Skip to content
SarvaKosh
भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)

भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)

Bhavaprakasha Chikitsa Bhaga with Vidyotini Commentary

by आचार्य भावमिश्र (टीकाकार: पं. ब्रह्मशंकर मिश्र एवं रूपलालजी वैश्य)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,167 pages

Page 991 of 1167

Read in context
Page 991
Page 991 scan

९४० भावप्रकाशनिघण्टुः
कोशकार नामक ईख—गुरु, शीतल एवम् रक्तपित्त तथा क्षय को नष्ट करने वाली होती है । [६]
अथ कान्तारेक्षुगुणानाह
कान्तारेक्षुर्गुरुर्वृष्यः श्लेष्मलो बृंहणः सरः ।।७।।
कान्तार संज्ञक ईख—गुरु, वीर्यवर्धक, कफजनक, बृंहण (रसरक्तादि वर्धक) तथा सारक होती है । [७]
अथ वंशकेक्षुगुणानाह
दीर्घपोरः सुकठिनः सक्षारो वंशकः स्मृतः ।।८।।
वंशक नामक ईख—लम्बे-लम्बे पोरों वाली, अत्यन्त कठिन तथा क्षारयुक्त होती है । [८]
अथ शतपोरकेक्षुगुणानाह
शतपर्वा भवेत्किञ्चित्कोशकारगुणान्वितः । विशेषात्किञ्चिदुष्णश्च सक्षारः पवनापहः ।।९।।
शतपोरक संज्ञक ईख—औरों की अपेक्षा अधिक पोरोंवाली, किंचित् कोशकार संज्ञक ऊख के गुणों से युक्त,
विशेष करके किंचित् उष्ण, क्षारयुक्त तथा वातनाशक होती है । [९]
अथ तापसेक्षुगुणानाह
तापसेक्षुर्भवेन्मृद्वी मधुरा श्लेष्मकोपनी । तर्पणी रुचिकृच्चापि वृष्या च बलकारिणी ।।१०।।
तापसेक्षु संज्ञक ईख—कोमल, मधुर रसयुक्त, कफ को कुपित करने वाली, तृप्तिकारक, रुचि को उत्पन्न करने
वाली, वीर्यवर्धक तथा बलकारक होती है । [१०]
अथ काण्डेक्षुगुणानाह
एवं गुणैस्तु काण्डेक्षुः स तु वातप्रकोपणः ।।११।।
काण्डेक्षु नामक ईख—गुणों में यद्यपि "तापसेक्षु" के समान ही होती है तथापि यह वात को विशेष रूप से
कुपित करने वाली होती है । [११]
अथ सूचीपत्र-नीलपोर-नैपाल-दीर्घपत्राणां गुणानाह
सूचीपत्रो नीलपोरो नैपालो दीर्घपत्रकः । वातलाः कफपित्तघ्नाः सकषाया विदाहिनः ।।१२।।
सूचीपत्र, नीलपोर, नैपाल तथा दीर्घपत्रक संज्ञक ईख—वातजनक, कफ तथा पित्त नाशक, कषाय रसयुक्त
तथा विदाही होती है । [१२]
अथ मनोगुप्तेक्षुगुणानाह
मनोगुप्ता वातहरी तृष्णाऽऽमयविनाशिनी । सुशीता मधुराऽतीव रक्तपित्तप्रणाशिनी ।।१३।।
मनोगुप्ता संज्ञक ईख—वातनाशक, तृषा रोग को दूर करने वाली, अति शीतल, अत्यन्त मधुर एवम् रक्तपित्त
को नष्ट करने वाली होती है । [१३]
अथ बाल-तरुण-वृद्धेक्षुगुणानाह
बाल इक्षुः कफं कुर्य्यान्मेदोमेहकरश्च सः । युवा तु वातहृत् स्वादुरीषत्तीक्ष्णश्च पित्तनुत् ।।
रक्तपित्तहरो वृद्धः क्षतहृद् बलवीर्यकृत् ।।१४।।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammnu. Digitized by S3 Foundation USA