अष्टाङ्गहृदयम्
Ashtanga Hridayam
by श्रीमद्वाग्भट
Source: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (origin)
About this granth
The Ashtanga Hridayam (अष्टाङ्गहृदयम्) of Vagbhata is one of the 'great three' classics of Ayurveda, together with the Charaka and Sushruta Samhitas. It distils the eight branches of Ayurveda (internal medicine, paediatrics, disorders caused by spirits, diseases of the head, surgery, toxicology, rejuvenation and virility) into well-ordered verse, which gives it its name, and its clarity has kept it central to Ayurvedic teaching.
The complete work has six sections. This volume contains only the Sutrasthana, the section of principles: daily and seasonal regimen, prevention of disease, the qualities of water, milk, foods and drugs, the doctrine of doshas, dhatus and wastes, the classification of disease, and the general method of the cleansing therapies such as emesis, purgation and enema.
The verses are accompanied by the Nirmala Hindi commentary and explanatory notes of Dr. Brahmanand Tripathi. It is number 27 of the Vrajajivan Ayurvijnana Granthamala, published by Chaukhamba Sanskrit Pratishthan, Delhi; this copy is a 2014 reprint and has 387 pages.
२०६
अष्टाङ्गहृदये
—वसा तु सन्ध्यस्थिमर्मकोच्छरुजासु च। तथा दग्धाहृतघ्रष्टयोनिकर्णशिरोरुजि ॥ ११ ॥
वसास्नेह का प्रयोगक्षेत्र—जिसकी सन्धियों ( जोड़ों ), अस्थियों, मर्मों में अथवा कोष्ठ ( आमाशय, पक्वाशय, मूत्राशय, रक्ताशय, हृदय तथा उण्डुक ) में पीड़ा हो रही हो; जो आग से जल गया हो; जो किसी प्रकार के आघात से प्रताड़ित हो, जिसकी योनि ( गर्भाशय ) खिसक कर बाहर आ गयी हो; इसी को योनिघ्रंश भी कहते हैं और जिसके कान एवं सिर में पीड़ा हो उनके लिए वसा का सेवन अधिक लाभदायक होता है ॥
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inस्नेहविधिरध्याय: १६ ] सूत्रस्थानम् २०७
स्नेह की विचारणाएँ---उपर्यक्त भेदों के अनुसार स्नेह की विचारणाएँ चौंसठ प्रकार की स्वीकार
की गयी है। अ.ह.सू. अध्याय १० में मधुर आदि रसों के जो ६३ भेद बतलाये गये हैं, उन एक-एक
रसभेद के साथ स्नेह को मिलाकर सेवन करने से स्नेह की भी ६३ प्रविचारणाएँ तो हो जाती हैं। नस्य
अथवा अभ्यंग में प्रयुक्त शुद्ध स्नेह का एक भेद और जोड़ देने से इसके ६४ भेद हो जाते हैं। दूसरे विद्वान्
बस्ति आदि में प्रयुक्त स्नेह का एक भेद मानते हैं॥ १५॥
वक्तव्य--- प्रविचचारणा' को कल्पनापूर्वक भेद कहा है। आचार्य चक्रपाणि ने इस पद की व्याख्या
इस प्रकार की है---
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२०८
अष्टाङ्गहृदये
शमनः क्षुद्रतोऽनन्तो मध्यमात्रश्च शस्यते ॥ ११ ॥
शमनार्थ स्नेहमात्रा—शमन-चिकित्सा के लिए अच्छेसे की मध्यम मात्रा का प्रयोग उस समय करे जब भलीभाँति भूख लगी हो। इसे अन्न के साथ कभी न लें ॥ ११ ॥
बृंहणो रसमद्याद्यैः सभक्तोऽल्पः—
