Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)

Bhavaprakasha Chikitsa Bhaga with Vidyotini Commentary

by आचार्य भावमिश्र (टीकाकार: पं. ब्रह्मशंकर मिश्र एवं रूपलालजी वैश्य)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,167 pages

About this granth

Bhavaprakasha (भावप्रकाश) is the sixteenth century compendium of Ayurveda by Bhavamishra, counted with the works of Charaka, Sushruta and Vagbhata among the main classical texts. It is arranged in three parts (purva, madhya and uttara khanda) and is known for describing newer diseases such as phiranga roga and drugs that had recently reached India.

This file is from the Kashi Sanskrit Granthamala (no. 130) edition of Chaukhambha Sanskrit Bhawan, Varanasi, with the Vidyotini Hindi commentary of Bhishagratna Brahmashankar Mishra and botanical notes by Rupalal Vaishya. Its title page calls it the first part (purvardha), including the Bhavaprakasha Nighantu, while the catalogue files it as the therapeutics section.

The sections detected in the scan cover the treatment of fever, raktapitta, cough, breathing disorders, hiccup, consumption, grahani, diarrhoea, piles, weak digestion, gulma, abdominal diseases, vata disorders, amavata, vatarakta, colic and prameha. Students and practitioners use this commentary to follow the Sanskrit verses and the formulations. The scan runs to 1167 pages.

Page 202
Page 202 scan

अथ पञ्चम दिनचर्यादिप्रकरणम् १४९
रात्रि की चाँदनी, ओस और अन्धकार के गुण—रात्रि की चाँदनी शीतल, कामदेवसम्बन्धी आनन्द को बढ़ाने
वाली, प्यास, पित्त तथा दाह को दूर करने वाली होती है और रात्रि की ओस चाँदनी की अपेक्षा स्वल्पमात्रा में पूर्वोक्त
गुणों से युक्त होती है किन्तु वायु और कफ को उत्पन्न करनेवाली होता है तथा रात्रि का अन्धकार भयदायक, मोह तथा
दिशाओं के विषय में भ्रम उत्पन्न करने वाला, पित्त और कफ को दूर करने वाला, कामवर्धक एवं शरीर में क्लान्ति उत्पन्न
करने वाला होता है ॥२७७-२७८॥
अथ रात्रौ भोजनस्य समयं परिमाणं चाह—
रात्रौ च भोजनं कुर्यात्प्रथमप्रहरान्तरे। किञ्चिदूनं समश्नीयाद् दुर्जरं तत्र वर्जयेत् ॥२७९॥
रात्रि भोजन का विधान—रात्रि में प्रथम प्रहर के मध्य में ही दिन की अपेक्षा कुछ कम भोजन करना चाहिये,
उसमें जो देर में पचने वाला आहार हो उसे नहीं खाना चाहिये ॥२७९॥
अथ मैथुनमाह, तत्रादौ मैथुनेच्छायां सत्यामपि तदकरणे दोषानाह—
शरीरे जायते नित्यं देहिनः सुरतस्पृहा। अव्यावायान्मेह मेदोवृद्धिः शिथिलता तनोः ॥२८०॥
इच्छा होने पर मैथुन न करने से दोष—मनुष्यों के शरीर में प्रायः मैथुन करने की इच्छा नित्य ही उत्पन्न होती
है, किन्तु जब प्रबल इच्छा हो उस समय यदि मैथुन न किया जाय तो उससे प्रमेह तथा मेद की वृद्धि और शरीर में
शिथिलता होती है ॥२८०॥
अथ स्त्रीणां बालाद्यवस्थानामवधिमाह—
बालेति गीयते नारी यावद्वर्षाणि षोडश। ततस्तु तरुणी ज्ञेया द्वात्रिंशद्वत्सरावधि ॥२८१॥
स्त्रियों की बालादि अवस्था का विचार—स्त्रियाँ १६ वर्ष तक 'बाला' उसके बाद ३२ वर्ष तक 'तरुणी'
कहलाती हैं ॥२८१॥
तदूर्ध्वमधिरूढा स्यात्पञ्चाशद्वत्सरावधि। वृद्धा तत्परतो ज्ञेया सुरतोत्सववर्जिता ॥२८१॥
तदुपरान्त ५० वर्ष तक प्रौढ़ा तथा उसके बाद वृद्धा कहलाती हैं और उस समय उनके हृदय में कामचेष्टा बहुत
कम होती है अतः सुन्दर रति के लिये वे त्याज्य हैं ॥२८२॥
अधिरूढा=प्रौढ़ा ॥२८२॥
'अधिरूढा' का 'प्रौढ़ा' अर्थ समझना चाहिये ॥२८२॥
अथ बालाऽऽदिस्त्रीणां सेवनस्य समयं फलञ्चाह—
निदाघशरयोर्बाला हिता विषयिणां१ मता। तरुणी शीतसमये प्रौढा वर्षावसन्तयोः ॥२८३॥
नित्यं बाला सेव्यमाना नित्यं वर्धयते बलम्। तरुणी ह्रासयेच्छक्तिं प्रौढोद्भावयते जराम् ॥२८४॥
बाला, तरुणी और प्रौढ़ा स्त्री सेवन का समय—विषयी पुरुषों के लिये ग्रीष्म तथा शरद् ऋतु में 'बाला',
शीतकाल में 'तरुणी' और वर्षा तथा वसन्त ऋतु में 'प्रौढ़ा' स्त्री हितकारिणी मानी गई हैं। यदि नित्य 'बाला' स्त्री का
सेवन किया जाय तो वह नित्य बल को बढ़ाती हैं, किन्तु नित्य सेवन करने से 'तरुणी' स्त्री शक्ति का ह्रास करती हैं
तथा नित्य सेवन करने से 'प्रौढ़ा' स्त्री पुरुष को वृद्धावस्था उत्पन्न करके वृद्ध बना देती है ॥२८३-२८४॥
१. 'विषयिणी'ति पा. अयुक्तम्।

Page 203
Page 203 scan

१५० भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे
अथ सेवनेन सद्यः प्राणकराणि द्रव्याण्याह-
सद्यो मांसं नवं चान्नं बाला स्त्री क्षीरभोजनम् । घृतमुष्णोदके स्नानं सद्यःप्राणकराणिषट् ।।२८५।।
सद्यः बल उत्पन्न करने वाले पदार्थ-(१) ताजा मांस, (२) नवीन अन्न, (३) बाला स्त्री, (४) दूध तथा (५)
घृत का भोजन और (६) उष्णजल से स्नान ये छः पदार्थ सद्यःप्राण (बल) उत्पन्न करने वाले होते हैं ।।२८५।।
❖ प्राणशब्दोऽत्र बलवाचकः ।।२८५।।
'प्राण' शब्द यहाँ 'बल' का वाचक है ।।२८५।।
अथ सेवनेन सद्यः प्राणहराणि द्रव्याण्याह-
पूतिमांसं स्त्रियो वृद्धा बालार्कस्तरुणं दधि । प्रभाते मैथुनं निद्रा सद्यःप्राणहराणि षट् ।।२८६।।
सद्यः बल को हरण करने वाले पदार्थ-(१) दुर्गन्धियुक्त मांस, (२) वृद्धा स्त्री, (३) कन्याराशिस्थित सूर्य
की धूप, (४) तत्काल का जमाया हुआ दही, (५) प्रातः काल का मैथुन और (६) प्रातः काल में सोते रहना ये छः
पदार्थ सेवन करने पर प्राण (बल) के हरण करने वाले होते हैं ।।२८६।।
❖ बालार्कः=कन्यार्कः ।।२८६।।
'बालार्कः' से 'कन्याराशिस्थित (क्वार का) सूर्य की धूप, यह अर्थ समझना चाहिये ।।२८६।।
अथ वृद्धस्य तरुणीगमने तरुणस्य च वृद्धागमने फलमाह-
वृद्धोऽपि तरुणीं गत्वा तरुणत्वमवाप्नुयात् । वयोधिकां स्त्रियं गत्वा तरुणः स्थविरायते ।।२८७।।
तरुणी और वृद्धा स्त्रीसंभोग का फल-वृद्ध पुरुष यदि तरुणी स्त्री के साथ भोग करे तो वह भी तरुण हो
जाता है और तरुण पुरुष यदि वृद्धा स्त्री के साथ संभोग करे तो वह भी वृद्ध की भाँति हो जाता है ।।२८७।।
अथ नियमपूर्वक स्त्रीगमने गुणानाह-
आयुष्मन्तो मन्दजरा वपुर्वर्णबलान्विताः । स्थिरोपचितमांसाश्च भवन्ति स्त्रीषु संयताः ।।२८८।।
नियम पूर्वक स्त्री संभोग के गुण-जो लोग स्त्रियों के विषय में संयत भाव से रहते हैं अर्थात् नियम पूर्वक
स्त्रीगमन करते हैं, वे दीर्घ आयुवाले होते हैं तथा उन्हें वृद्धावस्था धीरे-धीरे देर में आती है और उनके शरीर का वर्ण
और बल देर तक बना रहता है तथा मांस की दृढ़ता तथा वृद्धि भी चिरकाल तक बनी रहती है ।।२८८।।
अथर्तुभेदेन स्त्रीसेवनप्रकारमाह-
सेवेत कामतः कामं बलाद्वाजीकृतो हिमे । प्रकामं तु निषेवेत मैथुनं शिशिरागमे ।।२८९।।
ऋतु भेद से स्त्री सेवन का प्रकार-हेमन्त (अगहण तथा पौष) ऋतु में तो वाजीकरण औषधियाँ खाकर
बलानुसार किन्तु शिशिर (माघ व फागुन) ऋतु में तो यथेच्छ स्त्री सेवन करना चाहिये ।।२८९।।
अथ वसन्तादिष्वृतुषु कियता कालेन स्त्री सेवनं युक्तमित्याह-
त्र्यहाद्वसन्तशरदोः पक्षाद् दृष्टिनिदाघयोः ।।२९०।।
वसन्तादि ऋतुओं में स्त्रीसेवन के मध्यन्तर काल-वसन्त तथा शरद् ऋतु में तीन-तीन दिन के बाद और
वर्षा तथा ग्रीष्म ऋतु में एक-एक पक्ष (१५ दिन) के बाद स्त्री सम्भोग करना चाहिये ।।२९०।।
सुश्रुतस्तु-
त्रिभिस्त्रिभिरहोभिर्हि समेयात्प्रमदां नरः । सर्वेष्वृतुषु धर्मे तु पक्षात्पक्षाद् व्रजेद् बुधः ।।२९१।।

