Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)

Bhavaprakasha Chikitsa Bhaga with Vidyotini Commentary

by आचार्य भावमिश्र (टीकाकार: पं. ब्रह्मशंकर मिश्र एवं रूपलालजी वैश्य)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,167 pages

About this granth

Bhavaprakasha (भावप्रकाश) is the sixteenth century compendium of Ayurveda by Bhavamishra, counted with the works of Charaka, Sushruta and Vagbhata among the main classical texts. It is arranged in three parts (purva, madhya and uttara khanda) and is known for describing newer diseases such as phiranga roga and drugs that had recently reached India.

This file is from the Kashi Sanskrit Granthamala (no. 130) edition of Chaukhambha Sanskrit Bhawan, Varanasi, with the Vidyotini Hindi commentary of Bhishagratna Brahmashankar Mishra and botanical notes by Rupalal Vaishya. Its title page calls it the first part (purvardha), including the Bhavaprakasha Nighantu, while the catalogue files it as the therapeutics section.

The sections detected in the scan cover the treatment of fever, raktapitta, cough, breathing disorders, hiccup, consumption, grahani, diarrhoea, piles, weak digestion, gulma, abdominal diseases, vata disorders, amavata, vatarakta, colic and prameha. Students and practitioners use this commentary to follow the Sanskrit verses and the formulations. The scan runs to 1167 pages.

Page 879
Page 879 scan

८२८ भावप्रकाशनिघण्टुः
२७. पटोल-पत्र
इसका परिचय आगे शाक वर्ग (पृष्ठ ८३७) में लिखा गया है।
अथ गुडूचीपत्रम् (गिलोयशाक) । तस्य गुणानाह
गुडूचीपत्रमाग्नेयं सर्वज्वरहरं लघु । कषायं कटु तिक्तं च स्वादुपाकं रसायनम् ।।४०।।
बल्यमुष्णं च संग्राहि हन्याद्दोषत्रयं तृषाम् । दाहप्रमेहवातासृक्कामलाकुष्ठपाण्डुताः ।।४१।।
गिलोय के पत्ते-आग्नेय (अग्नि के गुणों से युक्त), सर्व प्रकार के ज्वर को दूर करने वाले, लघु, कषाय, कटु
तथा तिक्त रसयुक्त, विपाक में मधुर रस युक्त, रसायन, बलकारक, उष्ण, ग्राही, एवम्-त्रिदोष, तृषा, दाह, प्रमेह, वात,
रक्तविकार या वातरक्त, कामला, कुष्ठ तथा पाण्डु रोग को दूर करने वाले होते हैं । [४०-४०]
२८. गिलोय शाक
इसका विस्तृत वर्णन गुडूच्यादि वर्ग (पृष्ठ ४४८) में किया गया है।
अथ कासमर्दः (कसौंदी शाक) । तस्य नामानि
तत्पत्रस्य गुणांश्चाह
कासमर्दोऽरिमर्दश्च कासारिः कर्कशस्तथा । कासमर्ददलं रुच्यं वृष्यं कासविषास्रनुत् ।।४२।।
मधुरं कफवातघ्नं पाचनं कण्ठशोधनम् । विशेषतः कासहरं पित्तघ्नं ग्राहकं लघु ।।४३।।
कसौंदी के संस्कृत नाम-कासमर्द, अरिमर्द, कासारि तथा कर्कश ये सब हैं । कासमर्द के पत्ते-मधुर रसयुक्त,
रुचिकारक, वीर्यवर्धक, पाचक, कण्ठ को शुद्ध करने वाले लघु, ग्राही, एवम्-खाँसी, विष, रक्तविकार, कफ तथा वात
को नाश करने वाले होते हैं और विशेषतः ये कासनाशक तथा पित्त को दूर करने वाले होते हैं । [४२-४३]
२९. कसोंदी
हिं०-कसौंदी, कसौंदी । बं०-कालकासुन्दा । म०-कासविंदा । गु०-कासोंदरो । क०-दोग्दुतगचे । ते०-
कर्सि । मला०-पीन्ना बीर । ता०-पैदाविरै । अं०-The Negro Coffee (दी निग्रो कॉफी) । ले०-Cassia
occidentalls Linn. (कंसोआ ऑक्सीडेण्टॅलिस्) । Fam. Leguminosae (लेग्युमिनोसी) ।
कसौंदी-क्षुप जाति की वनस्पति वर्षा ऋतु में अधिक होती है। इसका क्षुप-३-४ फीट तक ऊँचा तथा कुछ
दुर्गन्ध युक्त होता है । कांड-कुछ नालीदार होता है । पत्ते-संयुक्त एवं ६ से १२ इञ्च लम्बे तथा वृन्त के आधार पर
एक ग्रन्थि युक्त होते हैं । पत्रक-लट्वाकार, लट्वाकार-आयताकार या लट्वाकार-प्रासवत, १ १/४ से ४ इञ्च लम्बे,
मुलायम एवं प्रायः लम्बाग्र होते हैं । पुष्प-पीले रंग के होते हैं । फली-४-५ इञ्च लम्बी तथा चिपटी होती है ।
इसके पत्र, मूल तथा बीजों का उपयोग किया जाता है। बीजों को भूनकर कॉफी की तरह व्यवहार में लाते हैं।
भेद-इसका एक अन्य भेद कँ. सोफेरा (C. sophera) होता है। इसके क्षुप-४ से ७ फीट ऊँचे; पत्रक ६
से १२ जोड़े, प्रायः १ से ३ इञ्च लम्बे, लम्बे प्रासवत्, तीक्ष्णाग्र या लम्बाग्र एवं वृन्त आधारीय ग्रंथि एक किन्तु भिन्न
आकार की होती है ।
रासायनिक संगठन-इसके बीजों में टॅनिन् ॲसिड, म्यूसिलेज, तेल, एमोडिन (Emodin), टॉक्सअल्ब्यूमिन
(Toxalbumin) एवं क्राइसोरोबिन (Chrysorobin) पाया जाता है । विरेचन द्रव्य इनको भूनने से नष्ट हो जाते हैं ।
यह विरेचन द्रव्य सनाय जैसे इसके पत्तों में भी होते हैं ।

Page 880
Page 880 scan

शाकवर्गः ८२९
गुण और प्रयोग—यह उष्ण, कण्ठशोधन, कफघ्न, स्रंसन, ज्वरहर एवं कुष्ठघ्न है। इसकी जड़ मूत्रजनन है।
इसका पंचांग विरेचन है। पत्र एवं बीज ज्वरहर हैं।
(१) कफज्वर, कुकास, श्वास आदि में पत्रस्वरस मधु के साथ देते हैं। इससे वमन तथा विरेचन भी होता है।
(२) पंचांग के क्वाथ से वायु का अनुलोमन होता है तथा शौच साफ होता है।
(३) पत्तों का लेप व्रणशोथ, विसर्प आदि दाहयुक्त चर्म रोगों में किया जाता है। त्वचा के रोगों में मूल तथा पत्तों
का क्वाथ एवं लेप उपयोगी है।
(४) उदर तथा जलशोथ में मूल का उपयोग करते हैं।
मात्रा—स्वरस १/२ से १ तोला; पंचांग ३ से ६ माशा; फल ३ से ६ माशा।
कासमर्द भेद—इसमें इमोडिन तथा क्राइसोफेनिक ॲसिड पाया जाता है। इसके भी गुण कासमर्द के समान हैं।
इसके पत्तों का बाह्य प्रयोग दाद में करते हैं। पंचांग का क्वाथ खाँसी में दिया जाता है।
अथ चणकशाकम् (चने का शाक) । तस्य गुणानाह
रुच्यं चणकशाकं स्याद् दुर्जरं कफवातकृत्। अम्लं विष्टम्भजनकं पित्तनुद्दन्तशोथहृत् ।।४४।।
चने का शाक—रुचिकारक, देर में हजम होने वाला, कफ तथा वातकारक, अम्लरस युक्त, विष्टम्भ पैदा करने
वाला एवम्–पित्त तथा दाँतों के शोथ को दूर करने वाला होता है। [४४]
३०. चना
चने का वर्णन शिम्बीधान्य वर्ग (पृष्ठ ८०२) में किया गया है।
अथ कलायशाकम् (मटर का शाक) । तस्य गुणानाह
कलायशाकं भेदि स्याल्लघु तिक्तं त्रिदोषजित् ।।४७।।
मटर का शाक—मल का भेदन करने वाला, लघु, तिक्तरस युक्त, एवम् त्रिदोष-नाशक होता है। [४५]
३१. मटर
इसका परिचय शिम्बीधान्य वर्ग (पृष्ठ ८०२) में दिया गया है।
अथ सार्षपं शाकम् (सरसों का शाक) । तस्य गुणानाह
कटुकं सार्षपं शाकं बहुमूत्रमलं गुरु। अम्लपाकं विदाहि स्यादुष्णं रूक्षं त्रिदोषकृत्।
सक्षारलवणं तीक्ष्णं स्वादु शाकेषु निन्दितम् ।।४६।।
सरसों का शाक—कटुरस युक्त, बहुत मूत्र तथा मल को करने वाला, गुरु, विपाक में अम्लरस युक्त, विदाही,
उष्ण, रूक्ष, त्रिदोष कारक, क्षार युक्त लवण रस वाला, तीक्ष्ण और स्वादिष्ट होता है। एवम् यह शाकों में निन्दनीय होता
है। [४६]
३२. सरसों
इसका वर्णन शिम्बीधान्य वर्ग (पृष्ठ ८०७) में किया गया है।
।। इति पत्रशाकानि ।।