बृंहणार्थ स्नेहपान-विधि—इसका प्रयोग शरीर को पुष्ट करने के लिए इस प्रकार किया जाता है—स्नेह की थोड़ी मात्रा को मांसरस में मिलाकर सेवन करे और उसके बाद नियमानुसार मद्यपान करे।
—हितः स च। बालवृद्धपिपासार्तस्तेहृद्भिन्मद्यशीलिषु ॥ २० ॥
स्त्रीस्तेहनित्यमन्दाप्रिसुखितकलेशभीरुषु। मृदुकोष्ठात्पदोषेषु काले चोष्णे कृशेषु च ॥ २१ ॥
बृंहण स्नेहपान के योग्य व्यक्ति—यह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inस्नेहविधिरध्यायः १६ ]
सूत्रस्थानम्
२०९
स्नेहपानार्थ आहार-विचार—जब कल स्नेहपान कराना हो तो उसके एक दिन पहले, जिस दिन स्नेहपान किया जाय उस दिन और स्नेहपान करने के एक दिन बाद भी ऐसा भोजन करना चाहिए जो उचित मात्रा में हो, अधिक पतला, अधिक गरम तथा जो अभिप्यन्दी न हो, अधिक स्नेहमिश्रित न हो और अनेक प्रकार का मिला हुआ भोजन नहीं करना चाहिए ॥ २५ ॥
उष्णोदकोपचारी स्यादब्रह्मचारी क्षपशयः । न वेगरोधी व्यायामक्रोधशोकहिमातपान् ॥ २६ ॥
प्रवातयानयानाध्वभाष्यात्यासनसंस्थितीः । नीचात्युच्चोपधानाहःस्वप्नधूमरजांसि च ॥ २७ ॥
यान्यहानि पिबेत्तानि तावन्त्ययान्यपि त्यजेत् ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२१०
अष्टाङ्गहृदये
अतिस्निग्ध के लक्षण—शरीर में पीलापन का होना, नासिका, मुख तथा गुदद्वार से घ्राव का होना ये लक्षण होते हैं। इस घ्राव में उक्त अवयव के मलों के साथ स्नेह भी निकलता है॥ ३०-३१॥
अमात्रयाऽहितोऽकाले मिथ्याहारविहारतः। स्नेहः करोति शोफाशैस्तन्द्रास्तम्भविसंज्ञताः॥
कण्डुकुच्छ्वरोत्क्लेशशूलानाहप्रमादिकान् ।
मिथ्या स्निग्ध के लक्षण—किसको कितनी स्नेहमात्रा देनी चाहिए, इसका विचार किये बिना प्रयुक्त स्नेह, जो जिसके लिए निषिद्ध स्नेह है उसका सेवन करने से, अकाल में (किसको ग्रीष्मकाल में, किसको शीतकाल में कौन-सा स्नेहपान करना चाहिए, इसका विवरण इसी अध्याय
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inस्नेहविधिरध्यायः १६ ]
सूत्रस्थानम्
२११
तब इन्हें स्नेहन दें और उसके बाद संशोधन ( वमन या विरंचन ) करायें। इस प्रकार करने से उक्त प्रकार के व्यक्तियों में भी स्नेहव्यापद ( स्नेहसेवन के कारण होने वाले रोग ) नहीं होते ॥ ३७-३८ ॥
अलं मलानीरयितुं स्नेहश्चासात्यतां गतः।
असात्यम् स्नेह की शक्ति—असात्यता को प्राप्त स्नेह ही मलों को अपने स्थान से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करने में समर्थ हो जाता है।
बालवृद्धादिषु स्नेहपरिहारासहिष्णुषु ॥ ३९ ॥
योगानिमाननुद्रेगान् सद्यःस्नेहान् प्रयोजयेत्।
सद्यःस्नेहन का
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२१२
अष्टाङ्गहृदय
दीप्तान्तराग्निः परिशुद्धकोष्ठः प्रत्यग्रधातुर्बलवर्णयुक्तः ।
दृढेन्द्रियो मन्दजरः शतायुः स्नेहोपसेवी पुरुषः प्रदिष्टः ॥ ४६ ॥
इति श्रीवैद्यपतिसिंहगुप्तसूत्रश्रीमद्भागवतविरचितायामष्टाङ्गहृदयसंहितायां
प्रथमे सूत्रस्थाने स्नेहविधिर्नाम
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inसप्तदशोऽध्यायः
अथातः स्वेदविधिमध्येयं व्याख्यास्यामः ।
इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।