Page 204
Page 204 scan

अथ पञ्चम दिनचर्यादिप्रकरणम् १५१
इस विषय में 'सुश्रुत' का मत है कि—सभी ऋतुओं में तीन-तीन दिन के बाद और ग्रीष्म ऋतु में एक-एक
पक्ष के बाद स्त्रीसङ्ग करे ॥२९१॥
क्वसमेयातसंगच्छेत्। घर्मे = ग्रीष्मे ॥२९१॥
'समेयात्' का 'स्त्रीसङ्ग करे' और 'धर्मे' का 'ग्रीष्म ऋतु में' यह अर्थ समझना चाहिये ॥२९१॥
अथर्तुभेदेन स्त्रीसेवनसमयभेदमाह-
शीते रात्रौ दिवा ग्रीष्मे वसन्ते तु दिवा निशि। वर्षासु वारिदध्वाने शरत्सु सरसः १स्मरः ॥२९२॥
ऋतुभेद से स्त्रीसेवन के समय—शीतकाल में रात्रि में, ग्रीष्म ऋतु में दिन में, वसन्त ऋतु में दिन या रात्रि दोनों
ही में, वर्षा ऋतु में जब बादल गरजे तब अन्य ऋतु में जब काम की प्रबलता हो तभी सम्भोग करना चाहिये ॥२९२॥
अथ स्त्रीसेवननिषिद्धसमयमाह-
उपेयात्पुरुषो नारीं संध्ययोर्न च पर्वसु। गोसर्गे चार्द्धरात्रे च तथा मध्यदिनेऽपि च ॥२९३॥
स्त्रीसम्भोग का निषिद्ध समय—प्रातः और सायं की सन्ध्या, पर्व-दिन (अमावस्या, पूर्णिमा आदि तिथि विशेष),
गोसर्ग (गौओं को चराने के लिये प्रातः काल छोड़ने के समय), आधीरात तथा मध्याह्न (दोपहर) इन सब समयों में स्त्री
के साथ सम्भोग नहीं करना चाहिये ॥२९३॥
अथ स्त्रीसेवनयोग्यस्थानमाह-
विहारं भार्यया कुर्याद् देशेऽतिशयसंवृते। रम्ये श्राव्याङ्गनागाने सुगन्धे सुखमारुते ॥२९४॥
स्त्रीसम्भोग करने योग्य स्थान—अत्यन्त गुप्त अर्थात् जहाँ किसी दूसरे व्यक्ति की दृष्टि न पड़ती हो तथा रम्य
और जहाँ पर स्त्रियों का सुमधुर गान सुनाई पड़ता हो एवं सुगन्धित तथा सुखकर वायु बह रही हो ऐसे स्थानों में स्त्री
के साथ विहार (सम्भोगादि) कार्य करना चाहिये ॥२९४॥
अथ स्त्रीसेवनअयोग्यस्थानमाह-
देशे गुरुजनासन्ने विवृतेऽतित्रपाकरे। श्रूयमाणे व्यथाहेतुवचने न रमेत ना ॥२९५॥
स्त्रीसम्भोग के अयोग्य स्थान—जो स्थान गुरुजनों के स्थान के निकट हो तथा लोगों की दृष्टि पड़ने के लायक
हो तथा अत्यन्त लज्जा उत्पन्न करनेवाला हो और जहाँ पर मन में व्यथा पहुँचाने वाले वचन सुनाई पड़ते हों ऐसे स्थान
में स्त्री सम्भोग नहीं करना चाहिये ॥२९५॥
अथ स्त्रीसेवनकालिकपुरुषाणां वेषादिकमाह-
स्नातश्चन्दनलिप्ताङ्गः सुगन्धः सुमनोऽन्वितः। भुक्तवृष्यः सुवसनः सुवेषः समलंकृतः ॥२९६॥
ताम्बूलवदनः पत्यामनुरक्तोऽधिकस्मरः। पुत्रार्थी पुरुषो नारीमुपेयाच्छयने शुभे ॥२९७॥
स्त्रीसंभोग करने के समय पुत्रार्थी पुरुषों का वेषादि—पुत्र प्राप्ति की इच्छा रखने वाले पुरुष स्नान करके
शरीर में चन्दन, इत्र आदि सुगन्धित द्रव्य लगा कर, प्रसन्न चित्त से वीर्यवर्धक पदार्थ खाये हुये, सुन्दर वस्त्र तथा सुन्दर
वेष से भलीभाँति अलङ्कृत होकर मुख में पान का बीड़ा रखे हुये, पत्नी के विषय में अनुरक्त होकर अधिक काम चेष्टा
से युक्त सुन्दर शय्या पर स्त्री के साथ सम्भोग करे ॥२९६-२९७॥
अथ मैथुनानर्हपुरुषानाह-
अत्याशितोऽधृतिःक्षुद्वान्सव्यथाङ्गः पिपासितः। बालो वृद्धोऽन्यवेगार्त्तस्त्यजेद्रोगी च मैथुनम् ॥२९८॥
मैथुन करने के अयोग्य पुरुष—अत्यन्त भोजन किया हुआ, काम से अधीर चित्त वाला, भूखा, अङ्ग पीड़ा से
युक्त, प्यासा, बालक, वृद्ध, मूत्रादि वेगसे युक्त अथवा रोगी पुरुष को मैथुन नहीं करना चाहिये ॥२९८॥
१. 'सरसी' ति पा.।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 205
Page 205 scan

१५२ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे
❖ रोगी=मैथुनसंवर्जनीयरोगयुक्तः ।।२९८।।
'रोगी' अर्थात् 'जिस रोग में मैथुन करना वर्जित हो उस रोग से युक्त' रोगी ।।२९८।।
अथ मैथुनयोग्याः स्त्रियःआह-
भार्यां रूपगुणोपेतां तुल्यशीलां कुलोद्भवाम् । अतिकामोऽभिकामां तु हृष्टो हृष्टामलंकृताम् ।।
सेवेत प्रमदां युक्त्या वाजीकरणबृंहितः ।। २९९ ।।
मैथुन के योग्य स्त्री—वाजीकरण ओषधियों से मैथुन करने में विशेष शक्ति को प्राप्त कर रूप और सद्गुणों
से युक्त, अपने समान शीलवाली, अच्छे कुल में उत्पन्न अत्यन्त कामासक्त, प्रसन्न चित्तवाली और अलङ्कारों से युक्त स्त्री
के साथ विधिपूर्वक संभोग करना चाहिये ।।२९९ ।।
अथ मैथुनायोग्याः स्त्रियःआह-
रजस्वलामकामां च मलिनामप्रियां तथा ।। ३०० ।।
वर्णवृद्धां वयोवृद्धां तथा व्याधिप्रपीडिताम् । हीनाङ्गीं गर्भिणीं द्वेष्यां योनिरोगसमन्विताम् ।। ३०१ ।।
सगोत्रां गुरुपत्नीं च तथा प्रव्रजितामपि । नाधिगच्छेत् पुमान्नारीं भूरिवैगुण्यशङ्कया ।। ३०२ ।।
मैथुन के अयोग्य स्त्री—रजस्वला, काम चेष्टा से हीन, मलिन वेषवाली, मनको प्रिय न लगने वाली, अपने
से बड़ी जाति व अवस्था वाली, रोग से पीड़ित, हीन अङ्गोंवाली, गर्भिणी, द्वेष्या (द्वेष करने वाली), योनिसम्बन्धी रोग
वाली, अपने गोत्र में उत्पन्न हुई, गुरुकी पत्नी तथा संन्यास ग्रहण किये हुई स्त्रियों के साथ पुरुष को कभी संभोग न करना
चाहिये क्योंकि ऐसी स्त्रियों के साथ संभोग करने से हानि होती है ।।३००-३०२।।
अथ पुनर्विशेषेण रजस्वलागमने दोषनाह-
रजस्वलो गतवतो नरस्यासंयतात्मनः । दृष्ट्यायुस्तेजसां हानिरधर्मश्च ततो भवेत् ।। ३०३ ।।
रजस्वला स्त्री के साथ संभोग करने से दोष—जो पुरुष इन्द्रिय के वशीभूत होकर रजस्वला स्त्री के साथ
संभोग करते हैं उनकी दृष्टि, आयु तथा तेज की हानि और अधर्म भी होता है ।।३०३।।
अथ पुनर्विशेषेण सन्यासिन्यादीनां स्त्रीणां गमने पर्वसु च स्त्रीगमने दोषमाह-
लिंगिनीं गुरुपत्नीं च सगोत्रामथ पर्वसु । वृद्धां च सन्ध्ययोश्चापि गच्छतो जीवनक्षयः ।। ३०४ ।।
संन्यासिनी आदि स्त्रियों के साथ संभोग करने में दोषान्तर—संन्यास ग्रहण किये हुई, गुरु की पत्नी, अपने
गोत्र में उत्पन्न हुई तथा वृद्धा स्त्रियों के साथ संभोग करने से तथा पर्व (अमावास्यादि विशेष तिथियों) में एवं दोनों काल
की सन्ध्याओं में स्त्री गमन करने वाले पुरुष की आयु नष्ट होती हैं ।।३०४।।
❖ लिङ्गिनीं=प्रव्रजिताम् ।। ३०४ ।।
'लिङ्गिनी' पद का अर्थ है 'प्रव्रजिता अर्थात् संन्यास ग्रहण किये हुई ।।३०४।।
अथ पुनर्विशेषेण गर्भिण्यादिषु गमने प्रकाशे स्त्रीसेवने च दोषानाह-
गर्भिण्यां गर्भपीडा स्याद्व्याधितायां बलक्षयः ।। ३०५ ।।
हीनाङ्गीं मलिनां द्वेष्यां क्षामां बन्ध्यामसंवृते । देशेऽभिगच्छतो रेतः क्षीणं म्लानं मनो भवेत् ।। ३०६ ।।
गर्भिणी आदि स्त्रियों के साथ संभोग करने में दोषान्तर—गर्भिणी स्त्रियों के साथ संभोग करने से गर्भ को
पीड़ा होती है, रोगिणी स्त्रियों के साथ गमन करने से बल का क्षय होता है। तथा हीन अङ्गवाली, मैली-कुचैली रहनेवाली,