Page 881
Page 881 scan

८३० भावप्रकाशनिघण्टुः
अथ पुष्पशाकानि। तत्रागस्तिपुष्पस्य गुणानाह
अगस्तिकुसुमं शीतं चातुर्थिकनिवारणम्। नक्तान्ध्यनाशनं तिक्तं कषायं कटुपाकि च।
पीनसश्लेष्मपित्तघ्नं वातघ्नं मुनिभिर्मतम् ।।४७।।
अगस्त का पुष्प—तिक्त तथा कषायरस युक्त, विपाक में कटुरस युक्त, शीतल एवम् चौथिया ज्वर, नक्तान्ध्य
(रतौंधी), पीनस, कफ, पित्त तथा वात को नष्ट करने वाला होता है ऐसा मुनि लोग मानते हैं। [४७]
३३. अगस्त
इसका विवरण पुष्पवर्ग (पृष्ठ ६६७) में दिया गया है।
अथ कदलीपुष्पम् (केले का फूल)। तस्य गुणानाह
कदल्यः कुसुमं स्निग्धं मधुरं तुवरं गुरु। वातपित्तहरं शीतं रक्तपित्तक्षयप्रणुत् ।।४८।।
केले का फूल—मधुर तथा कषायरस युक्त, स्निग्ध, गुरु, शीतल एवम्—वात-पित्त, रक्तपित्त तथा क्षय को दूर
करने वाला होता है। [४८]
३४. केला
इसका परिचय फलवर्ग (पृष्ठ ७१४) में दिया गया है।
अथ शिग्रोः मधुशिग्रोः च पुष्पं (सहजना एवं उसके भेद एवं
फूल)। तयोर्गुणानाह
शिग्रोः पुष्पं तु कटुकं तीक्ष्णोष्णं स्नायुशोथनुत्। कृमिहृत्कफवातघ्नं विद्रधिप्लीहगुल्मजित्।
मधु शिग्रोस्त्वक्षिहितं रक्तपित्तप्रसादनम् ।।४९।।
सहजन का फूल—कटुरस युक्त, तीक्ष्ण, उष्ण, स्नायुगत शोथ को दूर करने वाला एवम् कृमि, कफ, वात,
विद्रधि, प्लीहा तथा गुल्म को नष्ट करने वाला होता है।
मधुशिग्रु (सहजन भेद) का फूल—नेत्रों के लिये हितकर तथा रक्तपित्त को दूर करने वाला होता है। [५०]
३५. सहजना
इसका विवरण गुडूच्यादि वर्ग (पृष्ठ ५१२) में किया गया है।
अथ शाल्मलीपुष्पम् (सेमल के फूल)। तस्य गुणानाह
शाल्मलीपुष्पशाकं तु घृतसैन्धवसाधितम्। प्रदरं नाशयेत्येव दुःसाध्यं च न संशयः ।।५०।।
रसे पाके च मधुरं कषायं शीतलं गुरु। कफपित्तास्रजिद् ग्राहि वातलं च प्रकीर्त्तितम् ।।५१।।
सेमल के फूल का शाक—यदि यह घी तथा सेन्धा निमक डाल कर बनाया जाय तो सेवन करने से दुःसाध्य
प्रदर को दूर करता है इसमें कोई संशय नहीं है। और यह कषाय तथा मधुररस युक्त, विपाक में मधुररस युक्त, शीतल,
गुरु, ग्राही, वातजनक एवम् कफ, पित्त तथा रक्तविकार को दूर करने वाला होता है। [५०-५१]
३६. सेमर
इसका विवरण वटादिवर्ग (पृष्ठ ६९५) में दिया गया है।
।। इति पुष्पशाकानि ।।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 882
Page 882 scan

शाकवर्गः ८३१
अथ फलशाकानि । तत्रकूष्माण्डम् (पेठा) ।
तस्य नामानि तद्बाल-मध्यम-वृद्धफलानां च गुणानाह
कूष्माण्डं स्यात्पुष्पफलं पीतपुष्पं बृहत्फलम् ।।५२।।
कूष्माण्डं बृंहणं वृष्यं गुरु पित्तास्रवातनुत् । बालं पित्तापहं शीतं मध्यमं कफकारकम् ।।५३।।
वृद्धंनातिहिमं स्वादु सक्षारं दीपनं लघु । बस्तिशुद्धिकरं चेतोरोगहृत्सर्वदोषजित् ।।५४।।
पेठा के नाम—कूष्माण्ड, पुष्पफल, पीतपुष्प तथा बृहत्फल ये सब हैं। पेठा—बृंहण (बलवर्धक), वृष्य
(वीर्यवर्धक), गुरु एवम् पित्त, रक्तविकार तथा वात को नष्ट करने वाला होता है। कच्चा पेठा—शीतल तथा पित्तनाशक
होता है।
मध्यम अवस्था का पेठा—कफकारक होता है। पका पेठा—स्वादिष्ट, क्षारयुक्त, किंचित् शीतल, अग्निदीपक,
लघु, बस्ति (मूत्राशय) का शोधन करने वाला, मानसिक रोग (उन्माद आदि) तथा सम्पूर्ण दोषों को दूर करने वाला होता
है। [५२-५४]
३७. पेठा
हिं०—पेठा, भूरा कुम्हड़ा, भतुआ, रकसा कोंहड़ा । बं०—कुमड़ा । म०—कोहला । गु०—भुरुं कोह्लुं । क०—
दार कोहोला । ता०—पुशानीकै । ते०—गुम्मडि । फा०—पजदाब, पदुव । अ०—महदवः । अं०—The Ash Gourd
(दी अॅश गोर्ड) । ले०—Benincasa cerifera Savi (बेनिनर्कैसा सेरीफेरा) । Fam. Cucurbitaceae (कुकुरबिटेसी) ।
पेठा—प्रायः सब प्रान्तों में रोपण किया जाता है। इसकी लता—मचान आदि के सहारे खूब फैलती है। पत्ते—
कद्दू के समान ४-६ इञ्च के घेरे में गोलाकार, कटे किनारे वाले या ५ भाग वाले होते हैं। फूल—पीले रंग के आते
हैं। फल—गोलाई युक्त, किञ्चित् लम्बे तथा लम्बाई में १ से १.५ फीट होते हैं। इसकी गूदी सफेद रहती है। बीज—
अनेक, चिपटे एवं किनारेदार होते हैं।
रासायनिक संगठन—इसके फल में आर्द्रता ९६, प्रोटीन ०.४, स्नेह ०.१, कार्बोहाइड्रेट ३.२, खनिज ०.३
भाग तथा विटामिन बी₁ २१ अ. एकक प्रति १०० ग्राम में रहता है।
गुण और प्रयोग—इसका फल मूत्रजनन, सौम्य विरेचक, बल्य, पौष्टिक, पित्तशामक, रक्तपित्त प्रशमन एवं रक्त
संग्राहक है।
इसका उपयोग रक्तपित्त, रक्तष्ठीवन, आन्तरिक रक्तस्राव, पागलपन, अपस्मार, मूत्रकृच्छ्र, तृष्णा एवं प्रमेह में किया
जाता है।
इससे रक्ताभिसरण की तेजी कम होती है। अधिक मात्रा में शौच साफ होकर नींद आती है।
(१) उन्माद में इसका रस पिलाते हैं जिससे शौच साफ होकर नींद आती है।
(२) राजयक्ष्मा में रक्तष्ठीवन होने पर इसका रस देते हैं।
(३) अर्श में कूष्माण्डपाक देते हैं।
(४) इसके बीज तथा बीजों का तेल चिपटे कृमियों के उपसर्ग में लाभदायक है।
मात्रा—स्वरस २ से ४ औंस; बीजचूर्ण ३ से ६ माशा।
अथ कूष्माण्डी (कुम्हडी) । तस्यानामगुणानाह
कूष्माण्डी तु भृशं लघ्वी कर्कारुरपि कीर्त्तिता । कर्कारुर्ग्राहिणी शीता रक्तपित्तहरा गुरुः ।
पक्वा तिक्ताऽग्निजननी सक्षारा कफवातनुत् ।।५६।।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 883
Page 883 scan

८३२ भावप्रकाशनिघण्टुः
कुम्हड़ी का संस्कृत नाम-अत्यन्त लघु पेठे को "कुष्माण्डी" कहते हैं, इसकी का नाम "कर्कारु" भी है।
कुम्हड़ी-ग्राही, शीतल, रक्तपित्त नाशक तथा गुरु होती है। पकी कुम्हड़ी-तिक्तरस युक्त, अग्निवर्धक, क्षार युक्त
एवम्-कफ तथा वात को दूर करने वाली होती है। [५५]
३८. कुष्माण्डी (कोहला)
हिं०-कुम्हड़ा, सफेद कद्दू। बं०-सादा कुम्हड़ा। म०-कौला। ता०-सुरईकई। अं०-Vegetable
Marrow (वेजिटेबुल मॅरो); Field Pumpkin (फील्ड पम्पकिन)। ले०-Cucurbita pepo Linn. (कुकुरविटा
पेपो)। Fam. Cucurbitaceae (कुकुरबिटेसी)।
यह सभी प्रान्तों में कृषित अवस्था में होता है। इसकी लता-वर्षायु, दृढ़ एवं खुरदरी से रोमश होती है। पत्ते-
गोलाकार, अल्प खण्डित एवं वृन्त तीक्ष्ण रोमश होते हैं। पुष्प-पीले रंग के आते हैं। फल-कई प्रकार के किन्तु
सामान्यतः नाशपाती के आकार वाले या कुछ आयताकार होते हैं। इसका डण्ठल कड़ा, अनेक गहरी धारियों से युक्त
एवं फल के आधारीय भाग में फूला हुआ नहीं रहता।
इसके अनेक प्रकार होते हैं। गुद्दी हलके रंग की एवं गंधहीन होती है। बीजों को तथा उसके तेल को खाने के
काम में लाते हैं।
रासायनिक संगठन-इसमें आर्द्रता ९५, प्रोटीन ०.५, स्नेह ०.१, कार्बोहाइड्रेट ४ एवं खनिजों में लोह तथा
अत्यल्प खटिक, आर्सेनिक और विटामिन 'सी' १०० ग्राम में १८ मि० ग्रा० रहता है।
बीजमज्जा में प्रोटीन, तैल (३८%), रालीय द्रव्य एवं सॅलिसिलिक् ॲसिड आदि द्रव्य होते हैं।
गुण और प्रयोग-इसके ताजे बीज, चिपटे कृमियों में लाभदायक हैं। ३० से ग्राम बीजों को कूटकर दूध एवं
मधु मिलाकर खालीपेट पिलाते हैं। बाद में विरेचन देते हैं। इसके पत्तों का लेप जलने पर करते हैं।
नोट-कुम्हड़े के निम्नलिखित अन्य भेद भी पाये जाते हैं-
(क) हिं०-लाल कुम्हड़ा, सीताफल। अं०-Red Gourd (रेड गोर्ड); Squash (स्कैश)। ले०-C.
maxima Duchesne (कु. मॅक्सिमा)। इसमें भी फल विभिन्न नाप के होते हैं एवं डंठल न तो धारीदार रहता है न
फल से लगा भाग बढ़ा हुआ रहता है। इसका गूदा पकने पर पीताभ या रक्ताभ रहता है। इसके बीज श्वेत या भूरे तथा
उनके किनारे भी उसी तरह होते हैं। इसके पत्र, पुष्प, फल एवं बीज का उपयोग खाद्य रूप में किया जाता है। बीज
कृमिघ्न, मूत्रल तथा बल्य होते हैं।
(ख) ले०-C. moschata Duchesne ex Poir. (कु. मास्केटा)। इसमें के फल का डंठल धारीदार एवं
फल से लगा भाग बढ़ा हुआ रहता है। इसमें बीज धूसराभ श्वेत या पीताभ किन्तु किनारे गहरे रंग के होते हैं। इसके
अन्य भाषा नाम एवं इसका व्यवहार (क) की तरह ही होता है।
अथ अलाबूर्दीर्घा-वर्तुला च तस्या नामानि भेदांस्तत्फलगुणाँश्चाह
अलाबूः कथिता तुम्बी द्विधा दीर्घा च वर्तुला ।।५६।।
मिष्टतुम्बीफलं हृद्यं पित्तश्लेष्मापहं गुरु । वृष्यं रुचिकरं प्रोक्तं धातु पुष्टिविवर्धनम् ।।५७।।
लौकी के संस्कृत नाम-अलाबु तथा तुम्बी है। भेद-लम्बी तथा गोल भेद से लौकी दो प्रकार की होती है
अर्थात्-१ दीर्घा अलाबु, २ वर्तुला अलाबु।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 884
Page 884 scan

