ सन्मित्र व सज्जन-संगति दुर्लभ हो वहाँ सद्ग्रन्थ-रूपी सज्जनों और मित्रों की संगति करन चाहिए। सद्ग्रन्थों द्वारा हम संसार के एक से एक महात्मा की संगति रात-दिन कर सकते हैं और उनसे जब चाहें तब तथा जितने मरतबे चाहें उतने मरतबे वार्तालाप कर सकते हैं और अपना ‘यथेष्ट’ समाधान कर सकते हैं। “सद्ग्रन्थ इस लोक के चिन्तामणि हैं। सद्ग्रन्थों के पठन-पाठन से सब कुचिन्तार्यें मिट जाती हैं, संशय-पिशाच भाग जाते हैं और मन में सद्भाव जागृत होकर परम शांति प्राप्त होती है। ज्ञानाग्नि से मनुष्य का सब पाप जल जाता है और मनुष्य पापात्मा से पुण्यात्मा और व्यभिचारी से ब्रह्मचारी बन जाता है। ज्ञानानन्द के सामने विषयानन्द फीका पड़ जाता है। बिना सिद्धान्त-वाक्यों के श्रवण किये किसी का आचरण कदापि शुद्ध नहीं हो सकता। श्रवण की महिमा अपरम्पार है। बिना देखे और सुने किसी का उद्धार आज तक न हुआ है, न होगा।
अतः हमें रोज़ प्रातःकाल और सायंकाल किसी पवित्र ग्रन्थ का पवित्रता और एकग्रतापूर्वक, शुद्ध जगह पर बैठ कर, थोड़ा ही नियमित पाठ करने का नियम बांध लेना चाहिये। पाठ को शान्ति और प्रसन्नता-पूर्वक पूरा किये बिना अत्र ग्रहण नहीं करेंगे—ऐसा एक निश्चय कर लेना चाहिये। इस प्रकार निश्चय कर लेने से मनुष्य के भीतर एक अद्भुत देवी शक्ति जागृत होती है, जो कि उसे उन्नति के शिखर पर पहुँचा देती है।