Page 206
Page 206 scan

अथ पञ्चम दिनचर्यादिप्रकरणम् १५३
द्वेष्या (द्वेष करनेवाली), दुबली-पतली या बन्ध्या स्त्री के साथ अथवा खुले बेपर्द स्थान में स्त्रीगमन करने से पुरुषों का
वीर्य क्षीण तथा मन म्लान हो जाता है ॥३०५-३०६॥
❖ गर्भिणीं गर्भवासदिवसाद् द्वितीये मासि गर्भस्थितेरनिश्चये यथोक्तनक्षत्रादिलाभाभावे वा तृतीये मासि
पुंसवने कृते नाभिगच्छेत्।
यतो पुंसवनानन्तरमाह व्यासः-
ततस्त्यजेन्नदीतीरं देवखातोदकं तथा । भर्तुः शय्यां मृतापत्यां तथैवामिषभोजनम् ।।४।।
'गर्भिणी' अर्थात् गर्भ की स्थिति होने के दिन से दूसरे मास में अथवा गर्भस्थिति का अनिश्चय होने पर किंवा जैसा
चाहिये वैसा ज्योतिः शास्त्रोक्त पुंसवन के योग्य नक्षत्रादि के न मिलने पर तीसरे मास में पुंसवन संस्कार हो चुकने पर
गर्भिणी स्त्री का सङ्ग नहीं करना चाहिये। 'पुंसवन' के बाद गर्भिणी स्त्रियों के लिए व्यास का मत है कि—पुंसवन संस्कार
हो चुकने के बाद गर्भिणी स्त्री नदी के तीर पर जाना, प्राकृतिक जलाशयों का जल पीना, पति की शय्या पर सोना अर्थात्
मैथुन करना, मरी हुई सन्तान वाली स्त्रियों का साथ तथा मांस भोजन करना छोड़ देवे ॥४॥
❖ अन्यच्च— आमिषस्याशनं यत्नात्प्रमदा परिवर्जयेत्।
देवारामनदीयानं प्रयोगं पुरुषस्य च ।।५।। इति ।। ३०५-३०६।।
और भी कहा है कि—गर्भिणी स्त्री मांस का भोजन एवं देवमन्दिर, बगीचा तथा नदी पर जाना तथा पुरुष के साथ
सहवास, इन सब कर्मों का यत्नपूर्वक परित्याग कर देवे ॥५॥३०५-३०६॥
अथ बुभुक्षितादीनां पुरुषाणां स्त्रीसंभोगे मध्याह्ने स्त्रीसेवने च दोषानाह-
क्षुधितः क्षुब्धचित्तश्च मध्याह्नेतृषितोऽबला । स्थितस्य हानिं शुक्रस्य वायोः कोपं च विन्दति ।।३०७।।
भूखे प्यासे आदि होकर तथा मध्याह्न में स्त्रीसङ्ग करने से दोष—जो पुरुष भूखा हो अथवा जिसको क्षोभ
प्राप्त हुआ हो या जो प्यासा अथवा निर्बल हो वह यदि स्त्रीसंभोग करे अथवा जो मध्याह्न में स्त्री प्रसङ्ग करे उसके अन्दर
रहनेवाले शुक्र की हानि तथा वायु का कोप होता है ॥३०७॥
अथ व्याधितस्य पुंसस्तथा प्रत्यूषादिसमये स्त्रीगमने दोषानाह-
व्याधितस्य रुजा श्लीहा मूर्च्छा मृत्युश्च जायते । प्रत्यूषे चार्थरात्रे च वातपित्ते प्रकुप्यतः ।।३०८।।
रुग्णावस्था या प्रातः काल में स्त्रीसंभोग से दोष—रोगी पुरुष यदि स्त्री प्रसङ्ग करे तो उसे पीड़ा, प्लीहा रोग
तथा मूर्च्छा होती है और अन्त में मृत्यु तक भी हो जाती है। एवं जो पुरुष प्रत्यूष अर्थात् सूर्योदय के पूर्व अथवा आधीरात
में स्त्रीप्रसङ्ग करता है उस के वात तथा पित्त कुपित हो जाते हैं ॥३०८॥
अथ तिर्यगादियोनौ मैथुने दोषानाह-
तिर्यग्योनावयोनौ वा दुष्टयोनौ तथैव च । उपदंशस्तथा वायोः कोपः शुक्रसुखक्षयः ।।३०९।।
पशु आदि की योनि में मैथुन करने के दोष—पशु की योनि अथवा अयोनि (गुदा वा कृत्रिम योनि) में एवं
वातादि दोषों से दूषित योनि में मैथुन करने से उपदंश (गर्मी, सुजाक) या वायु का कोप, किंवा वीर्य तथा सुख का क्षय
होता है ॥३०९॥
अथ मलमूत्रयोर्वेगावस्थायां मैथुने चलितशुक्रधारणे । विपरीत मैथुने च दोषमाह-
उच्चारिते मूत्रिते च रेतसश्च विधारणे । उत्ताने च भवेच्छीघ्रं शुक्राश्मर्यास्तु सम्भवः ।।३१०।।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 207
Page 207 scan

१५४ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे
वेग रोकने से या विपरीत मैथुन करने से दोष—मल या मूत्र के वेगको रोककर मैथुन करने से तथा उत्तान
होकर (विपरीत) मैथुन करने से अथवा मैथुनके समय शुक्र के वेग को रोकने से शीघ्र ही शुक्राश्मरी (वीर्य की पथरी)
नामक रोग उत्पन्न होने की सम्भावना हो जाती है ॥३१०॥
अथ पुनर्विशेषेणोपस्थितशुक्रधारणनिषेधमाह—
सर्वमेतत्त्यजेत्तस्माद्यतो लोकद्वयाहितम्। शुक्लं तूपस्थितं मोहान्न सन्धार्यं कदा चन ।।३११।।
स्खलित होते हुये शुक्र के रोकने का निषेध—पूर्वोक्त इन सब बातों को मैथुन करने में छोड़ दे क्योंकि न
छोड़ने से दोनों लोक में उसका अहित होता है और उन सबों में विशेष कर उपस्थित शुक्र का धारण तो भूल से भी
कभी न करे ॥३११॥
अथ सुरतान्ते हितकराणि द्रव्याण्याह—
स्नानं सशर्करं क्षीरं भक्ष्यमैक्षवसंस्कृतम् । वातो मांसरसः स्वप्नः सुरतान्ते हिता अमी ।।३१२।।
मैथुन करने के बाद हितकारक द्रव्य—स्नान, शक्कर (चीनी) मिला हुआ दूध, शक्कर मिला हुआ (मीठा)
भोजन, वायु सेवन, मांस-रस (शुरुवा) और नींद से सो जाना ये सब कार्य मैथुन करने के बाद हितकर होते हैं ॥३१२॥
अथातिव्यवायजान् रोगानाह—
शूलकासज्वरश्वासकार्श्यपाण्ड्वालयक्षयः । अतिव्यवायाज्जायन्ते रोगाश्चाक्षेपकादयः ।।३१३।।
अत्यन्त मैथुन करने से होनेवाले रोग—अत्यन्त मैथुन करने से शूल, खाँसी, ज्वर, श्वास (दमा), कृशता,
पाण्डु, क्षय तथा आक्षेपक आदि रोग उत्पन्न होते हैं ॥३१३॥
अथ रात्रिनिद्राजागरणयोर्गुणानाह—
रात्रौ जागरणं रूक्षं कफदोषविषार्त्तिजित् । निद्रा तु सेविताकाले धातुसाम्यमतन्द्रिताम् ।।३१४।।
पुष्टिं वर्णं बलोत्साहं वह्निदीप्तिं करोति हि ।।३१५।।
रात्रि में सोने तथा जागने के गुण-दोष—रात्रि में जागना रूक्षताकारक तथा कफ-दोष व विष-सम्बन्धी पीड़ा
का हरण करनेवाला है और समय पर निद्रा-सेवन करना (नींद से सो जाना) धातुओं की समता, तन्द्रा का न आना, पुष्टि,
वर्ण, बल, उत्साह और जठराग्नि की दीप्ति इन सबों को करता है ॥३१४-३१५॥
अथ सुखपूर्वकनिद्रालाभार्थमौषधमाह—
यो लेढि शयनसमये मधुमित्रं बीजपूरदलचूर्णम् । स तु १ लज्जाकरवातप्रसरनिरोधात्सुखं स्वपिति ।।३१६।।
सुखपूर्वक नींद आने के लिये औषध—जो सोने के समय बिजौरा नींबू के पत्ते का चूर्ण मधु के साथ खाता
है, उसकी लज्जा पैदा करनेवाली अधोवायु का वेग रुक जाता है और वायु शमन होने से वह सुखपूर्वक सोता है ॥३१६॥
अथोषःकाले जलपानगुणानाह—
सवितुः समुदयकाले प्रसृतीः सलिलस्य पिबेदष्टौ । रोगजरापरिमुक्तो जीवेद्वत्सरशतं साग्रम् ।।३१७।।
उषाकाल (सूर्योदय के पूर्व) जल पीने के गुण—सूर्य के उदय होने के आसन्न समय में जो आठ प्रसृति (पसर)

Page 208
Page 208 scan

अथ पञ्चमं दिनचर्यादिप्रकरणम् १५५
❖ अस्य जलपानस्योपक्रमकालो१ रात्रेश्चतुर्थप्रहरे प्रवेश । तथा च भोजः-
पिबति पर्युषितं जलमन्वहं तिमिरिणी चरमे प्रहरे यदि ।। ६ ।। इति
जलपान के प्रारम्भ करने का काल रात्रि के चौथे प्रहर से ही आरम्भ हो जाता है। क्योंकि इस विषय में 'भोज'
का भी यह मत है कि 'यदि कोई रात्रि के अन्तिम प्रहर में नित्य बासी जल पीता है' इत्यादि ।। ६ ।।
❖ एतज्जुलपानकालमर्यादा सूर्योदयातिसन्निहितप्राक्२ कालः। तथा च तन्त्रान्तरे-
अम्भसः प्रसुतीरष्टौ रवाननुदिते पिबेत्। वातपित्तकफाञ्जित्वा जीवेद्वर्षशतं सुखी ।। ७ ।। इति ।
इस जलपान के समय की मर्यादा सूर्योदय से अत्यन्त सन्निकट पूर्वका ही काल है। इसी विषय में दूसरे ग्रन्थ
में भी लिखा है कि—'सूर्य उदय होने के पहले ही जो आठ पसर जल पीता है वह बात, पित्त तथा कफ सम्बन्धी विकारों
को हटाकर सुखपूर्वक सौ वर्ष तक जीता है' ।। ७ ।।
❖ सलिलस्यात्र पर्युषितस्य ग्रहणं भोजनवचनानुरोधात् ।। ३१७ ।।
यहाँ पर जल से बासी जल का ग्रहण पूर्वोक्त 'भोज' के वचन के अनुरोध से ही किया जाता है।
अर्शःशोथग्रहण्यो ज्वरजठरजराकुष्ठमेदोविकारामूत्राघातास्रपित्तश्रवणगलशिरः श्रोणिशूलाक्षिरोगाः ।
ये चान्ये वातपित्तक्षतजकफकृता व्याधयः सन्ति जन्तो स्तांस्तानभ्यासयोगादपहरति पयः पीतमन्ते निशायाः ।। ३१८ ।।
बवासीर, शोथ, ग्रहणी, ज्वर रोग, उदर-जरा-कोढ़ तथा मेद सम्बन्धी विकार और मूत्राघात, रक्तपित्त एवं कान-
गला-शिर और कमर के शूल तथा नेत्र सम्बन्धी रोग अथवा इनके अतिरिक्त अन्य भी जो-जो बात-पित्त-कफ और क्षत
से होने वाले रोग होते हैं वे सभी रात्रि के अन्त में जल पीने का अभ्यास करने से दूर हो जाते हैं ।। ३१८ ।।
अथोषःकाले नासावारिपानगुणानाह-
विगतघननिशीथे प्रातरुत्थाय नित्यं पिबति खलु नरो यो घ्राणरन्ध्रेण वारि ।
स भवति मतिपूर्णश्चक्षुषा तार्क्ष्यतुल्यो वलिपलितविहीनः सर्वरोगैर्विमुक्तः ।। ३१९ ।।
उषःकाल में नासिका से जल पीने के गुण—जब रात्रि का घना अन्धकार दूर हो अर्थात् प्रातः काल हो जाय
तब उठकर जो मनुष्य नित्य नासिका से जलपान करता है वह निश्चय ही बुद्धि से पूर्ण होता है यथा उसके नेत्रों की दर्शन
शक्ति गरुड़ के तुल्य होती है तथा बली और पलित रोगों से हीन होकर वह सब रोगों से मुक्त हो जाता है ।। ३१९ ।।
❖ निशीथोऽत्र=निशान्धकारः ।। ३१९ ।।
'निशीथ' से यहाँ 'रात्रिका अन्धकार' समझना चाहिये ।। ३१९ ।।
अथ नासाजलपाने जलपरिमाणमाह-
पातव्यं नासया नीरं प्रसुतित्रयमात्रया ।। ३२० ।।
नासाजलपान में जलका परिमाण—मनुष्य को नासिका के द्वारा तीन प्रसुति (पसर) प्रमाण जल पीना
चाहिये ।। ३२० ।।
अथ पुनर्विशेषेण नासाजलपाने गुणानाह-
व्यङ्गवलीपलितघ्नं पीनसवैस्वर्यकासशोथहरम् । रजनीक्षयेऽम्बुनस्यं रसायनं दृष्टिसञ्जननम् ।। ३२१ ।।
१. 'काले' इति पा. ।
२. 'प्राप्त' इति पा. ।