शाकवर्गः ८३३
मीठी लौकी का फल—गुरु, रुचिकारक, वीर्यवर्धक, हृदय के लिये हितकर, पित्त तथा कफ नाशक एवम् धातु
की पुष्टि को विशेष रूप से करने वाला होता है। [५६-५७]
३९. अलाबू (लौकी)
हिं०—तुम्बी, लौआ, लौकी, कद्दू, कदुआ, मीठी तोम्बी, लम्बा कद्दू । बं०—लाउ। म०—दुध्या भोंपला।
गु०—दुधियुं, तुंबड़ी। क०—उवलकाई। ते०—अलबुवु, आनपकाया। फा०—शीरिन् । अ०—युक्तिनेहुलुकुर । अं०—
White Gourd (ह्वाइट गोर्ड) । ले०—Lagenaria vulgaris Ser (लॅगेनेरिया वर्ल्गेरिस्) । Fam. Cucurbitaceae
(कुकुरबिटेसी) ।
यह प्रायः सब प्रान्तों में रोपण की जाती है। खेत, बाग, मचान, छप्पर आदि पर फैली हुई इसकी बेल देखने
में आती है। इसके पत्ते—मृदुरोमश, ६-७ इञ्च के घेरे में गोलाकार, पञ्च कोणाकार या पाँच खण्डवाले होते हैं। फूल—
सफेद रंग के आते हैं। फल—१-२ हाथ लम्बा गोल या गोल अथवा चिपटा गोल विभिन्न आकार का होता है। कृषिजन्य
इसके अनेक प्रकार होते हैं। कृषिजन्य की गुद्दी मीठी होती है तथा वन्य की कड़वी होती है।
गुण और प्रयोग—इसके कृषित प्रकार की लोग सब्जी इत्यादि के काम में लाते हैं। वन्यभेद जो स्वाद में कड़वा
होता है उसका चिकित्सा में उपयोग होता है जिसका आगे वर्णन दिया गया है।
अथ कटुतुम्बी (कड़वी लौकी)। तस्या नामगुणानाह
इक्ष्वाकुः कटुतुम्बी स्यात्सा तुम्बी च महाफला । कटुतुम्बी हिमा हृद्या पित्तकासविषापहा ।
तिक्ता कटुर्विपाके च वातपित्तज्वरान्तकृत् ।।५९।।
कड़वी तुम्बी के संस्कृत नाम—इक्ष्वाकु, कटुतुम्बी, तुम्बी और महाफला ये सब हैं।
कड़वी तुम्बी—तिक्तरसयुक्त, विपाक में कटु रसयुक्त, शीतल, हृदय के लिए हितकर एवम्-पित्त, खाँसी, विष,
वात तथा पित्तज्वर को नष्ट करने वाली होती है। [५९]
४०. कटुतुम्बी (कड़वी तुम्बी)
हिं०—कटुलौकी, कड़वी तोंबी, तित लौकी, तितुआ लौका, तुमरी, तुम्बी । बं०—तितलाउ, तित लाओ । म०—
कडु मोपला । गु०—कड़वी तुम्बरी । क०—कहि सोरे । फा०—कदूय तल्ख । अ०—कर अउल् मुर, करउब् मुर ।
अं०—Bitter Gourd (बिटर गोर्ड) । ले०—Lagenaria vulgaris Ser. (लॅगेनेरिया वर्ल्गेरिस्) । Fam.
Cucurbitaceae (कुकुरबिटेसी) ।
कड़वी तुम्बी—इसके लता-पत्र-पुष्पादि सब उक्त अलाबू के समान होते हैं। फल—यह बहुत कड़वा होता है।
यह इसका वन्य भेद है।
रासायनिक संगठन—बीजों में सॅपोनिन् होता है।
गुण और प्रयोग—इसकी गुद्दी अत्यन्त कड़वी, वामक एवं भेदन होती है। इन्द्रायण की तरह इसका प्रभाव है।
इससे हैजे जैसी अवस्था होती है।
प्राचीन ग्रन्थों में वमन कराने के लिये इसका उपयोग लिखा है। अल्प मात्रा में इससे मिचली आकर कफ निकलता
है तथा शौच साफ होता है। कामला तथा कास श्वास में इसे देते हैं। कामला में पत्तों का क्वाथ देते हैं। यह भी विरेचक
होता है। दाह एवं शोथ पर गुद्दी को लगाते हैं। पत्तों से सिद्ध तैल गंडमाला, गाँठ या बद आदि पर मलते हैं।
५६ भाव.I
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 885
Page 885 scan

८३४ भावप्रकाशनिघण्टुः
अथ कर्कटी (ककडी)। तस्या नामानि तत्पक्वापक्वफलगुणाँश्चाह
एर्वारुः कर्कटी प्रोक्ता कथ्यन्ते तद्गुणा अथ ।।५९।।
कर्कटी शीतला रूक्षा ग्राहिणी मधुरा गुरुः । रुच्या पित्तहरा सामा पक्वा तृष्णाऽग्निपित्तकृत् ।।६०।।
ककड़ी का संस्कृत नाम—एर्वारु तथा कर्कटी है।
कच्ची ककड़ी—मधुररस युक्त, शीतल, रूक्ष, ग्राही, गुरु, रुचिकारक तथा पित्तनाशक होती है। पकी ककड़ी—
तृषा, जठराग्नि तथा पित्त को बढ़ाने वाली होती है। [५९-६०]
४१. ककड़ी
हिं०—ककड़ी (री)। बं०—कांकुर। म०—काँकडी। क०—सौते। ते०—दोसकाया। ता०—वेल्लरिक्कै। फा०—
ख्यार जाब, ख्यार दराल। अ०—किस्सा कदस। अं०—Snake Cucumber (स्नेक् कुकुम्बर)। ले०—Cucumis
utilissimus Roxb. (कुकुमिस युटिलिस्सिमस्)। Fam. Cucurbitaceae (कुकुरबिटेसी)।
यह युक्तप्रान्त, पञ्जाब आदि प्रान्तों में अधिक उत्पन्न होती है। इसकी लता खूब फैलती है। पत्ते—पञ्च कोणाकार
और दन्तुर होते हैं। फूल—पीले रंग के आते हैं। फल—कुछ इञ्चों से लेकर ३ फीट तक लम्बे होते हैं। यह हलके
या गहरे हरे रंग के एवं कोमल अवस्था में मृदु रोमश होते हैं। बीज—छोटे-छोटे होते हैं।
इसके अनेक प्रकार पाये जाते हैं जिनमें कड़वा भेद भी होता है। गरमी के दिनों में इसे लोग कच्चा या सब्जी
के रूप में खाते हैं।
गुण और प्रयोग—ककड़ी शीत, पाचन एवं मूत्रजनन है। बीज शीत, मूत्रजनन एवं बल्य है। पत्तों की राख कफ
निस्सारक है।
(१) बीजों का उपयोग मूत्रकृच्छ्र तथा मूत्राघात में करते हैं। इसमें बीज ४ भाग, दारु हल्दी १ भाग, मुलेठी १
भाग इनको पीसकर चावल की मांड के साथ पिलाते हैं।
(२) गेहूँ, मकई, अरहर, मूँग आदि प्रोटीन युक्त आहार से उत्पन्न कुपचन में ककड़ी का उपयोग किया जाता है।
इसे भोजन के साथ या भोजनोत्तर देते हैं। अजीर्ण से वमन हो तो बींजों को मट्ठे में पीसकर पिलाते हैं।
(३) श्वास नलिकाओं में कफ जमा हो तो पत्तों की राख देते हैं।
अथ चिचिण्डः (चिचिण्डा)। तस्य नामानि गुणाँश्चाह
चिचिण्डः श्वेतराजिः स्यात्सुदीर्घो गृहकूलकः। चिचिण्डो वातपित्तघ्नो बल्यः पथ्यो रुचिप्रदः।
शोषणोऽतिहितः किञ्चिद् गुणैर्न्यूनः पटोलतः।।६१।।
४२. चचेण्डा
हिं०—चचेंडा, चिचिंडा चिचेंडा। बं०—चिचिंगा। म०—पड़वल। गु०—पंडोलुं। ते०—पोटल काया। अं०—
Snake Gourd (स्नेक गोर्ड)। ले०—Trichosanthes anguina Linn. (ट्रॉइकोसेंथीस् ऐंग्विना)। Fam.
Cucurbitaceae (कुकुरबिटेसी)
चिचेंडा—खेतों में बोया जाता है। इसकी लता—विस्तार से फैलती है। पत्ते—कटे किनारे वाले पंचकोणाकार होते
हैं। फूल—पीले रंग के आते हैं। फल—ककड़ी के समान लम्बा होता है परन्तु इसके दोनों छोर पतले होते हैं और इस
पर लम्बी सफेद धारियाँ होती हैं। इसकी सब्जी लोग खाते हैं।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 886
Page 886 scan