अब हम यहाँ से स्वेदविधि नामक अध्याय का व्याख्यान करेंगे। जैसा कि आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।
उपक्रम —इसके पहले अध्याय में शरीरशोधन-विधि को ध्यान में रखकर स्नेहन-विधि का सांगोपांग वर्णन किया गया, अब इस अध्याय में स्वेदविधि का वर्णन किया जायेगा। क्योंकि शरीर के स्निग्ध होने पर दोषों को मुटु करने के लिए स्वेदन किया जाता है। अतएव स्वेदन-विधि का समुचित ज्ञान कराने के लिए
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२१४
अष्टाङ्गहृदये
( घौ ) आदि स्निग्धद्रव्य, चक्र, तक्र और दूध इन सबको पकाकर केवल वातविकारों में बांधा जाता है। यदि वातदोष के साथ कफदोष भी मिला हो तो सुरसादि गण की औषधियों के उपनाह का प्रयोग करना चाहिए और यदि वातदोष के साथ पित्तदोष मिला हो तो पचकादि गण तथा साल्वण नामक योगों द्वारा निर्मित उपनाहों का बार-बार प्रयोग करना चाहिए ॥ २-३ ॥
बक्तव्य —उक्त उपनाहस्वेद में कहे गये कुछ द्रव्य इधर-उधर से लिये गये हैं, अतः उनका निर्देश हम यहाँ कर रहे हैं—'समस्तेर्नवैध' इसे वृद्धवाग्भट ने अ.सं.सू. २६।५ में सर्वगन्ध कहा है, देखें। 'सुरसादि गण' को देखें—अ.हृ.सू. १।५३०। 'पचकादि गण' को
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inस्वेदविधिरध्यायः १७ ]
सूत्रस्थानम्
२१५
इसे घड़ा में या झंझर ( सुराही ) में या नाली ( पिचकारी ) आदि में भरकर रोगयुक्त अंग पर अभ्यंग करने के बाद कपड़े से उस अंग को ढककर गुन-गुने उस द्रव का सेचन करें ॥७-१०॥
वक्तव्य —श्लोक २ से १४ तक उष्ण अर्थात् आग्नेय स्वेदों की चर्चा है, इसके विपरीत अनाग्नेय स्वेद भी होते हैं, उनका वर्णन आगे २८वें श्लोक में किया जायेगा। द्रवस्वेदों में अवगाहन, सेचन, परिषेक आदि विधियाँ कही गयी हैं। गरम पानी से स्नान करना भी 'द्रवस्वेद' ही है, किन्तु उष्ण जल से सिर को नहीं धोना चाहिए।
**तैरेव वा द्रवेः पूर्ण कुण्डं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२१६
अष्टाङ्गहृदये
पितास्रकोपतृणमूर्च्छास्वराङ्गसदनभ्रमाः । सन्धिपीडा ज्वरः श्यावरक्तमण्डलदर्शनम् ॥ १६ ॥
स्वेदातियोगाच्छिद्धिश्च, तत्र स्तम्भनमीषधम् । विषक्षारागन्वतीसारच्छिर्दमोहातुरेषु च ॥ १७ ॥
स्वेदन का अतियोग—इससे पित्तविकार, रक्तविकार, प्यास का लगना, बेहोशी होना, स्वर तथा शरीर में ढीलापन, चक्करों का आना, जोड़ों में पीड़ा का होना, ज्वर, काले एवं लाल चकत्तों का दिखलायी पड़ना तथा छवि ( वमन ) का होना—ये लक्षण होते हैं। इस स्थिति में स्तम्भन-चिकित्सा करनी चाहिए। विषजनित विकारों, क्षारविकारों, अग्निविकारों में, अतिसार, वमन तथा मूर्च्छा रोगों में भी स्तम्भन-चिकित्सा करनी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inस्वेदविधिरध्यायः १७ ]
सूत्रस्थानम्
२१७
शोष (राजयक्ष्मा), आढच (वातरक्त) रोगी, जिन्होंने दूध, दही, स्नेह तथा शहद को तत्काल पिया हो, जिन्हें अभी विरंचन कराया गया हो, प्रष्टगुद (जिसकी कोंच निकल गयी हो), दग्धगुद (जिसका गुदप्रदेश क्षार या अग्नि से जल गया हो), मानसिक क्लेश से युक्त तथा क्रोध, शोक, भय, भूख, प्यास से पीड़ित; कामलारोगी, पाण्डुरोगी, प्रमेहरोगी, पित्तज रोगों से पीड़ित, गर्भिणी, रजस्वला तथा प्रमूता (जिसने हाल में ही शिशु को जन्म दिया हो) —इनको स्वेदन का प्रयोग न कराये। आवश्यक होने पर रोग की स्थिति में मृदु स्वेदन कराया जा सकता है॥ २१-२४॥