Page 209
Page 209 scan

१५६ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे
नासा जलपान के विशेष गुण—रात्रि व्यतीत होने पर नासा से जलपान करना व्यङ्ग (झाँई), बली, पलित,
पीनस, स्वरभङ्ग, खाँसी और शोथ इन सब रोगों को दूर करता है तथा रसायन और दर्शनशक्ति को बढ़ाने वाला होता
है ॥३२१॥
अथ नासावारिपानानर्हजनानाह-
स्नेहे पीते क्षते शुद्धावाध्माने स्तिमितोदरे । हिक्कायां कफवातोत्थे व्याधौ तद्वारि वारयेत् ।।३२२।।
नासा जलपान के अयोग्यजन—जो स्नेह पान किये हों या जिन्हें क्षत हो गया हो अथवा जिन्होंने वमन या
विरेचन द्वारा तत्काल में शरीर की शुद्धि की हो या जिन्हें उदर में आध्मान (अफरा) हो गया हो या पेट में स्तिमित हो
गया हो अर्थात् मन्दाग्नि हो गई हो या जो हिचकी और कफ तथा वात से होनेवाली व्याधियों से युक्त हों उन्हें उस जल
का पान नहीं करना चाहिये ॥
❖ तद्वारि नासा पेयम् ।।३२२।।
'तद्वारि' अर्थात् 'नासिका द्वारा पिये जानेवाले जलका' ।।३२२।।
अथर्तुचर्यामाह ।
तत्रादौ नामनिर्देशपूर्वकमृतुषट्कमाह-
क्षयकोपशमा१ यस्मिन्दोषाणां सम्भवन्ति हि । ऋतुषट्कं तदाख्यातं रवे राशिषु संक्रमात् ।।३२३।।
ऋतुभेद और ऋतुचर्या—जिस समय दोषों की वृद्धि, कोप तथा शमन हुआ करता है, उस समय को ऋतु कहते
हैं और वह रवि के मेषादि बारह राशियों में भ्रमण करने से छः प्रकार का होता है ।।३२३।।
ग्रीष्मौ मेषवृषौ प्रोक्तः प्रावृण्मिथुनकर्कटौ । सिंहकन्ये स्मृता वर्षा तुलावृश्चिकयोः शरत् ।।३२४।।
धनुर्ग्राहौ च हेमन्तो वसन्तः कुम्भमीनयोः ।।३२५।।
जब सूर्य मेष तथा वृष राशि तक रहते हैं तब ग्रीष्म और जब मिथुन तथा कर्क तक होते हैं तब प्रावृट, इसी प्रकार
सिंह से कन्या तक वर्षा तुला से वृश्चिक तक शरद, धनु से मकर तक हेमन्त और कुम्भ से मीन तक वसन्त ऋतु कहलाता
है ॥३२४-३२५॥
मेषवृषौ रविणा संक्रान्तौ । एवं मिथुनकर्कटावित्यादि ।।३२४-३२५।।
'मेषवृषौ' पद से 'रवि से संकान्त मेष और वृष' इसी प्रकार 'मिथुनकर्कटौ' इत्यादि का भी अर्थ समझना
चाहिये ।।३२४-३२५।।
अन्ये तु-
शिशिरः पुष्पसमयो ग्रीष्मो वर्षा शरद्धिमाः । माघादिमासयुग्मैः स्युऋर्तवः षट् क्रमादमी ।।३२६।।
ऋतुओं के विषय में अन्य मत—शिशिर वसन्त, ग्रीष्म, वर्षा, शरद् और हेमन्त ये छः ऋतु माघ से लेकर
दो-दो महीने के एक-एक ऋतु क्रम से होते हैं, जैसे—माघ-फाल्गुन शिशिर, चैत्र-वैशाख वसन्त, ज्येष्ठ-आषाढ़ ग्रीष्म,
श्रावण-भाद्रपद वर्षा, आश्विन-कार्तिक शरद् और अगहनपौष हेमन्त ऋतु है ।।३२६।।
अथर्तुषट्कनामविषयकमतभेदे हेतुमाह-
गङ्गाया दक्षिणे देशे वृष्टेर्बाहुलभावतः । उभौ मुनिभिराख्यातौ प्रावृड्वर्षाभिधावृतू ।।३२७।।
१. 'समा' इति पा. ।

Page 210
Page 210 scan

अथ पञ्चम दिनचर्यादिप्रकरणम् १५७
(१तस्या एवोत्तरे देशे हिमप्रचुरभावतः। एतावुभौ समाख्यातौ हेमन्तशिशिरावृतू ।।३२८।।)
ऋतुओं के नाम में मतभेद का कारण—गङ्गा से दक्षिण देशों में अधिक वृष्टि होने से प्रावृट् तथा वर्षा ये दो
पृथक्-पृथक् ऋतु मानते हैं किन्तु शीत कम होने से शिशिर ऋतु को नहीं मानते। इसी प्रकार गङ्गा के उत्तर देशों में
हिम (ठण्डक) अधिक होने से हेमन्त तथा शिशिर ये दो पृथक्-पृथक् ऋतु मानते हैं किन्तु वर्षा कम होने से प्रावृट् को
नहीं मानते ॥३२७-३२८॥
अथ दक्षिणोत्तरायणयोर्लक्षणं गुणांश्चाह-
उत्तरायणमाद्यैस्तैः परैः स्याद्दक्षिणायनम्। आद्यमुष्णं बलहरं ततोऽन्यद्वलदं हिमम् ।।३२९।।
दक्षिणायन तथा उत्तरायण के लक्षण और गुण—पूर्वोक्त छः ऋतुओं में से प्रथम तीन (शिशिर, वसन्त और
ग्रीष्म) ऋतुओं में सूर्य 'उत्तरायण' और आगे के तीन (वर्षा, शरद् और हेमन्त) ऋतुओं में 'दक्षिणायन' होता है। इन में
जो पहला उत्तरायण है वह उष्णप्रधान तथा बल का हरण करने वाला और दूसरा जो दक्षिणायन है वह हिम प्रधान तथा
बल का देने वाला होता है ॥३२९॥
अथ ऋतूनां गुणदोषानाह-
हेमन्तः शीतलः स्निग्धः स्वादुर्जठरवह्निकृत् । शिशिरः शीतलोऽतीव रूक्षो वाताग्निवर्धनः ।।३३०।।
ऋतुओं के गुण-दोष—हेमन्त ऋतु मनुष्यों के लिये शीतल, स्निग्ध, स्वादु, जठराग्नि को बढ़ाने वाला और
शिशिर ऋतु शीतल, अत्यन्त रूक्ष, वायु तथा अग्नि का बढ़ानेवाला होता है ॥३३०॥
❖ हेमन्तः स्वादुः प्रायेण द्रव्येषु स्वादुरसजनकः। एवमन्यत्रापि बोद्धव्यम् ।।३३०।।
'हेमन्त स्वादु है अर्थात् प्रायः करके द्रव्यों में मधुर रस का उत्पादक है' यह समझना चाहिये। इसी भाँति आगे
जहाँ कहीं मधुर, कटुकादि रसों का नाम जिन-जिन ऋतुओं के गुण वर्णन में आवे वहाँ द्रव्यों में उन-उन रसों के उत्पादक
वे ऋतुयें हैं ऐसा समझना चाहिये ॥३३०॥
वसन्तो मधुरः स्निग्धः श्लेष्मवृद्धिकरश्च सः। ग्रीष्मो रूक्षोऽतिकटुकः पित्तकृत्कफनाशनः ।।३३१।।
वर्षाः शीता विदाहिन्यो वह्निमान्द्यानिलप्रदाः। शरदष्णा पित्तकर्त्री नृणां मध्यबलावहा. ।।३३२।।
वसन्त ऋतु—मधुर, स्निग्ध और कफ की वृद्धि करने वाला है। ग्रीष्म ऋतु—रूक्ष, अत्यन्त कटु, पित्त का
उत्पादक तथा कफ का नाशक है। वर्षा ऋतु—शीतल, दाहकारक, अग्नि की मन्दता तथा वायु की वृद्धि करने वाला
है और शरद् ऋतु—उष्ण, पित्त का उत्पादक तथा मध्यम बल को देने वाला है ॥३३१-३३२॥
अथ कस्मिन् ऋतौ कस्य दोषस्य चयप्रकोपोपशमा भवन्तीति सहेतुकमाह-
चयप्रकोपोपशमा वायोर्ग्रीष्मादिषु त्रिषु । वर्षाऽऽदिषु च पित्तस्य श्लेष्मणः शिशिरादिषु ।।३३३।।
ऋतुभेद से दोषों के उपचयापचयादि—ग्रीष्मादि तीन ऋतुओं में वायु का, वर्षा आदि तीन ऋतुओं में पित्त का,
शिशिर आदि तीन ऋतुओं में कफ का क्रम से चय (वृद्धि), प्रकोप तथा उपशम (शमन) होता है अर्थात् ग्रीष्म में वायु
का चय, वर्षा में प्रकोप तथा शरद् में उपशम होता है। एवं पित्त का वर्षा में चय, शरद् में प्रकोप तथा हेमन्त में उपशम
होता है और कफ का—शिशिर में चय, वसन्त में प्रकोप तथा ग्रीष्म में उपशम होता है ॥३३३॥
१. कोष्ठस्थः पाठः क्वाचित्कः ।