शाकवर्गः ८३५

गुण और प्रयोग—इसके बीज शीतल होते हैं।
अथ कारवेल्लं कारवेल्ली च (करेला, करेंली) तयोर्नामानि गुणाँश्चाह
कारवेल्लं कठिल्लं स्यात्कारवेल्ली ततो लघुः । कारवेल्लं हिमं भेदि लघु तिक्तमवातलम् ।।६२।।
ज्वरपित्तकफास्रघ्नं पाण्डुमेहकृमीन् हरेत् । तद्गुणा कारवेल्ली स्याद्विशेषाद्दीप्नी लघुः ।।६३।।
करेला के संस्कृत नाम—कारवेल्ल तथा कठिल्ल हैं। करेली का संस्कृत नाम—कारवेल्ली है। यह करेला की
अपेक्षा छोटी होती है। करेला—तिक्त रसयुक्त, शीतल, मलभेदक, लघु, किंचिद् वातजनक होता है और ज्वर, पित्त,
कफ, रक्तविकार, पाण्डु, प्रमेह तथा कृमि का नाशक होता है।
करेली—इसके गुण उक्त करेला की भाँति होते हैं किन्तु विशेष कर यह अग्निदीपक तथा लघु होती
है। [६२-६३]
४३. करेला
हिं०—करेला, करैला, करइला, करेली। बं०—करोला, बड़ा मसिया, उच्छे। म०—कारलें, कारली। गु०—
कारेला, करेलुं। क०—हागल। ते०—काकर। ता०—पागल। फा०—कारेलाह। अ०—किस्सा उल्हिमार, कसायुल
हिमार। अं०—Carilla Fruit (कॅरिल्ला फ्रूट); (विटर गोर्ड)। ले०—Momordica charantia Linn. (मोमोर्डिका
चेरण्टिआ)। Fam. Cucurbitaceae (कुकुरबिटेसी)।
प्रायः सब प्रान्तों में इसे रोपण करते हैं। इसकी लता—मृदुरोमश होती है। पत्ते—१ से ५ इञ्च के घेरे में गोलाकार,
गहरे कटे किनारे वाले एवं ५-७ भागों में विभक्त रहते हैं। फूल—चमकीले पीले रंग के आते हैं। फल—१ से ५ इञ्च
लम्बे, बीच में मोटे तथा दोनों तरफ नोकीले, त्रिकोणाकृति उभारों के कारण ऊबड़ खाबड़, हरे किन्तु पकने पर पीले
रंग के हो जाते हैं। बीज—चिपटे होते हैं।
इसके कृषिजन्य अनेक प्रकार, आकार तथा नाप के अनुसार पाये जाते हैं जिनमें से छोटे फल को करेली कहते
हैं। इसके कड़वे स्वाद को कम करने के लिये सब्जी बनाने के पूर्व नमक के जल में इसे भिगोकर रखते हैं।
रासायनिक संगठन—इसमें गंधयुक्त उड़नशील तैल, कॅरोटीन, ग्लूकोसाइड, सॅपोनिन् एवं मोमोरिडिसाइन
(Momoridicine) नामक क्षाराभ पाया जाता है। बीजों में ३२% विरेचक तेल होता है।
गुण और प्रयोग—इसके फल पित्तशामक, आनुलोमिक, कृमिघ्न एवं मूत्रजनन हैं। वृन्तयुक्त कोमल पत्ते कड़वे,
मूत्रजनन, वामक एवं विरेचक हैं। कभी-कभी इससे वमन विरेचन अधिक होता है उस समय उसके निवारण के लिये
घी भात खिलाना चाहिये। प्रयोग से देखा गया है कि खरगोश में इससे रक्तगत शर्करा की मात्रा कम हो जाती है। इस
आधार पर इसके मधुमेह में लाभदायक सिद्ध होने की संभावना है।
(१) यकृत् प्लीहावृद्धि के साथ जलोदर हो तथा विषम ज्वर हो तब इसके पत्तों का रस देते हैं।
(२) पित्तप्रकोप, श्वसनिका शोथ आदि में वमन कराने के लिये पत्र रस दिया जाता है।
(३) आमवात, वातरक्त, यकृत् प्लीहा वृद्धि एवं जीर्ण त्वचा के रोगों में बिना कड़वापन दूर किये फल की सब्जी
लाभदायक होती है।
(४) पुराने त्वचा के रोगों में पत्तों का लेप किया जाता है।
(५) इसकी जड़ के क्वाथ से गर्भपात हो सकता है।
मात्रा—स्वरस १ से २ ड्राम; बच्चों को ¼-१ ड्राम।

Page 887
Page 887 scan

८३६ भावप्रकाशनिघण्टुः
अथ महाकोशातकी (नेनुआ) । तस्या नामानि गुणाँश्चाह
महाकोशातकी प्रोक्ता हस्तिघोषा महाफला ।। ६५ ।।
धामार्गवो घोषकश्च हस्तिपर्णश्च स स्मृतः । महाकोशातकी स्निग्धा रक्तपित्तानिलापहा ।। ६६ ।।
नेनुआ के संस्कृत नाम-महाकोशातकी, हस्तिघोषा, महाफला, धामार्गव, घोषक तथा हस्तिपर्ण ये सब हैं।
नेनुआ-स्निग्ध एवम् रक्तपित्त तथा वायु को नष्ट करनेवाली होती है। [६४-६५]
४४. नेनुआ
हिं०-नेनुआ, बड़ी तोरई, घिया तोरई । बं०-धुंधुल, धुन्दुल । म०-घोसाले गु०-गुलका । क०-अरहिरे
तुप्पिरी । ता०-पिचुक्कु । ते०-नेति बीर, वीर काया । फा०-खियार । अं०-Sponge Gourd (स्पंज गोर्ड) ।
ले०-Luffa aegyptiaca Mill ex Hook f. (लूफा एजिप्टिएका) । Fam. Cucurbitaceae (कुकुर्बिटेसी) ।
नेनुआ-एक बहुत प्रसिद्ध तरकारी प्रायः सब प्रान्तों में उत्पन्न होती है। इसकी लता विस्तार में फैलने वाली होती
है। पत्ते-४-६ इञ्च के घेरे में, गोलाकार, ५ या क्वचित् ७ भाग वाले होते हैं। फूल-पीले रंग के एवं हरी शिराओं
से युक्त होते हैं। फल-५ से १२ इञ्च लम्बे एवं लम्बाई में धारीदार होते हैं। बीज-धूसर या काले, ३/८-१/४ इञ्च,
चिपटे एवं अल्प पंखयुक्त होते हैं।
इसके कृषित एवं वन्य भेद होते हैं। कृषित की सब्जी बनाई जाती है। इसके पके फल का जाला स्पंज की तरह
काम में आता है।
रासायनिक संगठन-इसके वन्य भेद में एक रक्तसंस्रावी सॅपोनिन तथा कड़वा विषैला पदार्थ रहता है।
गुण और प्रयोग-वन्य भेद के पत्तों का रस तथा बीज विरेचक एवं वामक होते हैं। सभी प्रकार के व्रण पर
इसके पत्र स्वरस से बनाया मलहम लाभदायक होता है। गाँठ आदि पर पत्तों के रस में गुड़, चूना या सिंदूर मिलाकर
लेप करते हैं।
अथ राजकोशातकी (तोरई) । तस्या नामानि गुणाँश्चाह
धामार्गवः पीतपुष्पो जालिनी कृतवेधना । राजकोशातकी चेति तथोक्ता राजिमत्फला ।। ६६ ।।
राजकोशातकी शीता मधुरा कफवातकृत् । पित्तघ्नी दीपनी श्वासज्वरकासकृमिप्रणुत् ।। ६७ ।।
तोरई के संस्कृत नाम-धामार्गव, पीतपुष्प, जालिनी, कृतवेधा, राजकोशातकी तथा राजिमत्फला ये सब हैं।
तोरई-मधुर रसयुक्त, शीतल, अग्निदीपक, कफ तथा वातकारक एवम्-पित्त, श्वास, ज्वर, खांसी तथा कृमि को दूर
करने वाली होती है । [६७-६८]
४५. तोरई
हिं०-तोरई, तरोई, तुरई । बं०-घोषा लता, झिंगा । म०-डोडका, शिराले । गु०-तुरिया, घिसोडां, तुरया ।
क०-हीरे । ते०-बीर । ता०-मीर्कु । ले०-Luffa acutangula Roxb. (लूफा एक्यूटँग्युला) । Fam.
Cucurbitaceae (कुकुर्बिटेसी) ।
तोरई-सभी प्रान्तों में रोपण की जाती है तथा वन्य भी पाई जाती है। इसकी लता और पत्ते नेनुआ के समान
होते हैं। फूल-पीले किन्तु पुंकेशर ३ रहते हैं जबकि नेनुआ में ५ रहते हैं। फल-६ से १२ इञ्च लम्बे, आधार की
तरफ संकुचित एवं १० धारीदार होते हैं। इसमें कभी-कभी कड़वे फल होते हैं। वह वास्तव में जंगली प्रकार नहीं है।
जंगली प्रकार का स्वतंत्र आगे वर्णन किया गया है।

Page 888
Page 888 scan

शाकवर्गः ८३७

रासायनिक संगठन-फल में कड़वा द्रव्य एवं बीजों में तैल रहता है। कुत्तों में इस तैल से वमन, विरेचन एवं
लालास्राव की वृद्धि होती है।
गुण और प्रयोग-इसके बीज वामक तथा विरेचक हैं। इसका साग बनाते हैं। रोहा में इसके ताजे पत्तों का रस
आंख में डालते हैं। पत्तों का लेप प्लीहा वृद्धि, अर्श एवं कुष्ठ में किया जाता है।
४६. जंगली तोरई
हिं०-कड़वी तोरोई। ले०-लू. एक्यूटँग्युला प्रकार अमारा (L. acutangula (Linn.) Roxb. var.
amara Clarke) । यह पश्चिम की तरफ अधिक होती है।
इसके पत्ते तथा पुष्प तोरई के जैसे होते हैं। इसके पत्ते उसकी अपेक्षा छोटे, भूरे रंग के, नये कोमल अवस्था के
उनकी तरह मुलायम किन्तु बाद में खुरदरे हो जाते हैं। फल-२ से ४ इञ्च लम्बा, १ से १ १/२ इञ्च मोटा, तोरई जैसा
१० धारीदार किन्तु कड़वा होता है। इसके सभी अंग कड़वे होते हैं।
रासायनिक संगठन-बीजों में तेल होता है।
गुण और प्रयोग-यह उष्ण, वामक, विरेचक, मूत्रजनन, व्रणशोधन एवं विषघ्न है। अल्पमात्रा में इससे भूख
बढ़ती है, शौच साफ होता है तथा उदर के सभी इन्द्रियों का कार्य ठीक होता हैं। अधिक मात्रा से वमन विरेचन होता
है।
(१) यकृत्, प्लीहा वृद्धि से उत्पन्न जलोदर में इसके पंचांग का टिंचर (१ : २०) लाभदायक है।
(२) सड़ने लगे व्रण को धोने के लिये इसका हिम (दो फल + शीतजल १ पाइंट) उपयोग में लाते हैं।
मात्रा-टिंचर १० से २० बूँद।
अथ पटोलः (परबल) । तस्य नामानि गुणाँश्चाह
पटोलः कुलकस्तिक्तः पाण्डुकः कर्कशच्छदः । राजीफलः पाण्डुफलो राजेयश्चामृतफलः ।।६८।।
बीजगर्भः प्रतीकश्च कुष्ठहा कासभञ्जनः । पटोलं पाचनं हृद्यं वृष्यं लघ्वग्निदीपनम् ।।६९।।
स्निग्धोष्णं हन्ति कासास्रज्वरदोषत्रयक्रिमीन् ।।७०।।
परवर के संस्कृत नाम-पटोल, कुलक, तिक्त, पाण्डुक, कर्कशच्छद, राजीफल, पाण्डुफल, राजेय, अमृतफल,
बीजगर्भ, प्रतीक, कुष्ठहा तथा कासभञ्जन ये सब हैं।
परवर-पाचक, हृदय के लिये हितकर, वीर्यवर्धक, लघु, अग्निदीपक, स्निग्ध, उष्ण एवम्-खाँसी, रक्तविकार,
ज्वर, त्रिदोष तथा क्रिमि को नष्ट करने वाला होता है। [६८-७०]
अथ पटोलस्य मूल-नाल-पत्र-फलानां गुणानाह
पटोलस्य भवेन्मूलं विरेचनकरं सुखात् ।।७१।।
नालं श्लेष्महरं पत्रं पित्तहारी फलं पुनः । दोषत्रयहरं प्रोक्तं तद्वत्तिक्ता पटोलिका ।।७२।।
परवर की जड़-सुखपूर्वक विरेचन करने वाली होती है।
परवर की डंडी (नाल)-कफनाशक है। परवर के पत्ते-पित्तनाशक होते हैं। परवल का फल-त्रिदोषनाशक
होता है। कड़वे परवर के भी गुण पूर्वोक्त परवर की भाँति ही होते हैं। संस्कृत में इसे "पटोलिका" कहते हैं। यह
तिक्तरसयुक्त होती है। [७१-७२]