वक्तव्य— वामभट की प्रतिज्ञानुसार जब हम उनकी पूर्ववर्ती संहिताओं का अवलोकन करते हैं,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२१८
अष्टाङ्गहृदय
दसविध अनाग्रेय स्वेद—१. निवात घर में रहना, २. आयास ( विविध प्रकार के परिश्रमसाध्य कार्यों को करते रहना ), ३. गुरुप्रावरण ( मोटे कम्बल अथवा रखाई आदि को ओढ़े रहना ), ४. भय ( यह भी पसीना लाने का एक उपाय है ), ५. उपनाह ( ऊन की पट्टी से या साधारण पट्टी से कसकर बाँधे रहना ), ६. आहव ( लड़ाई या कुश्ती करना ), ७. क्रोध करना, ८. अधिक मात्रा में
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअष्टादशोऽध्यायः
अथातो वमनविरेचनविधिमध्येयां व्याख्यास्यामः ।
इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।
अब हम यहाँ से वमन-विरेचनविधि नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे। जैसा कि आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।
उपक्रम —सत्रहवें अध्याय के अन्तिम पद्य में कहा है कि स्नेहन तथा स्वेदन विधियों द्वारा कोष्ठ में लाये गये या पहुँचाये गये दोषों को संशोधन-विधियों से बाहर किया जायेगा। अतः प्रस्तुत अध्याय में उन दोषों को निकालने के लिए वमन तथा विरेचन विधियों का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है। भगवान् पुनर्वसु ने वमन-विरेचन की
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२२०
अष्टाङ्गहृदय
वमन के अयोग्य व्यक्ति—गर्भवती, स्क्लकोष्ठ, भूखा, सदा दुःखी रहने वाला अर्थात् पुराना रोगी, बालक, वृद्ध, कुश, स्थूल ( मोटा ), हृदयरोगी, उरःक्षत का रोगी अथवा जिसे घाव ल्पा हो, दुर्बल, जिसे स्वयं उलटियाँ हो रही हों, प्लीहारोगी, तिमिररोगी, जिसके कोष्ठ ( मलाशय ) में क्रिभि हों, ऊर्ध्ववातरोग में, ऊपर की ओर प्रवृत्त रक्तपित्तरोग में, जिसे अभी बस्ति-प्रयोग कराया गया हो, स्वरभेदरोग में, मूत्राघात में, उदररोग में, गुल्मरोग में, दुर्बल रोगी में, तीक्ष्णाग्निरोगी में, अशीरोगी में, उदावर्तरोगी में, भ्रमरोगी में, अष्टीलारोगी में, पाश्वर्शूल में तथा वातरोगी में वमन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
यदि उक्त रोगियों को विषविकार,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inवमनविरचनविधिध्यायः १८ ]
सूत्रस्थानम्
२२१
वमनकारक औषधद्वय एवं प्रयोगविधि—ऊपर कहे गये पद्यों द्वारा कौन वमन-विरचन के योग्य हैं और कौन अयोग्य हैं, इसका भलीभांति निर्णय कर लेने के बाद साधारण ( समशीतोष्ण ) काल में विधिपूर्वक स्नेहन एवं स्वेदन कराकर अगले दिन जिसे वमन कराना हो, उसे एक दिन पहले मछली का मांस, उड़द तथा तिल के भक्ष्यों को खिलाकर उसके कफदोष को उभाड़ कर उसे रात्रि में सुला दें। प्रातःकाल उसके उठ जाने पर उसे देखें, रात्रि में खाया हुआ भोजन पच गया हो तो इष्टदेव का स्मरण एवं पूजन कर मंगलाचार करके उसे बिना कुछ अन्न खिलाये उसका स्नेहन करके पेया के साथ घी पिलायें। यदि