Page 211
Page 211 scan

१५८ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे
चीयते लघुरूक्षाभिरोषधीभिः समीरणः । तद्विधस्तद्विधे देहे कालस्यौष्ण्यान्न कुप्यति ।।३३४।।
वायु स्वभावतः लघु तथा रूक्ष है और ग्रीष्म-काल में जितनी ओषधियाँ हैं वे सब भी लघु तथा रूक्ष हो जाती
हैं अतएव ओषधियों के सेवन से वायु और भी लघु तथा रूक्ष हो जाता है और उस समय मनुष्यों का शरीर भी लघु
तथा रूक्ष होता है अतएव पूर्वोक्त प्रकार की वायु पूर्वोक्त प्रकार की देह में केवल सञ्चित ही होता है अर्थात् क्रमशः बढ़ता
ही रहता है किन्तु जो कुपित नहीं होता उसमें केवल ग्रीष्मकाल की उष्णता ही कारण है ।।३३४।।
❖ तद्विधो रूक्षो लघुश्च । तद्विधे रूक्षे लघौ च ।।३३४।।
‘तद्विधः’ (उक्त प्रकार की वायु) इस पद से ‘रूक्ष और लघु स्वभाव वाली वायु और ‘तद्विधे’ (उक्त प्रकार के देह
में) इस पद से’ तात्कालिक रूक्ष और लघु स्वभाव वाली देह में’ ऐसा अर्थ समझना चाहिये ।।३३४।।
अद्भिरम्लविपाकाभिरोषधीभिश्च तादृशम् । पित्तं याति चयं कोपं न तु कालस्य शैत्यतः ।।३३५।।
पित्त स्वभावतः अम्लविपाकी है और वर्षा काल में जल और सभी ओषधियाँ भी अम्लविपाकी होती हैं अतएव
उन्हीं अम्लविपाकी जल और ओषधियों के सेवन करने से अम्लविपाकी पित्त और भी अम्लविपाकी होकर मनुष्यों के शरीर
में सञ्चित होने लगता है, किन्तु वर्षा का समय होने से शीत प्रबल रहता है अतएव उस समय वह (पित्त) कुपित नहीं
होने पाता है ।।३३५।।
चीयते स्निग्धशीताभिरुदकौषधिभिः कफः । तुल्ये च काले देहे च स्कन्नत्वान्न प्रकुप्यति ।।३३६।।
कफ स्वभावतः स्निग्ध तथा शीतल पदार्थ है और शिशिर काल में जल और ओषधियाँ भी स्निग्ध तथा शीतल
होती हैं अतएव ऐसे (स्निग्ध तथा शीतल) जल और ओषधियों के सेवन करने से स्निग्ध व शीतल स्वभाव कफ और
भी स्निग्ध तथा शीतल हो जाता है उस समय मनुष्यों का शरीर भी स्निग्ध व शीतल होता है अत एव जलादि के समान
गुण वाले अर्थात् स्निग्ध तथा शीतल काल व देह में कफ सञ्चित होता है किन्तु स्कन्नत्व अर्थात् देह में शीत की अधिकता
से शुष्क होने के कारण वह (कफ) कुपित नहीं होता है ।।३३६।।
❖ तुल्ये च काले स्निग्धे शीतले च । स्कन्नत्वाद् देहे शुष्कत्वात् ।।३३६।।
‘तुल्ये च काले’ इस पद का ‘तात्कालिक जलादिकों के समान गुण वाले अर्थात् स्निग्ध व शीतल काल व देह
में’ और ‘स्कन्नत्वाद्’ इस पद का ‘देह में शुष्क हो जाने से’ यह अर्थ समझना चाहिये ।।३३६।।
हिमे याति शमं पित्तं वायुः श्लेष्मा च चीयते । स वायुः शिशिरे कोपं यात्येवोपचितः१ कफः ।।३३७।।
हेमन्त ऋतु में पित्त का शमन एवं वायु और कफ का सञ्चय होता है और वही सञ्चित वायु शिशिर ऋतु में कुपित
होती है और कफ उस समय केवल उपचित (वृद्धि को प्राप्त) हो कर रहता है ।।३३७।।
हेमन्ते सञ्चितः श्लेष्मा शिशिरे त्वतिचीयते । शीतस्निग्धगुरुद्रव्यैः शैत्यस्कन्नो न कुप्यति ।।३३८।।
हेमन्त ऋतु में सञ्चित जो कफ है वह शिशिर ऋतु में शीतल, स्निग्ध और गुरुपाकी द्रव्यों के सेवन करने से अत्यन्त
सञ्चित हो जाता है किन्तु शीत की अधिकता से कठिनता को प्राप्त हो जाने से कुपित नहीं होता ।।३३८।।
❖ स्कन्नः=कठिनीभूतः ।।३३८।।
‘स्कन्न’ का ‘कठिनीभूत’ अर्थात् ‘कठिनता को प्राप्त हो जाने से’ यह अर्थ समझना चाहिये ।।३३८।।
१. ‘यात्येवोपहित’ इति पा. ।

Page 212
Page 212 scan

अथ पञ्चम दिनचर्यादिप्रकरणम् १५९
इति कालस्वभावोऽयमाहारादिवशात्पुनः । चयादीन् यान्ति सद्योऽपि दोषाः काले विशेषतः ।।३३९।।
इन पूर्वोक्त प्रकारों से जो यह वातादि दोषों का चय, कोप और शम होता है, उसका कारण काल का स्वभाव
ही जानना चाहिये । किन्तु आहारादि कारणवश से भी वातादि सभी दोष सद्यः चय, कोप तथा शमभाव को प्राप्त होते
हैं और विशेष कर अहोरात्र में भी अपने-अपने समयों में चयादि प्राप्त होते हैं ।।३३९।।
❖ (१चयादीन्) चयकोपोपशमान् पूर्वाह्णे वसन्तस्य लिङ्गम्, मध्याह्ने ग्रीष्मस्य, अपराह्णे प्रावृषः, प्रदोषे
वार्षिकम् । शारदमर्धरात्रे, प्रत्यूषसि हेमन्तमुपलक्षयेत् । एवमहोरात्रमपि वर्षमिव शीतोष्णवर्षा (२दिलक्षणम्)
दोषोपचय प्रकोपोपशमैर्जानीयादिति सुश्रुतः ३ ।।३३९।।
यहाँ 'चयादि' से 'चय, कोप तथा शम' का ग्रहण करना चाहिये और अहोरात्र में भी वातादि दोष अपने-अपने समयों
में चयादि को प्राप्त होते हैं । इसी विषय में 'सुश्रुत' भी कहते हैं कि—'दिन के प्रथम भाग में वसन्त के, मध्याह्न में
ग्रीष्म के, दिन के अन्त भाग में प्रावृड् के, प्रदोष में वर्षा के, अर्धरात्र में शरद के और प्रत्यूष (पिछली रात्रि) में हेमन्त
के लक्षण उपस्थित होते हैं । इस प्रकार अहोरात्र को भी वर्ष की भाँति दोषों के चय, कोप तथा शम होने के द्वारा शीत,
उष्ण तथा वर्षा आदि लक्षणों से युक्त समझना चाहिये' ।।३३९।।
अथाकाले दोषवृद्धिमाह-
चयकोपोपशमान्दोषा विहाराहारसेवनैः । समानैर्यान्त्यकालेऽपि विपरीतैर्विपर्ययम् ।।३४०।।
अकाल में दोषों की वृद्धि—तुल्य आहार-विहार का सेवन करने से वातादि सभी दोष अकाल में भी अर्थात्
उनके चयादि होने का समय न होने पर भी चय, कोप तथा उपशम को प्राप्त होते हैं और विपरीत आहार-विहार के सेवन
करने से दोषों के चयादि का भी विपर्यय हो जाता है ।
❖ समानैः=तुल्यैः, चयादियोग्यैरिति यावत् । विपर्ययं कालेऽपि वैपरीत्यं बोध्यम् ।।३४०।।
'समानैः' पदका 'तुल्य अर्थात् दोषों के चयादि होने के योग्य' और 'विपरीतैः' पद का 'चयादि होने के अयोग्य'
तथा 'विपर्यय' पद का 'चयादि होने का काल उपस्थित होने पर भी विपरीत होता है अर्थात् दोषों का चयादि नहीं होता'
यह अर्थ समझना चाहिये ।।३४०।।
अथ दोषचयलक्षणमाह सुश्रुतः-
स्वस्थानस्थस्य दोषस्य वृद्धिः स्यात्स्तब्धकोष्ठता४। पीतावभासता वह्निमन्दता चाङ्गगौरवम् ।।३४१।।
आलस्यं चयहेतौ तु द्वेषश्च चयलक्षणम् । सञ्चये ऽपहृता दोषा लभन्ते नोत्तरां गतिम् ।।३४२।।
ते तूत्तरासु गतिषु भवन्ति बलवत्तराः ।।३४३।।
दोषों के चय होने के लक्षण—अपने स्थान में स्थित दोष की वृद्धि, कोष्ठ में स्तब्धता, शरीर में पीलापन, अग्नि
की मन्दता, अङ्गों में गुरुता (भारीपन), आलस्य और दोषों के चय होने के कारण स्वरूप आहारादि से द्वेष (अरुचि) होना
ये सब दोषों के चय होने के लक्षण हैं । सञ्चय होने के समय यदि औषधादि द्वारा दोषों की चिकित्सा कर दी जाय तो
वे सञ्चय होने के बाद की गति अर्थात् प्रकोप को नहीं प्राप्त करते हैं । किन्तु चिकित्सा न करने से उत्तर गति (प्रकोप)
को प्राप्त होने पर तो वे (दोष) अत्यन्त बलवान् हो जाते हैं । अतः सञ्चयावस्था ही में दोषों की चिकित्सा कर लेना उत्तम
है ।।३४१-३४३।।
१. कोष्ठस्थः पाठः क्वाचित्कः । २. कोष्ठस्थः पाठः क्वाचित्कः ।
३. शमा इति पा. । ४. 'च्छवासे'ति पा. ।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 213
Page 213 scan

१६० भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे
अथ वर्षत्तौ नियमानाह-
वर्षासु प्रबलो वायुस्तस्मान्मिष्टादयस्त्रयः। रसाः सेव्या विशेषेण पवनस्योपशान्तये ।।३४४।।
वर्षा ऋतु के नियम—वर्षाकाल में वायु प्रबल होती है अतः वायु की शान्ति के लिये विशेषरूप से मधुरादि
तीनों रसों का सेवन करना चाहिये ।।३४४।।
❖ मिष्टादयस्त्रयः=मधुराम्ललवणाः ।।३४४।।
'मधुरादयस्त्रयः' अर्थात् मधुर, अम्ल और लवण इन तीन रसों से युक्त ।।३४४।।
भवेद्वर्षासु वपुषः क्लिन्नत्वं यद्विशेषतः । यत्क्लेदशान्तये१ सेव्या अपि कट्वादयस्त्रयः ।।३४५।।
वर्षाकाल में प्रायः करके शरीर क्लिन्न (आर्द्र) रहा करता है, उसकी शान्ति के लिये कटु आदि तीनों रसों का भी
सेवन करना चाहिये ।।३४५।।
कट्वादयस्त्रयः=कटुतिक्तकषायाः ।।३४५।।
'कट्वादयस्त्रयः' अर्थात् कटु, तिक्त तथा कसैला इन तीन रसों से युक्त ।।३४५।।
स्वेदनं मर्दनं सेव्यं दध्युष्णाजाङ्गलामिषम् । शालयो२ यवगोधूमा जलं कौपं जलं च्युतम् ।।३४६।।
न भजेत्पूर्वपवनं वृष्टिं घर्मं हिमं श्रमम् । नदीतीरं दिवास्वप्नं रूक्षं नित्यं च मैथुनम् ।।३४७।।
वर्षाकाल में स्वेदन, मर्दन, गरम दही, जङ्गली जीवों का मांस, जौ, गेहूँ, शालि (अगहनि धान का चावल) और
कूप तथा झरना का जलपान, पूर्वदिशा की वायु का सेवन, वर्षा में भीगना, घाम में घूमना, हिम (ओस) में सोना,
परिश्रम, नदी के तट पर रहना, दिन में सोना, रूक्ष द्रव्यों का सेवन और नित्य मैथुन करना, इन सबको नहीं करना
चाहिये ।।३४६-३४७।।
अथ शरदृतौ नियमानाह-
सर्पिः स्वादुकषायतिक्तकरसा यच्छीतलं यल्लघु क्षीरं स्वच्छसितैक्षवः पटुरसः स्वल्पं पलं जाङ्गलम् ।
गोधूमा यवमुद्गशालिसहिता नादेयमं शूदकं चन्द्रश्चन्दमिन्दुरादिरजनी३ माल्यं पटो निर्मलाः ।।३४८।।
शरद् ऋतु के नियम—शरदऋतु में, घृत, मधुर, कसैला तथा तिक्त रस, शीतल तथा लघु पदार्थ, दूध, साफ
शक्कर, गुड़, नमकीन पदार्थ, थोड़ी मात्रा में जङ्गली जीवों का मांस, गेहूँ, यव, मूंग, शालि (अग