Page 889
Page 889 scan

८३८ भावप्रकाशनिघण्टुः
४७. परवल
हिं०-परवर, परवल, परोर, परोरा । बं०-पटोल, पलता । म०-परवल । क०-पडवल । ता०-पुड़लै ।
ते०-पोटल, आडर । गु०-पटोल । ले०-Trichosanthes dioica Roxb. (ट्राइकोसेनथिस डायोइका) । Fam.
Cucurbitaceae (कुकुरबिटेसी) ।
यह उत्तर भारत के मैदानी प्रदेश में तथा आसाम एवं पूर्वबंगाल तक होता है । इसकी खेती भी की जाती है । इसकी
लता होती है । काण्ड रोमश होते हैं । पत्ते-२ × ३ इञ्च बड़े, अंडाकार, आयताकार, हृदयाकार, तीक्ष्णाग्र, लहरदार दन्तुर
एवं रूखे होते हैं । फूल-सफेद रंग के आते हैं । फल-२-३ इञ्च लम्बे, आयताकार या गोलाभ और पकने पर नारंग
रक्त हो जाते हैं ।
इसका एक वन्य प्रकार होता है वह कड़वा होता है । कृषित के फल साग के लिये काम में लाये जाते हैं । चिकित्सा
में वन्य के पंचांग का उपयोग करते हैं । उपर्युक्त वन्य प्रकार के अतिरिक्त एक जाति ट्रा. कुकुमेरिना (T. cucumerina)
के फल भी कड़वे होते हैं । यह १ से ३ इञ्च लम्बे, दीर्घवृत्ताभ-तर्क्वाकार एवं दोनों तरफ चोंच की तरह नोकदार होते
हैं । यह कच्ची अवस्था में हरे, सफेद धारियों से युक्त एवं पकने पर गहरे लाल हो जाते हैं । इनका भी तिक्त पटोल
के स्थान पर उपयोग किया जाता है ।
रासायनिक संगठन-मूल में सॅपोनिन्, इन्द्रायण की तरह कड़वा पदार्थ, कुछ उड़नशील तेल तथा स्थिर तेल
पाये जाते हैं ।
गुण और प्रयोग-कड़वा परवर उष्ण, पित्त को न बढ़ाने वाला, वृष्य, कफघ्न, ज्वरनाशक एवं रेचन है । यह
कामला, उदर, रक्तविकार, कण्डू, कुष्ठ, जीर्णज्वर एवं दाह में लीभादायक है । पित्तप्रधान रोग में रेचन के लिये पटोल
का उपयोग करते हैं ।
इसकी जड़ तीव्र रेचक होती है । हरे फल की गूदी भी रेचक होती है । पत्ते दीपन, पाचन, बल्य, तिक्त पौष्टिक
एवं अधिक मात्रा में वामक एवं रेचक है ।
इसके पत्ते तथा धनियाँ का क्वाथ पित्तज्वर में देते हैं । त्वचा के रोगों में इसे गुडूची के साथ देते हैं तथा पत्तों
का रस लगाते हैं ।
मात्रा-गूद्दी १ से २ रत्ती ।
अथ बिम्बी (कुन्दुरी, कन्दूरी) । तस्य नामानि तत्फलगुणांश्चाह
बिम्बी रक्तफला तुण्डीतुण्डीकेरी च बिम्बिका । ओष्ठोपमफला प्रोक्ता पीलुपर्णी च कथ्यते ॥७३॥
बिम्बीफलं स्वादु शीतं गुरु पित्तास्रवातजित् । स्तंभनं लेखनं रुच्यं विबन्धाध्मानकारकम् ॥७४॥
कन्दूरी के संस्कृत नाम-बिम्बी, रक्तफला, तुण्डी, तुण्डीकेरी, बिम्बिका, ओष्ठोपमफला और पीलुपर्णी ये सब
हैं । कन्दूरी का फल-स्वादिष्ट, शीतल, गुरु, स्तम्भन, लेखन, रुचिकारक तथा विबन्ध और आध्मान (अफरा) को
करनेवाला एवम्-पित्त, रक्तविकार तथा वात को दूर करने वाला होता है । [७३-७४]
४८. कन्दूरी (कुन्दरू)
हिं०-कन्दूरी, कुनली, कुनरी, कुन्दरी, कुन्दुरू । बं०-तेला कुचा । म०-तोंडली । गु०-घोलां, घोली,
टिंडोराँ । क०-तोंडे । ता०-को वै । ते०-दोंडा तिगे । अं०-Ivy-gourd (आइवी-गोर्ड) । ले०-Coccinia
indica W. & A. (कोक्सीनिया इण्डिका) । Fam. Cucurbitaceae (कुकुर्बिटेसी) ।

Page 890
Page 890 scan

शाकवर्गः ८३९
यह सभी प्रान्तों में होती है। इसकी लता-आरोही, बहुवर्षायु, निःशाख तन्तुओं से युक्त एवं मूल लम्बे कन्दवत्
होते हैं। काण्ड-पाँच कोण युक्त होता है। पत्ते-प्रायः १ १/२-३ १/२ इञ्च बड़े, लट्वाकार या वृत्ताकार, ३ से ५ खण्ड
या कोणयुक्त, चिकने एवं दूर-दूर पर किञ्चित् दन्तुर होते हैं। पुष्प-श्वेत होते हैं। फल-मांसल, दीर्घवृत्ताभ या
बेलनाकार, १-२ इञ्च लम्बे, १/२-१ इञ्च व्यास के, कच्ची अवस्था में १० श्वेत धारियों से युक्त, चिकने, चमकीले
हरे तथा पकने पर गहरे लाल रंग के रहते हैं।
इसके कई प्रकार होते हैं जिनमें जंगली कड़वी होती है। चिकित्सा में पंचांग का एवं शाकार्थ फल का उपयोग
होता है।
रासायनिक संगठन-इसके कोमल फलों में आर्द्रता ९३.१, प्रोटीन १.२, स्नेह ०.१, रेशा १.६, कार्बोहाइड्रेट
३.५, खनिज ०.५, खटिक .०४, फास्फोरस् ०.०३%, लोह १.४ मि० ग्रा० प्रति १०० ग्राम, विटामिन 'ए' २६०
अ० एकक प्र० १०० ग्रा० एवं विटामिन 'सी' २८ मि० ग्रा० प्र० १०० ग्रा० रहता है। इसके रस में अमाइलेस् पाया
जाता है। इनके अतिरिक्त एक किण्व, हारमोन एवं क्षाराभ भी पाये जाते हैं।
गुण और प्रयोग-यह स्नेहन, मूत्रसंग्रहणीय, कफनाशक एवं व्रणरोपक है।
इसका उपयोग मधुमेह, सोजाक, प्रदर, कास तथा व्रण में किया जाता है।
(१) मधुमेह में लता का स्वरस वसंत कुसुमाकर आदि रस योगों के अनुपान के लिये देते हैं। इसमें मूल का
स्वरस १ तो० या चूर्ण १/४-१/२ तोला, वंगेश्वर या सोमनाथ रस के साथ दिया जाता है। साथ में शाकार्य फल भी देते
हैं। कर्नल चोपरा के प्रयोगों में इसे मधुमेह के लिये निरुपयोगी बतलाया गया है।
(२) व्रण एवं त्वचा के रोगों में पत्तों का स्वरस लगाते हैं। जीभ में छाले होने पर फल को चबाते हैं।
अथ शिम्बीः-पुस्तशिम्बी च (सेम-सेमभेद) । तयोर्नामानि गुणाँश्चाह
शिम्बिः शिम्बी पुस्तशिम्बी तथा पुस्तकशिम्बिका। शिम्बीद्वयं च मधुरं रसे पाके हिमं गुरु ।।
बल्यं दाहकरं प्रोक्तं श्लेष्मलं वातपित्तजित् ।।७५।।
सेम का संस्कृत नाम-शिम्बी तथा शिम्बी है। सेम भेद का संस्कृत नाम-पुस्तशिम्बि तथा पुस्तकशिम्बिका
है। उक्त दोनों प्रकार की सेम-रस तथा विपाक में मधुर (मीठी), शीतल, गुरु, बलकारक तथा दाह और कफ को
उत्पन्न करने वाली एवम् वात और पित्त को दूर करने वाली होती है। [७५]
४९. सेम
सेम के अनेक प्रकार होते हैं। धान्यवर्ग में निष्पाव के अन्तर्गत एक सेम का उल्लेख किया गया है जिसके अनेक
प्रकार पाये जाते हैं। उन्हीं भेदोपभेदों में से उपर्युक्त शिम्बी के भेद हो सकते हैं।
अथ कोलशिम्बिः तस्या नामानि गुणाँश्चाह
कोलशिम्बिः कृष्णफला तथा पर्यङ्कपट्टिका ।।७६।।
कोलशिम्बिः समीरघ्नी गुर्व्युष्णाकफपित्तकृत्। शुक्राग्निसद्कृत् वृष्या रुचिकृद् बद्धविङ् गुरुः ।।७७।।
कोलशिम्बि के संस्कृत नाम-कोलशिम्बि, कृष्णफला तथा पर्यङ्कपट्टिका ये सब हैं। कोलशिम्बि-वातनाशक,
अधिक उष्ण, कफ तथा पित्त कारक, वीर्यवर्धक, रुचिकारक, मल को बाँधने वाली, गुरु एवम् शुक्र जठराग्नि को क्षीण
करने वाली होती है। [७६-७७]
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 891
Page 891 scan