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२२२
अष्टाङ्गहृदये
पित्तस्य दर्शनं यावच्छेदो वा श्लेष्मणो भवेत् ॥ २२ ॥
वमन की अवधि—वमन के सम्यग् योग का लक्षण यह है कि जब तक उसमें पित्त के दर्शन न हो जायें। यह पित्त देखने में हरा या पीला दिखता है और स्वाद में खट्टा या कड़वा होता है तथा कफ कट-कट कर या लच्छे के रूप में दिखलायी पड़े, यही पित्तदोष तथा कफदोष के निर्हरण की अन्तिम अवधि है। इन लक्षणों को देखकर वमन का सम्यक् योग समझ लेना चाहिए ॥ २२ ॥
हीनवेगः कणाधात्रीसिद्धार्थलवणोदकैः । वमेल्युनःपुनः—
हीनयोग में औषध-प्रयोग—यदि वमन के वेग कम मात्रा में आ रहे हों तो पिप्ली, आंवला, पीली सरसों तथा नमक को पीसकर जल में मिलाकर या क्वाथ
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inवमनविरचनविधिरध्यायः १८ ]
सूत्रस्थानम्
२२३
ततः सायं प्रभाते वा भुद्धान् स्नातः सुखास्व्नुना । भुञ्जानो रक्तशाल्यन्त्रं भजेत्येयादिकं क्रमम् ॥
स्नान एवं भोजनविधि—भूलीभाति वमन हो जाने के बाद उसी दिन सायंकाल अथवा दूसरे दिन प्रातःकाल समुचित प्रकार से भूख लगने पर गुनगुने जल से स्नान करके पेया आदि के क्रम से लालशालि के चावलों द्वारा निर्मित भोजन करे ॥ २८ ॥
वक्तव्य—इस विषय पर मधुत का दृष्टिकोण—‘ततोऽपराह्ने’...‘भोजयेत्तम्’ । ( सु.चि. ३३।११ ) अर्थात् वमन अथवा विरचन कराने से शरीर के शुद्ध हो जाने पर गरम जल से स्नान कराकर कुलथी, मूँग या अरहर की दाल के यूप ( जूस ) के साथ अथवा जांगल प्राणियों के
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२२४
अष्टाङ्गहृदये
वमन-विरेचन की अवधि एवं मान—पित्त के निकलने तक वमन कराना चाहिए। इस वमन द्रव का मान विरेचनों में निकले मल के भार से आधा होना चाहिए। इसमें भी जघन्य, मध्य, प्रवर भेद से भार का निर्धारण कर लेना चाहिए और विरेचन को तब पूर्ण समझें जब उसके अन्त में कफ निकल जाय।
द्विजान् सविट्कानपनीय वेगान् मेयं विरेके, वमने तु पीतम् ॥ ३२ ॥
भारमापन-विधि—यह भार तीलने की प्रक्रिया मल के दो अथवा तीन वेगों के निकल जाने के बाद में करनी चाहिए। वमन में पहले पिलये या पीये गये मद्य आदि द्रव पदार्थों अथवा वमनकारक क्वाथ की मात्रा को छोड़ कर ही तीलना
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inवमनविरचनविधिरध्यायः १८ ]
सूत्रस्थानम्
२२५
पुनःविरचन-प्रयोग —इस विधि से यदि अल्पमात्रा में भी विरचन हो तो उस रात्रि में उसे थोड़ा-सा हलका आहार ( दलिया, खिचड़ी आदि ) खिलाकर दूसरे दिन फिर उसे विरचक औषधि पिलायी जाय। उदरप्रदेश का भलीभाँति स्नेहन न होने के कारण यदि विरचन न हुआ हो तो उसे फिर दस दिन के बाद विरचन करने के लिए औषध-सेवन कराये। इसके पूर्व स्नेहन-स्वेदन का प्रयोग भी अवश्य करें। इस बार भी औषधयोग का समुचित विधान तथा उसे अभिमन्त्रित कर तभी उसका सेवन करना चाहिए॥ ३६-३७॥
हल्कुक्ष्यशुद्धिरुचिहल्कृत्वेः श्लेष्मपित्तयोः ॥ ३८ ॥
**कण्डूविदाहः पिटिकाः पीनसो वातविड्ग्रहः ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in