Page 214
Page 214 scan

में विश्राम तथा मधुर वार्तालाप, तालाबों में क्रीडा, पित्त का विरेचन एवं जो बलवान् व्यक्ति हो उनका"
"रक्तमोक्षण (फस्त खुलवाना) ये सब भी शरद ऋतु में हितकर है और दही, व्यायाम (कसरत), अम्ल, कटु, उष्ण और"
"तीक्ष्ण पदार्थों का सेवन, दिन में सोना और ओस तथा घाम का सेवन करना वर्ज्य है ॥३४९॥"

  • :
    "इक्ष्वः शालयो मुद्गाः सरोऽम्भः क्वथितं पयः । शरद्येतानि पथ्यानि प्रदोषे चेन्दुरश्मयः ॥३५०॥"
    Wait! Is it "इक्ष्वः" or "इक्षवः"?
    Look at the first word: इ क ् ष ् व ः -> "इक्ष्वः" or "इक्षवः"?
    There is NO virama on ष! It is इ क्ष व ः = "इक्षवः"!
    Let's look closely: इ क्ष व ः. It's definitely "इक्षवः"!
    "इक्षवः शालयो मुद्गाः सरोऽम्भः क्वथितं पयः । शरद्येतानि पथ्यानि प्रदोषे
Page 215
Page 215 scan

१६२ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे
मिष्टमम्लं दधि स्निग्धं दिवास्वप्नं च दुर्जरम्। अवश्यायमपि प्राज्ञो वसन्ते परिवर्जयेत्।।३५४।।
वसन्त ऋतु के नियम—वसन्त ऋतु में औषधों के द्वारा वमन तथा औषधों का नस लेना, मधु के साथ हरड़
का खाना, कसरत करना, उबटन लगाना, कफ नाशक औषधों का कुल्ला करना, लोहे की शलाका में खोंस कर अग्नि
में सके हुये जङ्गली जीवों का मांस खाना, गेहूँ, अनेक प्रकार के चावल, मूँग, यव और साठी चावल खाना, चन्दन,
केसर और अगर का लेप करना और रूक्ष, कटु रसयुक्त, उष्ण तथा हल्के पदार्थों का सेवन करना हितकर है और मीठा,
खट्टा तथा स्निग्ध पदार्थ एवं दही का खाना और दिन में सोना तथा देर में पचने वाले पदार्थों का खाना और ओस में
सोना अहितकर है अतः वसन्त ऋतु में इन सबों का परित्याग अवश्य कर देवे ।।३५३-३५४।।
अथ ग्रीष्मर्तुनियमानाह-
स्वादुस्निग्धहिमं लघु द्रवमयं द्रव्यं रसालां सितांसक्तुक्षीरमजाङ्गलानि सितया शालिं रसं मांसजम्।
शीतांशुं शयनं दिवा मलयजं शीतं पयः पानकं सेवेतोष्णादिने त्यजेत्तु कटुकक्षाराम्लघर्मश्रमान् ।। ३५५ ।।
ग्रीष्म ऋतु के नियम—ग्रीष्म ऋतु में मधुर रस युक्त, स्निग्ध, शीतल, पचने में हल्के द्रवरूपं (पतला) द्रव्यों
का सेवन, सिखरन, चीनी तथा चीनी मिले हुए सत्तू, दूध, जङ्गली जीवों से भिन्न जीवों का मांस, शालि धान्य के चावल,
मांसरस, चन्द्रसेवन (चाँदनी में सोना), दिन में सोना, चन्दन लगाना, शीतल जल और शर्वत पीना हितकर होता है और
कटुक्षार (नमकीन) तथा अम्ल रस युक्त द्रव्यों का सेवन, घाम में रहना और परिश्रम करना अहितकर है अतः इन सब
कामों को त्याग देना चाहिये ।।३५५।।
अथ पूर्वोक्तर्तुचर्य्याऽऽचरणे फलमाह-
ऋतुष्वेपु य एतैस्तु विधिभिर्वर्त्तते नरः। दोषानृतुकृतानैव लभते स कदाचन ।। ३५६ ।।
इति श्रीलटकनतनय-श्रीमन्मिश्रभावविरचिते भावप्रकाशे दिनचर्यादिप्रकरणं पञ्चमम् ।। ५ ।।
ऋतुचर्याओं का आचरण करने से लाभ—जिन-जिन ऋतुओं में जो-जो विधियाँ कही हुई हैं, उन-उन ऋतुओं
में उन-उन विधियों के अनुसार जो मनुष्य रहता है, उसे उन-उन ऋतुओं में होने वाले कोई भी दोष कभी नहीं प्राप्त होते
हैं ।।३५६।।
इति श्रीभिषग्रत्नब्रह्मशङ्करशर्मसाहित्यशास्त्रिणा विरचितायां 'विद्योतिनी'
भाषाटीकायां पञ्चमदिनचर्यादिप्रकरणम् समाप्तम् ।।५।।

Page 216
Page 216 scan

अथ षष्ठम मिश्रप्रकरणम्
अथ वाग्भटोक्तं व्याधेर्लक्षणम्-
रोगस्तु दोषवैषम्यं दोषसाम्यमरोगता। रोगा दुःखस्य दातारो ज्वरप्रभृतयो हि ते ।।१।।
रोग के लक्षण-दोषों की विषमता ही को रोग तथा दोषों की समता ही को अरोगता (रोगों का न रहना) कहते
हैं, इनमें से जो रोग हैं वे प्राणियों को दुःख देनेवाले होते हैं और वे ज्वर आदि कहलाते हैं ।।१।।
ते च स्वाभाविकाः केचित्केचिदागन्तवः स्मृताः। मानसाः केचिदाख्याताः कथिताः केऽपि कायिकाः ।।२।।
चार प्रकार के रोग-उन रोगों में कोई 'स्वाभाविक', कोई 'आगन्तुक', कोई 'मानस' और कोई 'कायिक'
कहलाते हैं ।।२।।
❖ तत्र स्वाभाविकाः = शरीरस्वभावादेव जाताः क्षुत्पिपासासुषुप्तिजरामृत्युप्रभृतयः। अथवा
स्वभावादुत्पत्तेर्जाता स्वाभाविकाः = सहजा इति यावत्। ते च जन्मान्धत्वादयः। आगन्तवोऽभिघातादिजनिताः।
अथवा जन्मोत्तरभाविनः। मानसाः = कामक्रोधलोभमोहभयाभिमानदैन्यपैशुन्यशोकविषादेर्ष्याऽसूया-मात्सर्यप्रभृतयः,
अथवा उन्मादापस्मारमूर्च्छाभ्रममोहतमःसंन्यासप्रभृतयः। कायिकाः = पाण्डुरोगप्रभृतयः ।।२।।
उनमें 'स्वाभाविक' रोग वे कहलाते हैं जो शरीर के स्वभाव से ही उत्पन्न होते हैं, जैसे—भूख, प्यास, गाढ़ निद्रा,
वृद्धता तथा मृत्यु आदि। अथवा जो जन्म से (माँ के पेट से) ही उत्पन्न होते हैं, वे भी 'स्वाभाविक' कहलाते हैं। जैसे—
जन्म से ही अन्धा, बहिरा आदि। आगन्तुक-रोग वे हैं जो चोट आदि लगने से अथवा जन्म के बाद होनेवाले हैं। 'मानस'
रोग वे कहलाते हैं, जो मन में उत्पन्न होते हैं, जैसे-काम, क्रोध, लोभ, मोह, भय, अभिमान, दीनता, पिशुनता
(चुगलखोरी), शोक, विषाद, ईर्ष्या, असूया और मत्सरता आदि, अथवा उन्माद (पागलपन), अपस्मार (मिर्गी), मूर्च्छा,
भ्रम, मोह, अन्धकार और संन्यास आदि। 'कायिक' रोग वे कहलाते हैं, जो शरीर में उत्पन्न होते हैं, जैसे-पाण्डु
आदि ।।२।।
अथ व्याधिभेदानाह-
कर्मजाः कथिताः केचिद्दोषजाः सन्ति चापरे। कर्मदोषोद्भवाश्चान्ये व्याधयस्त्रिविधाः स्मृताः ।।३।।
व्याधियों के भेद—कोई व्याधियाँ 'कर्मज' और कोई 'दोषज' तथा कोई कर्मज तथा दोषज दोनों होने से
'कर्मदोषोद्भव' अर्थात् 'कर्मदोषज' कहलाती हैं। इस प्रकार हेतुभेद से व्याधियों के तीन भेद होते हैं ।।३।।
तत्र कर्मजान् व्याधीनाह-
यत्राक्तनं दुष्कर्म प्रबलं केवलभोगनाश्यम्, प्रायश्चित्तनाश्यं वा, ततो जाताः, न तु दुष्टवातादिदोषेण
जनितास्तथा-
यथाशास्त्रं तु निर्णीतो यथाव्याधिचिकित्सतः। न शमं याति यो व्याधिः स ज्ञेयः कर्मजो बुधैः ।।१।।
'कर्मज' व्याधि—जो पूर्वजन्मकृत दुष्कर्म (पाप) प्रबल होते हैं वे केवल भोग से अथवा प्रायश्चित्त से नाश होने
वाले होते हैं, अत एव जो व्याधियाँ उन्हीं से उत्पन्न हैं, किन्तु दूषित वातादि दोषों से नहीं उत्पन्न हुई हैं, वे ही 'कर्मज'
कहलाती हैं। उसका लक्षण यह है कि—'जिसका शास्त्रानुसार निर्णय करके उसी निर्णीत के अनुकूल चिकित्सा भी हुई
हो किन्तु फिर भी जो शान्त न हो उसी को 'कर्मज' व्याधि जानना चाहिये ।।१।।