८४० भावप्रकाशनिघण्टुः
५०. कोलशिम्बि
यह भी प्रथमोक्त सेम के भेदों में से हो सकती है या अन्य लता हिं०-बड़ासेम । बं०-माखन सेम; ले०-
कॅनॅवेलिया ग्लेडिएटा (Canavalia gladiata (Jacq.) DC.) हो सकती है। इसके भी कई प्रकार सेम की लम्बाई
तथा बीजों की संख्या के अनुसार होते हैं। इसकी लता-बड़ी होती है। फूल-श्वेत तथा गुलाबी होते हैं। फली-
८-१२ इञ्च लम्बी, १-१ १/२ इञ्च चौड़ी, तलवार के आकार की होती है। बीज-गुलाबी, धूसर या श्वेत होते हैं। इसकी
कोमल फलियों का शाकार्थ उपयोग किया जाता है। केंवाच की एक अन्य जाति होती है जिसकी फली का भी सेम
के नाम से व्यवहार किया जाता है।
अथ शोभाञ्जनफलम् (सहेजन की फली) । तस्य गुणानाह
शोभाञ्जनफलं स्वादु कषायं कफपित्तनुत् । शूलकुष्ठक्षयश्वासगुल्महृद् दीपनं परम् ।।७८।।
सहेजन की फली-स्वादिष्ट, कषाय रस युक्त, अत्यन्त अग्निदीपक, एवम्-कफ, पित्त, शूल, कुष्ठ, क्षय,
श्वास तथा गुल्म को दूर करने वाली होती है । [७८]
५१. सहेजन की फली
सहिजन का परिचय गुडूच्यादि वर्ग (पृष्ठ ३४०) में दिया गया है ॥५१॥
अथ वृन्ताकम् (बैंगन, भण्टा) । तस्य नामानि गुणाँश्चाह
वृन्ताकं स्त्री तु वार्त्ताकुर्भण्टाकी भाण्टिकाऽपि च । वृन्ताकं स्वादु तीक्ष्णोष्णं कटुपाकमपित्तलम् ।।
ज्वरवातबलासघ्नं दीपनं शुक्रलं लघु ।।७५।।
बैंगन के संस्कृत नाम-वृन्ताक, वार्त्ताकु (स्त्रीलिङ्गी), भण्टाकी तथा भाण्टिका ये सब हैं। बैंगन-स्वादिष्ट, विपाक
में कटुरस युक्त, तीक्ष्ण, उष्ण तथा किञ्चित् पित्तजनक, ज्वर, वायु तथा कफ को नष्ट करने वाला, अग्निदीपक, शुक्रजनक
और लघु होता है । [७९]
अथ तद्बालवृद्धफलयोर्गुणानाह
तद्बालं कफपित्तघ्नं वृद्धं पित्तकरं गुरु ।।८०।।
बैंगन का छोटा फल-कफ तथा पित्तनाशक होता है। बड़ा फल-गुरु तथा पित्तकारक होता है । [८०]
अथाङ्गारपरिपाचितवृन्ताकफलगुणानाह
वृन्ताकं पित्तलं किञ्चिदङ्गारपरिपाचितम् । कफमेदोऽनिलामघ्नमत्यर्थं लघु दीपनम् ।।८१।।
अङ्गारे पर भुना हुआ बैंगन-किञ्चित् पित्तजनक, अत्यन्त लघु, अग्निदीपक एवम्-कफ-मेद-वायु तथा आम को
दूर करने वाला होता है । [८१]
अथ तैललवणान्वितवृन्ताकफलस्य श्वेतवृन्ताकस्य च गुणानाह
तदेव हि गुरु स्निग्धं सतैलं लवणान्वितम् । अपरं श्वेतवृन्ताकं कुक्कुटाण्डसमं भवेत् ।
तदर्शःसु विशेषेण हितं हीनं च पूर्वतः ।।८२।।
अङ्गारे पर भुने हुए उसी बैंगन में यदि तेल तथा नमक डाल दिया जाय तो वह-गुरु तथा स्निग्ध होता है। भेद-
एक दूसरे प्रकार का और बैंगन होता है जिसे संस्कृत में "श्वेतवृन्ताक" तथा हिन्दी में "सफेद बैंगन" कहते हैं। वह
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 892
Page 892 scan

शाकवर्गः ८४१
आकार में मुर्गे के अण्डे के समान होता है। सफेद बैंगन-अर्श में विशेष करके हितकर होता है और पूर्वोक्त बैंगन
की अपेक्षा यह हीन गुण वाला होता है। [८२]
५२. भंटा
हिं०-भंटा, बैंगन, बैगुन। बं०-बेगुन। म०-वांगे, वांगी। गु०-रिङ्गणा, वेंगण, वंताक। क०-बदने।
ते०-वंकाया। ता०-कत्तरिक्काइ। फा०-बांदगान। अ०-वार्द जान, वादंजान, बाजं जान। अं०-Brinjal
(ब्रिझल); Egg-Plant (एग प्लॅण्ट)। ले०-Solanum melongena Linn. (सोलेनम् मेलोंगेना)। Fam.
Solanaceae (सोलेनेसी)।
यह गुडूच्यादि वर्गोक्त बृहती के अन्तर्गत वर्णित एक जाति का कृषित प्रकार है। यह प्रसिद्ध फल शाक प्रायः
सब प्रान्तों में उत्पन्न होता है। इसका क्षुप-३ फुट तक ऊँचा होता है। पत्ते-वन भाँटे के समान परन्तु इनसे लम्बे
चौड़े होते हैं। फूल-कंटकारी के समान बैंगनी रंग के और फल-गोल लम्बे होते हैं। किसी के फल गोल, हरे और
बैंगनी रंग के, किसी के गोलाई लिये लम्बे सफेद होते हैं।
गुण और प्रयोग-इसके वन्य प्रकार का बृहती की तरह उपयोग होता है। कृषित का शाकार्थ उपयोग करते हैं।
अथ डिण्डिशः (टिंडा) तस्य नामगुणानाह
डिण्डिशो रोमशफलो मुनिनिर्मित इत्यपि ।।८३।।
डिण्डिशो रुचिकृद्भेदी पित्तश्लेष्मापहः स्मृतः । सुशीतो वातलो रूक्षो मूत्रलश्चाश्मरीहरः ।।८४।।
टिंडा के संस्कृत नाम-डिण्डिश, रोमशफल तथा मुनिनिर्मित ये सब हैं।
टिंडा-रुचिकारक, मलभेदक, अत्यन्त शीतल, वातजनक, रूक्ष, मूत्र लाने वाला एवम् पित्त, कफ तथा पथरी
को दूर करने वाला होता है। [८३-८४]
५३. टिंडा
हिं०-ढेंड़स, टिंडा। म०-ढेंडेसे, दिंडशी। ले०-Citrullus vulgaris var. fistulosus (सिट्रुलस्
वल्गेरिस् प्रकार फिस्चुलोसस्)। Fam. Cucurbitaceae (कुकुर्बिटेसी)।
उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा बम्बई में इसकी उपज की जाती है।
इसका क्षुप-आरोही या प्रसरणशील होता है तथा काण्ड दृढ़ होता हैं। इसके फल-छोटे, बड़े, २-३ इञ्च व्यास
के गोल, हलके या गहरे हरे रंग के होते हैं। बीज-कुछ कृष्णाभ होते हैं। इनमें से हलके रंग के फल अधिक अच्छे
होते हैं।
रासायनिक संगठन-इसमें आर्द्रता ९२.३, प्रोटीन १.७, स्नेह ०.१, खनिज ०.६, कार्बोहाइड्रेट ५.३, खटिक
०.०२, फास्फोरस ०.०३%, लोह ०.९ मि० ग्राम प्र० १०० ग्रा०, विटामिन 'ए' २८ अ० एकक् प्रति १०० ग्रा०
आदि पाये जाते हैं।
गुण और प्रयोग-इसका फल शाकार्थ व्यवहार में लाते हैं। बीजों को सुखाकर भूनकर उपयोग में लाते हैं।
अथ पिण्डारम् (पिण्डार)। तस्य गुणानाह
पिण्डारं शीतलं बल्यं पित्तघ्नं रुचिकारकम् । पाके लघु विशेषेण विषशान्तिकरं स्मृतम् ।।८५।।
पिण्डालू-शीतल, बलकारक, पित्तनाशक, रुचिकारक, विपाक में लघु होता है। एवम्-यह विशेष करके विष
का शमन करने वाला होता है। [८५]

Page 893
Page 893 scan

८४२ भावप्रकाशनिघण्टुः
५४. पिंडार
हिं०-पिंडार, पिंडारी, पिंडारू, पिंडालु। बं०-पिरालो। गु०-गंगेडा। म०-पेंढर, पेंढारी, पेंढ्र, पेंदूर। क०-
पेरालु। ते०, ता०-नलैक। ले०-Randia uliginosa DC. (रॅण्डिया युलिजिनोसा)। Fam. Rubiaceae
(रूबिएसी)।
यह पूर्व, मध्य, पश्चिम तथा दक्षिण भारत में होता है। उत्तर में कम होता है।
इसके वृक्ष-छोटे; टहनियाँ मोटी और कृष्णाभ; काँटे कम; पत्ते-अंडाकार, आयताकार या कभी-कभी अभिलट्वाकार,
२-८ x १-४ इञ्च बड़े, टहनियों पर गुच्छाकार क्रम में निकले हुये; पुष्प-१-२ इञ्च व्यास के बड़े, श्वेत, सुगंधित
फल-मांसल, दीर्घवृत्ताभ, २-२.५ इञ्च व्यास के, पकने पर पीले, चिकने तथा अमरूद की तरह दिखलाई देते हैं।
कच्चे फल का शाकार्थ उपयोग करते हैं।
नोट-पिंडार नाम एक अन्य वृक्ष ट्रेविआ न्यूडिफ्लोरा (Trewia nudiflora Linn.) को भी लिखा मिलता
है जिसका गंभारी के स्थान पर कहीं-कहीं प्रयोग किया जाता है। उसका वर्णन पृष्ठ २७८ पर किया जा चुका है। यहाँ
शाकवर्ग में जिसका वर्णन आया है वह उपर्युक्त रँ. युलिजिनोसा है। इसके गुणों में विषघ्न गुण भी लिखा हुआ है।
इस वृक्ष का स्थानिक नाम 'गद पिडार' भी मिलता है जो इसके अगद के रूप में व्यवहार का द्योतक है। शाकार्थ इसके
फल का उपयोग भी करते हैं। डॉ. देसाई ने इसे 'गांगेरुक' लिखा है।
गुण और प्रयोग-इसका पका फल मधुर, शीतल एवं मूत्रजनन है। कच्चा फल स्तंभन है। कच्चे फल को
आग में भूनकर ऊपर का भाग अतिसार एवं आँव में देते हैं। अन्दर का बीज का भाग नहीं देते।
अथ कर्कोटी (ककोडा, खेखसा) । तस्या नामानि गुणाँश्चाह
कर्कोटकी पीतपुष्पा महाजालीति चोच्यते। कर्कोटी मलहत्कुष्ठहृल्लासारुचिनाशिनी।
श्वासकासज्वरान्हन्ति कटुपाका च दीपनी ॥८६॥
ककोड़ा के संस्कृत नाम-कर्कोटकी, पीतपुष्पा और महाजाली ये सब हैं। ककोडा-विपाक में कटुरस युक्त,
अग्निदीपक, मलनाशक एवम्-कुष्ठ, हल्लास (जी मचलाना), अरुचि, श्वास, खाँसी तथा ज्वर का नाशक है। [८६]
५५. ककोड़ा (खेखसा)
हिं०-खेखसा, खेखसा, ककोड़ा, ककोरा। बं०-वनकरेला। म०-कटोली, कांटोलें। गु०-कंटोला, कोडा।
ते०-आगाकर। क०-माडहा। ता०-एगारवल्लि। ले०-Momor-dica dioica, Roxb. (मोमोर्डिका डायोइका)।
Fam. Cucurbitaceae (कुकुर्बिटेसी)।
सभी प्रान्तों में यह होता है। इसकी लता-आरोहणशील, चिकनी एवं प्रायः दुर्गन्धयुक्त होती है। काण्ड-कोनदार
होते हैं। तन्तु बिना शाखा के होते हैं। पत्ते-हृदयाकार, लट्वाकार, अखण्ड या ३ खण्ड वाले, प्रायः लहरदार दन्तुर
किनारेवाले एवं २-४१/२ इञ्च व्यास के होते हैं। पुष्प-पीले होते हैं। इसमें नर एवं नारी पुष्पों की लताएँ अलग-अलग
होती हैं। नर पुष्प की लता में फल न लगने के कारण उसे बाँझ खेखसा या वन्ध्याकर्कोटकी कहा जाता है। फल
देने वाली, नारीपुष्प की लता होती है जिसे कर्कोटकी कहते हैं। नरपुष्प पतले एवं २ से ६ इञ्च लम्बे दण्ड से युक्त
तथा नारीपुष्प के दण्ड छोटे या उतने ही बड़े होते हैं। फल-१ से ३ इञ्च लम्बा, दीर्घ वृत्ताभ एवं तीक्ष्णाग्र या अंडाकार
होता है तथा इस पर मुलायम काँटे सदृश उभार होते हैं। इसमें नीचे कन्दवत् बहुवर्षायु मूल होता है जो शलगम की
तरह किन्तु लम्बा, पीताभ श्वेत, गोल कंकणाकृति चिह्नों से युक्त एवं स्वाद में कसैला होता है।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 894
Page 894 scan