Page 217
Page 217 scan

१६४ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे
अथ दोषजान् व्याधीनाह-
❖ दोषजाः-मिथ्याऽऽहारविहारप्रकुपितवातपित्तकफजाः। ननु मिथ्याहारविहाराणामपि प्राक्तनसुकृतेन
नैरूज्यं दृश्यत एव। ततो दोषजेष्वपि प्राक्तनं दुष्कर्मैव कारणम्, तत्कथं दोषजा इति ? उच्यते-दोषजेष्वपि
वस्तुत आदिकारणं दुष्कर्म वर्तत एव, किन्तु तत्र मिथ्याऽऽहार-विहारदूषिता दोषा हेतवो दृश्यन्त इति दोषजा
इत्युच्यन्त इति समाधिः।
'दोषज' व्याधि- 'दोषज' व्याधि वे कहलाती हैं जो मिथ्या (अवैध) आहार-विहार करने से कुपित हुये वात, पित्त
तथा कफ से उत्पन्न होती है। यहाँ यदि ऐसा कहा जाय कि जब मिथ्या आहार-विहार करने वाले लोगों को भी प्राक्तन
पुण्य के बल से रोग रहित देखते हैं, अतः दोषों से उत्पन्न होने वाले रोगों का भी प्राक्तन पाप ही प्रधान कारण है, तब
व्याधियाँ कैसे 'दोषज' होती हैं ? इसका उत्तर यह है कि- यद्यपि दोषज व्याधियों में भी प्राक्तन पाप ही प्रधान कारण
होता है, किन्तु तो भी यहाँ पर मिथ्या आहार-विहार से दूषित दोष भी कारणरूप से अवश्य दिखाई पड़ते हैं अतः पूर्वोक्त
.व्याधियाँ दोषज कहलाती हैं।
अथ कर्मदोषोद्भवान् व्याधीनाह-
स्वल्पदोषा गरीयांसस्ते ज्ञेयाः कर्मदोषजाः ॥२॥
कर्म तथा दोष दोनों से उत्पन्न व्याधि- 'जो व्याधियाँ स्वल्प दूषित वातादि दोषों से उत्पन्न होने पर भी अधिक
बढ़ जायें, उन्हें 'कर्मदोषज' समझना चाहिये ॥२॥
❖ अत्र कारणं दुष्कर्म प्रबलं यतो दोषल्पत्वेऽपि व्याधेर्गरीयस्त्वं तत्कर्मक्षयादेव क्षीणं भवति।
दोषाः स्वल्पा अपि निदानत्वेनोक्ता दृश्यन्त एवेति दोषाणां कारणतां मन्यत इति कर्मदोषोद्भवाः ॥३॥
पूर्वोक्त 'कर्मदोषज' व्याधियों में प्राक्तन दुष्कर्म ही प्रबल कारण होते हैं क्योंकि दोषों की दुष्टता में कमी होने पर
भी व्याधियों की भयङ्करता बनी रहती है और भोग के द्वारा कर्मक्षय होने से ही क्षीण होती है और दोषों की स्वल्पता होने
पर भी वे उत्पन्न होने में निदान (कारण) रूप से दिखलाई पड़ते हैं। अतः वे (दोष) भी कारण माने जाते हैं। इस भाँति
से ये रोग 'कर्मदोषज' कहलाते हैं ॥३॥
अथ रोगक्षयहेतूनाह-
कर्मक्षयात्कर्मकृता दोषजाः स्वस्वभेषजैः। कर्मदोषोद्भवा यान्ति कर्मदोषक्षयात् क्षयम् ॥४॥
कर्मजादि रोगों के क्षीण होने के कारण-भोग के द्वारा प्राक्तन दुष्कर्मों का क्षय होने से 'कर्मज' व्याधियों
का, अपनी-अपनी ओषधियों के अर्थात् जिस दोष की जो ओषधियाँ हैं, उनके सेवन करने से 'दोषज' व्याधियों का एवं
भोगों के द्वारा प्राक्तन अशुभ कर्मों तथा ओषधियों के द्वारा दोषों के क्षय होने से 'कर्मदोषज' व्याधियों का क्षय होता है ॥४॥
❖ दोषजाः स्वस्वभेषजैरिति। दोषजेषु आदिकारणं दुष्कर्म तद्भेषजार्थं द्रव्यक्षयादिजनितदुःखभोगेन
कटुतिक्तकषायाद्यहृद्यभक्षणादिजनितदुःखभागेन च क्षयं याति। शेषा दुष्टा हेतवो दोषास्ते स्वस्वभेषजैः क्षयं
यान्तीत्यर्थः ॥४॥
'दोषजाः स्वस्वभेषजैः' इसका तात्पर्य यह है कि-दोषज व्याधियों में भी प्रधान कारण तो प्राक्तन दुष्कर्म ही है
अतः वह (दुष्कर्म) औषध तैयार करने में जो धन का क्षय होने से दुःख होता है उसी का भोग करने के द्वारा एवं कटु-
तिक्त तथा कषायादि रसों से युक्त होने से अप्रिय औषधों के भक्षण आदि से उत्पन्न हुये दुःख का भोग करने के द्वारा
नष्ट होता है और इसके अतिरिक्त जो अवशिष्ट कारण वातादि दुष्ट दोष हैं, वे अपने-अपने औषधों के सेवन के द्वारा क्षीण
होते हैं ॥४॥
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 218
Page 218 scan

अथ षष्ठम मिश्रप्रकरणम् १६५
अथ साध्यादिभेदेन त्रिविधान् रोगानाह-
साध्या याप्या असाध्याश्च व्याधयस्त्रिविधाः स्मृताः । सुखसाध्यः कष्टसाध्यो द्विविधः साध्य उच्यते ॥५॥
साध्यादि भेद से तीन प्रकार के रोग—साध्य, याप्य और असाध्य भेद से रोग तीन प्रकार के होते हैं उनमें
‘साध्य’ भी दो प्रकार का होता है—सुखसाध्य और कष्टसाध्य ॥५॥
अथ याप्यलक्षणमाह-
यापनीयं तु तं विद्यात्क्रिया धारयते हि यम् । क्रियायां तु निवृत्तायां सद्यो यश्च विनश्यति ।।
प्राप्ता क्रिया धारयति सुखिनं याप्यमातुरम् । प्रपतिष्यदिवागारं स्तम्भो यत्नेन योजितः ।।७।।
‘याप्य’ के लक्षण—‘याप्य’ रोग उसे कहते हैं जिस रोग की चिकित्सा करने से रोगी स्वस्थ रहता हो, किन्तु
चिकित्सा बन्द कर देने पर रोग बढ़ जाने से रोगी शीघ्र मर जाता हो । जैसे यत्न पूर्वक स्तम्भ खड़ा करने से गिरते हुए
मकान खड़ा रहता है वैसे ही याप्य रोगों में उपयुक्त चिकित्सा करने से वह भी रोगी को मरने से बचा कर सुखपूर्वक
रखता है ॥६-७॥
अथ साध्ययाप्ययोश्चिकित्साऽऽवश्य कत्वमित्याह-
साध्या याप्यत्वमायान्ति याप्यश्चाध्यतां तथा । घ्नन्ति प्राणानसाध्यास्तु नराणामक्रियावताम् ।।८।।
साध्य-याप्य रोगों से युक्त रोगी की आवश्यक किचित्सा—जिनकी चिकित्सा नहीं हो रही है ऐसे जो रोगी
हैं, उनके जो साध्य रोग हैं वे वाप्य के रूप में हो जाते हैं और जो याप्य रोग हैं, वे असाध्य के रूप में परिणत हो कर
प्राणों को नष्ट कर देते हैं अतः इन सबों की किचित्सा करना अत्यावश्यक है ॥८॥
अक्रियावतां=चिकित्सारहितानाम् ।।८।।
‘अक्रियावताम्’ का ‘चिकित्सा से रहित रोगी के’ यह अर्थ समझना चाहिये ॥८॥
अथोपद्रवस्य लक्षणमाह-
रोगारम्भकदोषस्य प्रकोप दुपजायते । योऽन्यो विकारः स बुधैरुपद्रव इहोदितः ।।९।।
उपद्रव के लक्षण—कुपथ्यवश रोगों के उत्पन्न करने वाले दोषों के अत्यन्त कुपित होने से जो रोग के अतिरिक्त
दूसरा विकार उत्पन्न हो जाता है, उसे ‘उपद्रव’ कहते हैं ॥९॥
अथारिष्टस्य लक्षणमाह-
रोगिणो मरणं यस्मादवश्यम्भावि लक्ष्यते । तल्लक्षणमरिष्टं स्याद्रिष्टं चापि तदुच्यते ।।१०।।
अरिष्ट के लक्षण—जिस लक्षण के प्रकट होने से ‘रोगी अवश्य मर जायगा’ ऐसा मालूम पड़े उसे ‘अरिष्ट’ तथा
‘रिष्ट’ भी कहते हैं ॥१०॥
अथ चिकित्साया लक्षणमाह-
या क्रिया व्याधिहरणी सा चिकित्सा निगद्यते । दोषधातुमलानां या साम्यकृत्सैव रोगहृत् ।।११।।
चिकित्सा के लक्षण—जिस क्रिया के द्वारा व्याधि का नाश हो अर्थात् जो क्रिया दोष, धातु तथा मल, इन सबों
को सम भाव में रखती हुई रोगों को हरण करनेवाली हो, उसी को ‘चिकित्सा’ कहते हैं ॥११॥
❖ क्रियाऽत्र कर्म । व्याधिर्हन्यतेऽनयेति व्याधिहरणी । करणाधिकरणयोश्चेति सूत्रेण करणार्थेल्युट् ।।११।।

Page 219
Page 219 scan

१६८ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे
चिकित्सक को चाहिये कि वह पहले रोग का परिज्ञान करने में अर्थात् रोग की अवस्था कैसी है इसके समझने
में आदि से लेकर अन्त तक प्रयत्न करे, तत्पश्चात् ओषधों का जैसा विधान हो उसके अनुकूल 'चिकित्सा' करे ॥२१॥
चिकित्सितमित्यत्र भावे क्तः ॥२१॥
'चिकित्सितम्' इस प्रयोग में भाव में क्त प्रत्यय होने से इसका 'चिकित्सा' अर्थ होता है ॥२१॥
विकारनामाकुशलो न जिह्रीयात्कदाचन । न हि सर्वविकाराणां नामतोऽस्ति ध्रुवा स्थितिः ॥२१॥
यदि कोई वैद्य ऐसा हो कि वह सभी विकार अर्थात् रोगों का नाम न बतला सके तो उसे कभी लजाना नहीं चाहिये
क्योंकि सम्पूर्ण रोगों की स्थिति नाम के द्वारा ही नियत नहीं है ॥२२॥
❖ न जिह्रीयान्न लज्जेत् । ध्रुवा=नियता ॥२२॥
'न जिह्रीयात्' का 'लजाना नहीं चाहिये' तथा ध्रुवा' पद का 'नियत' यह अर्थ समझना चाहिये ॥२२॥
नास्ति रोगो बिना दोषैर्यस्मात्तस्माच्चिकित्सकः । अनुक्तमपि दोषाणां लिङ्गैर्व्याधिमुपाचरेत् ॥२३॥
बिना दोषों के कोई रोग नहीं होता अतः चिकित्सक को चाहिये कि जिन रोगों के नामों का शास्त्रों में उल्लेख न
हो तो भी दोषों के लक्षणों से ही उन रोगों की चिकित्सा करे ॥२३॥
ये न कुर्वन्त्यसाध्यानां चिकित्सां ते भिषग्वराः । अतो वैद्यैः श्रमः कार्यः साध्यासाध्यपरीक्षणे ॥२४॥
जो वैद्य असाध्य रोगों की चिकित्सा नहीं करते वे परम चतुर कहलाते हैं अतः रोग साध्य अथवा असाध्य है, इसकी
परीक्षा करने में वैद्यों को अवश्य श्रम करना चाहिये ॥२४॥
(१रोगज्ञानोपाया अग्रे वक्ष्यन्ते ॥२४॥)
रोगज्ञान का उपाय आगे (चिकित्साप्रकरण में) कहेंगे ॥२४॥
अथ चिकित्सापद्धतिमाह-
शीते शीतप्रतीकारमुष्णे तूष्णनिवारणम् । कृत्वा कुर्यात्क्रियां प्राप्तां क्रियाकालं न हापयेत् ॥२५॥
चिकित्सा करने की पद्धति—शीत से उत्पन्न रोग में शीत का और गर्मी से उत्पन्न रोग में गर्मी का प्रतीकार
कर जो उपयुक्त चिकित्सा हो उसे करना चाहिये । किन्तु चिकित्सा का समय उपस्थित होने पर उसे नहीं छोड़ना
चाहिये ॥२५॥
अप्राप्तेवा क्रियाकाले प्राप्तेवा न क्रिया कृता । क्रियाहीनाऽतिरिक्ता च साध्येष्वापि न सिध्यति ।।२६।।
चिकित्सा का समय होने के पूर्व ही चिकित्सा करने पर अथवा चिकित्सा का समय होने पर चिकित्सा न करके
बाद में चिकित्सा करने पर किंवा हीन चिकित्सा अर्थात् प्रबल रोग में स्वल्प चिकित्सा अथवा अतिरिक्त चिकित्सा अर्थात्
स्वल्प रोग में प्रबल चिकित्सा करने पर जो साध्य रोग हैं, उनमें भी लाभ नहीं होता अर्थात् रोग से आराम नहीं होता
है ॥२६॥
❖ अयमर्थः-काले=चिकित्साऽवसरे । अप्राप्ते=अनागते । या क्रिया=चिकित्सा । यथा ज्वरे जीर्णतामप्राप्ते
तरुण एव कषायदानक्रिया न सिद्ध्यति । या च क्रिया चिकित्साऽवसरे प्राप्ते न कृता । अर्थात्पश्चात्कृता ।
यथा दाहे कथञ्चिच्छान्ते पश्चाच्छीतानुलेपनादि क्रिया तथा हीनाऽतिरिक्ता च क्रिया साध्येष्वापि न सिध्यति ।। २६ ।।
यहाँ विशेष-विशेष पदों का यह अर्थ है कि—'काल' अर्थात् चिकित्सा का अवसर, अप्राप्त अर्थात् 'नहीं
प्राप्त होने पर' जो 'क्रिया' (चिकित्सा) है, वह साध्य रोगों में भी नहीं काम देती, जैसे कि यदि ज्वर जीर्ण न हुआ हो
१. कोष्ठस्थः पाठः क्वाचित्कः ।

Page 220
Page 220 scan

अथ षष्ठम मिश्रप्रकरणम् १६९
अर्थात् तरुण (नवीन) ही हो तो उस समय काढ़ा आदि देने के द्वारा चिकित्सा करना लाभदायक नहीं होता और जो
चिकित्सा काल अर्थात् चिकित्सा का उपयुक्त समय प्राप्त होने पर नहीं की जाती अर्थात् पीछे (चिकित्सा का समय बीत
जाने पर) की जाती है वह निष्फल होती है । जैसे कि किसी प्रकार से दाह के शान्त हो जाने पर पीछे शीतल लेपादि
द्वारा चिकित्सा करना व्यर्थ होता है । उसी प्रकार रोग की अपेक्षा हीन चिकित्सा तथा अतिरिक्त (रोग की अपेक्षा अधिक)
चिकित्सा भी साध्य रोगों में सिद्ध (लाभदायक) नहीं होती ॥२६॥
अथातिरिक्तां हीनां च क्रियां वर्जयन्नाह-
विकारेऽल्पे महत्कर्म क्रिया लघ्वी गरीयसी । द्वयमेतदकौशल्यं कौशल्यं युक्तकर्मता ॥२७॥
क्रियायास्तु गुणालाभे क्रियामन्यां प्रयोजयेत् । पूर्वस्यां शान्तवेगायां न क्रियासङ्करो हितः ॥२८॥
अतिरिक्त तथा हीन चिकित्सा का निषेध—स्वल्प रोग में उग्र ओषधियों द्वारा बड़ी चिकित्सा करना तथा प्रबल
रोग में मामूली ओषधियों द्वारा साधारण चिकित्सा करना दोनों ही चिकित्सक निपुण नहीं हैं इस बात के द्योतक होते हैं ।
अतएव चिकित्सक की निपुणता इसी में हैं कि वह रोग के अनुकूल साधारण या विशेष चिकित्सा करे । रोग की शान्ति
के लिये जो चिकित्सा की जाय, उससे यदि लाभ न होता हो तो दूसरी चिकित्सा करनी चाहिये किन्तु वह भी उसी
अवस्था में जब कि पूर्व की हुई चिकित्सा का वेग शान्त हो जाय, क्योंकि चिकित्साओं का मेल होना हितकारक नहीं
होता ॥२७-२८॥
भिन्नरूपाभिस्तु क्रियाभिः सांकर्यमपि न दोषाय । यत आह-
क्रियाभिस्तुल्यरूपार्भिर्न क्रियासङ्करो हितः । ताभिस्तु भिन्नरूपाभिः साङ्कर्यं नैव दुष्यतिं ।।
परस्पर भिन्न स्वरूपवाली चिकित्साओं का एकत्र विधान—परस्पर समान स्वरूपवाली चिकित्साओं के द्वारा
जो चिकित्सा का मेल होता है, वही हितकर नहीं होता किन्तु यदि वे ही भिन्न स्वरूप वाली होवें तो उनका मेल होना
हितकारी ही होता है ॥२९॥
❖ अत एवोक्तम्-
लङ्घनं बालुकास्वेदो नस्यं निष्ठीवनं तथा । अवलेहोऽञ्जनं चापि प्राक् प्रयोज्यं त्रिदोषजे ॥४॥
अत एव कहा है कि—लङ्घन (उपवास कराना), बालुकास्वेद (बालू के द्वारा पसीना निकलवाना), नस्य
(ओषधियों के रस का नस लेना), निष्ठीवन (ओषधियों के द्वारा मुख से लार गिरवाना), अवलेह (ओषधियों की चटनी
बना कर चटाना) और अञ्जन (आँखों में ओषधियों का अञ्जन लगाना), इन सब क्रियाओं का त्रिदोषज (सान्निपातिक) ज्वर
में सबसे पहले प्रयोग करना चाहिये ॥४॥२९॥
❖ ज्वर इति शेषः ।।४।।२९।।
यहाँ श्लोक में 'त्रिदोषजे' के आगे यद्यपि 'ज्वरे' ऐसा नहीं कहा गया है तथापि 'त्रिदोषज ज्वर में' ऐसा अर्थ समझना
चाहिये ॥४॥२९॥
न चैकान्तेन निर्दिष्टे शास्त्रे निविशते बुधः । स्वयमप्यत्र भिषजा तर्कणीयं चिकित्सता ॥३०॥
जो आयुर्वेद शास्त्र के विद्वान् चिकित्सक हैं वे केवल शास्त्र में कही हुई चिकित्साविधि के ऊपर निर्भर नहीं रहते
हैं अतः वैद्य को चाहिये कि चिकित्सा करते समय स्वयं भी चिकित्सा के विषय में विचार करें ॥३०॥
यत आह-
उत्पद्यते च साऽवस्था दोषकालबलं प्रति । यस्यां कार्यमकार्यं स्यात्कर्म कार्यं विवर्जितम् ॥३१॥
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 221
Page 221 scan

१७० भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे
क्योंकि दोष, काल तथा बल के अनुसार कभी-कभी ऐसी भी अवस्था उपस्थित हो जाती है कि उस समय शास्त्र
में कही हुई विधियाँ नहीं वर्ती जातीं किन्तु वर्जित विधि से ही काम ली जाती है ॥
विवर्जितं कर्म कर्तव्यं भवतीत्यर्थः ।।३१।।
‘विवर्जितं कर्म कर्तव्यं भवति’ अर्थात् वर्जित की हुई ‘विधियाँ’ की जाती हैं’ ।।३१।।
अथ चिकित्सायाः फलमाह-
क्वचिदर्थः क्वचिन्मैत्री क्वचिद्धर्मः क्वचिद्यशः । कर्माभ्यासः क्वचिच्चेति चिकित्सा नास्ति निष्फला ।।३२।।
आयुर्वेदोदितां युक्तिं कुर्वाणाश्च हिताय¹ ये । पुण्यायुर्वृद्धिसंयुक्ता नीरोगाश्च भवन्ति ते ।।३३।।
चिकित्सा करने से फल—चिकित्सा करने से कहीं धन, कहीं मित्रता, कहीं धर्म, कहीं यश और कहीं चिकित्सा
करने के अभ्यास का ही लाभ होता है। अत एव चिकित्सा कभी निष्फल नहीं होती। जो चिकित्सक केवल रोगों की
हित कामना से ही आयुर्वेदशास्त्र में कही हुई युक्तियों से चिकित्सा करते हैं उनके पुण्य तथा आयु की वृद्धि होती है और
वे नीरोग भी होते हैं ।।३२/३३।।
अथ धनिभ्योऽर्थग्रहणं वैद्यानां समुचितमित्याह-
नैव कुर्वीत लोभेन चिकित्सापुण्यविक्रयम् । ईश्वराणां वसुमतां लिप्सेतार्थं तु वृत्तये ।।३४।।
धनियों से धन लेकर चिकित्सा का विधान—लोभ से धन लेकर चिकित्सा करने से उत्पन्न हुये महान् पुण्य
का विक्रय न करे, किन्तु यदि जीवन निर्वाह के लिये धन लेना पड़े तो धनवान् तथा सामर्थ्यशाली से धन ग्रहण करने
की इच्छा करे किन्तु गरीबों से धन न लेवे ।।३४।।
अथ निःशुल्ककारितचिकित्साफलमाह-
चिकित्सितं शरीरं यो न निष्क्रीणाति दुर्मतिः । स यत्करोति सुकृतं सर्वं तद्भिषगश्नुते ।।३५।।
निःशुल्क चिकित्सा कराने में दोष—जो मूढ़ रोगी आरोग्य लाभ करने के पश्चात् चिकित्सक को धनादि नहीं
देता वह जो कुछ पुण्य करता है, सब वैद्य को मिल जाता है । (अतः वैद्य को शक्त्यनुसार अवश्य कुछ देकर चिकित्सा
करानी चाहिये) ।।३५।।
अथ वैद्यवृत्तिः सर्वत्र सुसिद्धेत्याह-
न देशो मनुजैर्हीनो न मनुष्या निरामयाः । ततः सर्वत्र वैद्यानां सुसिद्धा एव वृत्तयः ।।३६।।
वैद्य की चिकित्सा वृद्धि का प्रसार—कोई देश मनुष्यों से हीन नहीं है और कोई मनुष्य रोग से हीन नहीं है
अतः सर्वत्र वैद्यों की वृत्ति (आजीविका) सर्वथा सिद्ध (बनी बनाई) है ।।३६।।
अथ चिकित्साया अङ्गान्याह-
रोगी दूतो भिषग्दीर्घमायुर्द्रव्यं सुसेवकः । सदौषधं चिकित्साया इत्यङ्गानि बुधा जगुः ।।३७।।
चिकित्सा के अङ्ग—(१) रोगी, (२) दूत, (३) वैद्य, (४) दीर्घ आयु, (५) द्रव्य, (६) सुन्दर सेवक और (७)
उत्तम औषध इन सबों को चिकित्सा का अङ्ग कहा है अर्थात् बिना इनके चिकित्सा नहीं हो सकती ।।३७।।


१. 'विहिताश्चै'ति पाठा. ।