शाकवर्गः ८४३
इसकी स्त्री जाति की लता के कंद का उपयोग चिकित्सा में करते हैं।
गुण और प्रयोग—इसका कंद कुछ रक्तसंग्राहक होता है। इसे रक्तार्श में देते हैं। मधुमेह में कंदचूर्ण वंगभस्म
के साथ देते हैं। इसकी अधिक मात्रा से वमन होता है।
इसको पीसकर इसका लेप ज्वर एवं प्रलाप में शरीर पर किया जाता है। इसके फल का चूर्ण या फांट का नस्य
के लिये उपयोग करते हैं।
मात्रा—१ से ५ ड्राम शर्करा के साथ।
अथ डोडिका। तस्या नामानि गुणाँश्चाह
डोडिका विषमुष्टिश्च डोडित्यपि सुमुष्टिका ॥८७॥
डोडिका पुष्टिदा वृष्या रुच्या वह्निप्रदा लघुः। हन्ति पित्तकफार्शांसि कृमिगुल्मविषामयान् ॥८८॥
डोडिका के संस्कृत नाम—डोडिका, विषमुष्टि, डोडी और सुमुष्टिका ये सब हैं। डोडिका—पुष्टिदायक,
वीर्यवर्धक, रुचिकारक, जठराग्नि को दीप्त करने वाला, लघु एवम्—पित्त, कफ, अर्श, कृमि, गुल्म तथा विषरोग को
दूर करने वाला है। [८७-८८]
५६. डोडिका
नोट—इसके सम्बन्ध में मतभेद है। कोई इसे करेरुआ मानते हैं। कोई जीवन्ती शाक मानते हैं। अधिक संभावना
जीवन्ती शाक की है जिसका वर्णन पहले गुडूच्यादि वर्ग (पृष्ठ ४७२) में किया जा चुका है।
अथ कण्टकारीफलं (कटेरी का फल)। तस्य गुणानाह
कण्टकारीफलं तिक्तं कटुकं दीपनं लघु। रूक्षोष्णं श्वासकासघ्नं ज्वरानिलकफापहम् ॥८९॥
कटेरी का फल—तिक्त तथा कटुरसयुक्त, अग्निदीपक, लघु, रूक्ष, उष्ण एवम्—श्वास, खाँसी, ज्वर, वायु तथा
कफ को दूर करने वाला होता है। [८९]
५७. कंटकारी फल
कंटकारी का पूर्ण परिचय गुडूच्यादि वर्ग (पृष्ठ ४६६) में दिया गया है।
इति फलशाकानि।
अथ नालशाकानि। तत्र सार्षपनालगुणानाह
तीक्ष्णोष्णं सार्षपं नालं वातश्लेष्मव्रणापहम्। कण्डूकृमिहरं दद्रुकुष्ठघ्नं रुचिकारकम् ॥९०॥
सरसों का नाल—तीक्ष्ण, उष्ण, रुचिकारक एवम्—वात, कफ, व्रण, खुजली, कृमि, दाद तथा कुष्ठ को दूर करने
वाला होता है।
५८. सरसों का नाल
सरसों का विवरण शिम्बीधान्य वर्ग (पृष्ठ ८०७) में किया गया है।

Page 895
Page 895 scan

८४४ भावप्रकाशनिघण्टुः
इति नालशाकानि
अथ कन्दशाकानि । तत्र सूरणम् (जमीकन्द) ।
तस्य नामानि गुणांश्चाह
सूरणः कन्द ओलश्च कन्दलोऽर्शोघ्न इत्यपि । सूरणो दीपनो रूक्षः कषायः कण्डुकृत् कटुः ॥९१॥
विष्टम्भी विशदो रुच्यः कफार्शः कृन्तनो लघुः । विशेषादर्शसे पथ्यः प्लीहगुल्मविनाशनः ॥९२॥
सर्वेषां कन्दशाकानां सूरणः श्रेष्ठ उच्यते । दद्रूणां कुष्ठिनां रक्तपित्तिनां न हितो हि सः ।
सन्धानयोगं सम्प्राप्तः सूरणो गुणवत्तरः ॥९३॥
कन्द शाकों में सूरन (जिमीकन्द) के संस्कृत नाम-सूरन, कन्द, ओल, कन्दल तथा अर्शोघ्न ये सब हैं।
सूरन-कषाय तथा कटुरसयुक्त, अग्निदीपक, रूक्ष, खुजली पैदा करने वाला, विष्टम्भक, विशद गुण युक्त,
रुचिकारक, लघु एवम्-कफ तथा अर्श को नष्ट करने वाला होता है। और यह विशेष रूप से अर्श के रोगियों के लिये
पथ्य है तथा प्लीहा और गुल्म का नाशक है।
सम्पूर्ण कन्दशाकों में सूरन श्रेष्ठ समझा जाता है किन्तु यह दाद, कुष्ठ तथा रक्तपित्त के रोगियों के लिये हितकर
नहीं होता है।
और यदि सूरन का सन्धान के साथ योग ही अर्थात् इसका अचार आदि बनाया जाय तो विशेष गुणकारी हो जाता
है। [९१-९३]
५९. सूरन कन्द
हिं०-सूरन कन्द, जमी कन्द, जिमिकन्द, जिमीकन्द, ओल। बं०-ओल। म०-सुरण। गु०-सूरण। क०-
सूरण, सूर्णगड्ड। ते०-कन्द। ता०-कर्णैकिलंगु। फा०-ओला। ले०-Amorphophallus campanulatus
Blume. (एमोर्फोफेलस् कम्पैनुलेटस्)। Fam. Araceae (अॅरेसी)।
यह प्रायः सब प्रान्तों में उत्पन्न होता है। कहीं इसको रोपण करते हैं, कहीं आप ही आप उगता है। इसका क्षुप-
दृढ़ होता है। इसके नीचे बड़े-बड़े कन्द होते हैं। पत्र-पुष्पित होने के बहुत बाद आता है। पत्रफलक १ से ३ फीट
चौड़ा, अनेक भागों में विभक्त, हरे रंग का एवं छत्र की तरह फैला हुआ रहता है। पत्रवृन्त २ से ३ फीट लम्बा, दृढ़,
कुछ काँटों जैसे उभारों से खुरदरा, हरे रंग का तथा हलके रंग के धब्बों से युक्त होता है। यह ऊपर ३ भागों में विभक्त
हो जाता है जिसमें कटे हुए पत्रक लगे होते हैं। पुष्पव्यूह-पत्रावृत अवृन्त काण्डज (Spadix) स्वरूप का तथा हरिताभ
बैंगनी रंग का होता है। पुं एवं स्त्री पुष्पव्यूह अलग-अलग होते हैं। फल-लाल तथा २ से ३ बीजों से युक्त होता है।
कन्द (Corm)-शीर्ष पर धँसा हुआ, गोलार्ध के सदृश, ८ से १० इञ्च व्यास का तथा हलके भूरे रंग का होता है।
इसके अनेक प्रकार वन्य एवं कृषित होते हैं। वन्य के कन्द बहुत प्रक्षोभक तथा रक्ताभ श्वेत होते हैं क्योंकि उसमें
कॅल्शियम आक्झेलेट (Calcium oxalate) के रवे होते हैं। कृषित (प्रायः श्वेत) में खुजली कम होती है। चिकित्सा
में प्रायः वन्य कन्द का एवं शाकार्थ कृषित का उपयोग करते हैं।
रासायनिक संगठन-इसमें आर्द्रता ७८.७, प्रोटीन १.२, स्नेह ८०.१, कार्बोहाइड्रेट १८.४, खनिज ०.८,
खटिक ०.०५, फॉस्फोरस् ०.०२%, लोह ०.४ मि० ग्रा०, विटामिन 'ए' ४३४ अ० एकक एवं विटामिन 'बी₁', २०
अ० ए० प्रति १०० ग्राम रहता है !
गुण और प्रयोग-यह कटु, वातहर, दीपन, पाचन एवं रुचिकर है। इसका उपयोग अर्श, कास, श्वास,
प्लीहावृद्धि, गुल्म, आमवात एवं आन्त्र के रोगों में किया जाता है। कन्दशाक में इसे श्रेष्ठ मानते हैं।

Page 896
Page 896 scan

(१) अर्श में इसका बहुत उपयोग किया जाता है। इससे यकृत् की क्रिया ठीक होती है, शौच साफ होता है तथा
अर्श की रक्तवाहिनियों का संकोचन होता है। इसका पुटपाक करके फिर साग बनाना चाहिये या चूर्ण करके रखना चाहिये।
कांजी में संधान करके रखने से यह अधिक गुण वाला होता है। पर्याप्त धोने से तथा अधिक पकाने से भी इसका दोष
दूर होता है। कच्चे सूरण के प्रयोग से मुह में खुजली आदि होती है जिसके निवारण के लिए इमली आदि अम्ल पदार्थ
का उपयोग करना चाहिये।
(२) आंत्र के रोगों में इसका शाक देते हैं।
मात्रा-चूर्ण १ से ३ माशा।
अथालुकम् (आलुक) । तस्य नामानि भेदांश्चाह
आरूकं वीरसेनञ्च वीरं वीरारुकं तथा। आरुकमप्यालुकं तत्कथितं वीरसेनकम् ।। ९४ ।।
काष्ठालुकशङ्खालुकहस्त्यालुकानि कथ्यन्ते। पिण्डालुकमध्वालुक १रक्तालुकानि चोक्तानि ।। ९५ ।।
आलुक के संस्कृत नाम-आरूक, वीरसेन, वीर, वीरारुक, आरुक, आलुक तथा वीरसेनक ये सब हैं। भेद-
(१) काष्ठालुक, (२) शंखालुक, (३) हस्त्यालुक, (४) पिण्डालुक, (५) मध्वालुक, (६) रक्तालुक ये सब आलू के
भेद हैं। [९४-९५]
❖ काष्ठालुकं = काठिन्ययुक्तम् (कठालू)। शङ्खालुकं = श्वेततायुक्तम् (शङ्खालू)। हस्त्यालुकं = दीर्घतायुक्तं
महाशरीरम्। पिण्डालुकं = वर्तुलम् (सुथनी, पिण्डालू)। मध्वालुकं = मधुरतायुक्तं रोमान्वितम् (दीर्घसुथनी)।
रक्तालुकम् = ("रक्तालू, रतालू, रतण्डा" इति च) ।। ९४-९५ ।।
यहाँ पर काष्ठालुक आदि का निम्नलिखित अर्थ समझना चाहिये।
काष्ठालुक-यह कठिनतायुक्त होता है। इसे हिन्दी में "कठालू" कहते हैं।
शंखालुक-यह सफेदी लिये हुये होता है, इसका हिन्दी नाम "शंखालू" है।
हस्त्यालुक-यह लम्बाई लिये हुये आकार में अत्यन्त बड़ा होता है।
पिण्डालुक-यह गोल होता है, इसे लोक में सुथनी या पिण्डालू कहते हैं।
मध्वालुक-यह मीठापन लिये हुये होता है तथा इसके ऊपर लम्बे-लम्बे रोवें होते हैं। हिन्दी में इसे "दीर्घ सुथनी"
कहते हैं।
रक्तालुक-यह लाल रंग का होता है, इसे लोक में "रक्तालू-रतालू या रतण्डा" कहते हैं।
अथालुकमात्रगुणानाह
आलुकं शीतलं सर्वं विष्टम्भि मधुरं गुरु ।। ९६ ।।
सृष्टमूत्रमलं रूक्षं दुर्जरं रक्तपित्तनुत्। कफानिलकरं बल्यं वृष्यं २स्वल्पाग्निवर्द्धनम् ।। ९७ ।।
सभी प्रकार के आलुक-शीतल, विष्टम्भजनक, मधुर रसयुक्त, गुरु, मूत्र तथा मल को निकालने वाले, रूक्ष,
देर में हजम होने वाले, कफ तथा वायु को उत्पन्न करने वाले, बलकारक, वीर्यवर्धक, किंचित् जठराग्नि को बढ़ानेवाले
एवम् रक्तपित्त को नष्ट करने वाले होते हैं। [९६-९७]
१. सप्तालुक इति पाठ०।
२. स्तम्भिवर्धनम् इति पाठ०।

Page 897
Page 897 scan

८४६ भावप्रकाशनिघण्टुः
६०. आलुकभेद
अं०-Yam (यॅम्)। ले०-Dioscorea sp. (डायोस्कोरिआ जातियाँ)। Fam. Dioscoreaceae
(डायोस्कोरिएसी)।
इस प्रजाति (Genus) में अनेक जातियाँ होती हैं। भारत में करीब ५० जातियाँ (Species) पाई जाती हैं जिनमें
कुछ वन्य एवं कुछ कृषित होती हैं। इनमें दो मुख्य प्रकार की लताएँ होती हैं। एक वामावर्त तथा दूसरी दक्षिणावर्त।
ये वर्षायु लताएँ होती हैं जिनमें से कृषित के कन्दों का उपयोग खाने के लिये किया जाता है। भावप्रकाशकार
इसके आकार, रंग, स्वाद आदि के आधार पर अनेक भेद लिखते हैं। जितनी जातियाँ भारत में होती हैं उनमें अनेक
प्रकार के कन्द पाये भी जाते हैं। इनमें बहुत बड़े, लम्बे गोल, बहुत गहराई में होने वाले, सतह के पास होने वाले,
एकाकी, गुच्छों में अनेक, मुलायम, कठोर, रोएँदार, बिना रोएँदार आदि प्रकार पाये जाते हैं। इनमें से कुछ वन्य जातियों
को जानवर भी खाते हैं। कुछ कन्दों में क्षाराभ (Dioscorine-डायोस्कोरिन), सॅपोनिन् एवं टैनिन् आदि होने से ये
विषैले एवं अस्वादु होते हैं।
कुछ लताओं में ऊपर पत्रकोणों में छोटी कन्दवत् रचनाएँ भी पाई जाती हैं।
इन्हीं कंदों में से वाराहीकंद है जिसका गुडूच्यादिवर्ग (पृष्ठ ३८६) में वर्णन किया गया है।
रासायनिक संगठन-इनमें स्टार्च, विटामिन् बी एवं कॅल्शियम आग्झेलेट काफी रहता है। प्रोटीन, खटिक एवं
लोह कम रहता है। इसकी विभिन्न जातियों में डायेस्कोरिन् (Dioscorine, C₃, H₂, O₂, N) क्षाराभ की मात्रा कम
या अधिक रहती है। इससे युक्त कन्दों के अधिक सेवन से श्वसनाघात हो सकता है। सॅपोनिन (Saponin) युक्त कन्दों
का उपयोग सिल्क, ऊन आदि धोने के लिये किया जाता है। इनकी कुछ अमेरिकी जातियों से कॉर्टिजोन (Cortisone)
जैसे संधिवात में उपयोगी द्रव्य निर्माण के लिये आवश्यक प्रारम्भिक द्रव्य प्राप्त किये गये हैं। मद्यसार बनाने के लिये
भी इनका उपयोग किया जाता है।
गुण और प्रयोग-इनमें से कुछ कन्दों का आलू की तरह भोज्य द्रव्य के रूप में प्रयोग किया जाता है। अकाल
आदि के समय पहाड़ी लोग इनका उपयोग करते हैं। इनको काफी धोकर, पकाकर या भूनकर प्रयोग करते हैं जिससे
विषैलापन निकल जाता है तथा खाने से गले में खुजली आदि नहीं होने पाती। कच्चा खाने से इसमें के कॅल्शियम
आग्झेलेट से गले में खराश आदि हो जाती है।
नोट-नित्य व्यवहार में लाये जाने वाला आलू इससे भिन्न सोलनम् ट्युबरोजम् (Solanum tuberosum)
के कन्द हैं। इसी प्रकार शकरकंद भी इससे भिन्न आइपोमिया बटाटास् (Ipomoea batatas Lam.) के कन्द हैं।
अथालुकी रक्ताळुभेदः । तस्या लक्षणं गुणाँश्चाह
रक्ताळुभेदो या दीर्घा तन्वी च प्रथिताऽऽलुकी । आलुकी बलकृत्स्निग्धा गुर्वी हृत्कफनाशिनी ।।
विष्टम्भकारिणी तैले तलिताऽतिरुचिप्रदा ।।९८।।
रक्तालू के भेद का संस्कृत नाम आलुकी है। लक्षण-यह रतालु का भेद है एवं उससे लम्बी तथा पतली होती
है। आलुकी-बलकारक, स्निग्ध, गुरु, हृद्रत कफ को दूर करने वाली, एवम् विष्टम्भजनक होती है और तेल में तली
हुई अत्यन्त रुचिकारक होती है। [९८]
नोट-रक्ताळु भेद लिखने के कारण इसके पूर्वोक्त आलुक भेदों में से किसी लता के कन्द होने की अधिक सम्भावना
है। प्रसंगतः अरुई का वर्णन यहाँ दिया जा रहा है।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 898
Page 898 scan

शाकवर्गः ८४७
६१. अरुई
हिं०-अरुई, अरई, घुइयाँ। बं०-काचू। म०-अलवाचा कान्दा, आलु। गु०-अलवी। क०-केसवे।
ता०-शिमलं। ते०-चम्मडुम्पा। अ०-हुयाकलकास, कलकलास। ले०-Colocasia antiquorum Schott.
(कोलोकेसिया ऐण्टीकोरम्)। Fam. Araceae (अॅरेसी)।
यह नदी, तालाब, दलदल आदि के किनारे तथा जंगलों के छायादार, आर्द्र स्थानों में वन्य अवस्था में होती है।
अनेक स्थानों पर इसकी खेती भी की जाती है।
इसका क्षुप-बहु वर्षायु होता है। पर्णवृन्त १ १/२ से ७ फीट तक लम्बा होता है। पत्ते-बहुत बड़े एवं हृदयाकार
होते हैं। कन्द-विभिन्न नाप एवं आकार के होते हैं। ये १/२ से १ इञ्च व्यास के गोल आकृति से लेकर ६ इञ्च व्यास
एवं २४ इञ्च तक लम्बे होते हैं। किसी में एक समान थोड़े कन्द होते हैं तो किसी में विभिन्न नाप के अनेक कन्द होते
हैं। इसके अन्दर के रंग के आधार से भी पीले, नारंगी, लाल या बैंगनी प्रकार होते हैं। वैसे तो इसके अनेक प्रकार होते
हैं तथापि इसके दो वर्ग दिखलाई देते हैं। एक में पत्ते एवं वृन्त गहरे बैंगनी तथा दूसरे में हरे होते हैं। गहरे बैंगनी का
चिकित्सा में उपयोग करते हैं। इसके स्वाद में कुछ चरपराहट रहता है जो प्रकार के अनुसार कम या अधिक होता है।
रासायनिक संगठन-इसके कन्द के रस में अमाइलेस (Amylase) रहता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट तथा प्रोटीन
काफी रहता है तथा यह आलू की अपेक्षा १ १/२ गुना अधिक पोषक है। अन्य स्टार्च युक्त खाद्यद्रव्य की अपेक्षा यह अधिक
सुपाच्य है तथा इसमें विटामिन ए, 'बी'१ एवं खटिक तथा फॉस्फोरस भी काफी रहता है। इसके पत्तों में भी विटामिन
'ए' का पूर्व भाग एवं विटामिन 'सी' रहता है। इसमें के कॅल्शियम ऑग्झेलेट के कारण यह गले में लगता है जिसके
लिये इसको पकाकर तथा पकते समय थोड़ा 'पकाने का सोडा' डाल कर प्रयोग में लाते हैं। इसके स्टार्च के कण छोटे
होते हैं।
गुण और प्रयोग-इसके कन्द तथा कोमल पत्तों का शाकार्थ उपयोग करते हैं।
इसके पर्णवृन्त का स्वरस रक्तस्तम्भक होता है। क्षत पर लगाने से रक्तस्राव रुककर जल्दी व्रणपूरण होता है।
गाँठ आदि पर पर्णवृन्त को नमक के साथ पीस कर बाँधते हैं।
यकृत् वृद्धि एवं अर्श में अरुई के कन्दों का साग खिलाते हैं।
अथ मूलकद्वयम् (मूली, बड़ी मूली)। तस्य नामानि भेदान् गुणाँश्चाह
मूलकं द्विविधं प्रोक्तं तत्रैकं लघुमूलकम्। शालामर्कटकं विस्रं शालेयं मरुसम्भवम् ।।९९।।
चाणक्यमूलकं तीक्ष्णं तथा मूलकपोतिका। नेपाल मूलकं चान्यत्तद्भवेद्गजदन्तवत् ।।१००।।
लघुमूलं कटूष्णं स्याद्रुच्यं लघु च पाचनम्। दोषत्रयहरं स्वर्यं ज्वरश्वासविनाशनम् ।।१०१।।
नासिकाकण्ठरोगघ्नं नयनामयनाशनम् ।।१०२।।
महत्तदेव रूक्षोष्णं गुरु दोषत्रयप्रदम्। स्नेहसिद्धं तदेव स्याद् दोषत्रयविनाशनम् ।।१०३।।
मूली के भेद-(१) मूली, (२) बड़ी मूली, इस प्रकार से मूली के दो भेद होते हैं। इनमें जो पहिली मूली अर्थात्
छोटी मूली होती है उसके संस्कृत नाम-लघुमूलक, शालामर्कटक, विस्र, शालेय, मरुसंभव, चाणक्यमूलक