Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

अष्टाङ्गहृदयम्

Ashtanga Hridayam

by श्रीमद्वाग्भट

Source: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariSanskritpublished387 pages

About this granth

The Ashtanga Hridayam (अष्टाङ्गहृदयम्) of Vagbhata is one of the 'great three' classics of Ayurveda, together with the Charaka and Sushruta Samhitas. It distils the eight branches of Ayurveda (internal medicine, paediatrics, disorders caused by spirits, diseases of the head, surgery, toxicology, rejuvenation and virility) into well-ordered verse, which gives it its name, and its clarity has kept it central to Ayurvedic teaching.

The complete work has six sections. This volume contains only the Sutrasthana, the section of principles: daily and seasonal regimen, prevention of disease, the qualities of water, milk, foods and drugs, the doctrine of doshas, dhatus and wastes, the classification of disease, and the general method of the cleansing therapies such as emesis, purgation and enema.

The verses are accompanied by the Nirmala Hindi commentary and explanatory notes of Dr. Brahmanand Tripathi. It is number 27 of the Vrajajivan Ayurvijnana Granthamala, published by Chaukhamba Sanskrit Pratishthan, Delhi; this copy is a 2014 reprint and has 387 pages.

Pages 205–224 of 387
Page 205
Page 205 scan

दोषादिविज्ञानीयाध्यायः ११ ]

सूत्रस्थानम्

१६९

दोषों को सम रखना—जो वात आदि दोष सम स्थिति पर रहने से शरीर की वृद्धि का कारण होते हैं, वे ही दोष विषम होने पर शरीर के विनाश के कारण होते हैं। अतएव हितकर आहार-विहार द्वारा दोषों की वृद्धि के समान ही दोषों के क्षय से भी रक्षा करनी चाहिए ॥ ४५ ॥

वक्तव्य—समदोष की स्थिति ही उत्तम स्वास्थ्य के लिए हितकर होती है। अतः उत्तम स्वास्थ्य की इच्छा करने वाले पुरुष को ऐसा आहार-विहार करना चाहिए जिससे वात आदि दोष, रस आदि धातु तथा पुरीष आदि मल न बढें और न घटें।

इस प्रकार वैद्यरत्न पण्डित तारावत् त्रिपाठी के पुत्र डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी द्वारा रचित निर्मला हिन्दी व्याख्या, विशेष वक्तव्य आदि से विभूषित अष्टाङ्गहृदय-सूत्रस्थान में दोषादिविज्ञानीय नामक ग्यारहवाँ अध्याय समाप्त ॥ ११ ॥

— * * * —

Page 206
Page 206 scan

द्वादशोऽध्यायः

अथातो दोषभेदीयाध्यायं व्याख्यास्यामः ।

इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ॥

अब हम यहाँ से दोषभेदीय नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे। जैसा कि आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।

उपक्रम —दोषविज्ञानीय अध्याय के बाद अब यहाँ दोषभेदीय अध्याय का आरम्भ किया जा रहा है। क्योंकि बात आदि दोषों के भेदों का वर्णन किये बिना दोषों के सम्बन्ध में उनकी विशेष चर्चा नहीं की जा सकती। ग्यारहवें अध्याय में दोषों के बारे में अनेक विषयों की चर्चा करनी थी, अतः वहाँ हमने दोषभेदों का वर्णन नहीं किया। अन्य संहिताओं में इस विषय का वर्णन कहीं-कहीं है, देखें।

संक्षिप्त सन्दर्भ-संकेत —च.सू. ११, १७, १९, २०, २८; च.शा. १ तथा च.चि. २८; सु.सू. २१, २४; सु.नि. १, ३; सु.उ. ६६ एवं अ.सं.सू. २०, २२ में देखें।

पक्वाशयकटीसकियश्रोत्रास्थिस्यर्शनेन्द्रियम्। स्थानं वातस्य, तत्रापि पक्वाधानं विशेषतः ॥ १ ॥

वात के प्रमुख स्थान —पक्वाशय (मलाशय), कमर, दोनों टॉगें, दोनों कान, अस्थियाँ तथा त्वचा ये वात के स्थान कहे गये हैं। इन सबमें पक्वाधान अर्थात् जठराग्नि द्वारा पुनः पके हुए आहार का स्थान मलाशय इसका प्रमुख स्थान है ॥ १ ॥

वक्तव्य —यद्यपि शरीरस्थ वातदोष सम्पूर्ण शरीर में भ्रमण करता है, फिर भी सामान्य-विशेष की दृष्टि से ऊपर वात के स्थानों का परिचय दिया गया है। अन्त्य यह भी वर्णन मिलता है—‘हृदि प्राणो गुदेऽपानः समानो नाभिमण्डले। उदानः कण्ठदेशे स्याद् व्यानः सर्वशरीरगः’ ॥ ये सब भेद प्राचीन आचार्यों के विचार-भेद हैं और सभी तथ्यपूर्ण हैं। उक्त स्थानों पर वातदोष की विकृति का प्रभाव विशेषरूप से देखा जाता है।

नाभिरामाशयः स्वेदो लसीका रुधिरं रसः। दूकं स्पर्शनं च पित्तस्य, नाभिरत्र विशेषतः ॥ २ ॥

पित्त के प्रमुख स्थान —नाभि, आमाशय, स्वेद (पसीना), लसीका, रुधिर, रस, दूष्टि तथा त्वचा सामान्य रूप से ये पित्त के स्थान हैं। इन सबमें पित्त का प्रमुख स्थान नाभि है ॥ २ ॥

वक्तव्य —यहाँ ‘नाभि’ शब्द से ढोंढी या धुन्नी का ग्रहण नहीं किया गया है, जो उदर के बाहर देखी जाती है। सुश्रुत में नाभि का परिचय इस प्रकार है—‘पक्वामाशययोर्मध्ये सिराप्रभवा नाभिः’। (सु.शा. ६।२५) अर्थात् पक्वाशय एवं आमाशय के बीच में सिराओं का उत्पत्तिस्थान नाभि नामक मर्म है। इसी को ‘धुद्वान्त्र’ भी कहते हैं। लसीका —‘यत्तु त्वगन्तरे व्रणगतं लसीकाशब्दं लभते’। (च.शा. ७।१५) अर्थात् लसीका की स्थिति त्वचा के भीतर मानी है। यही कारण है कि त्वचा के रगड़ जाने से उससे जो लसीका द्रव पदार्थ निकलता है, उसे लसीका कहते हैं।

स्पर्शनम् —यहाँ त्वचा को केवल पित्त का स्थान कहा गया है। आप ध्यान दें—सुश्रुत ने ‘सप्त त्वचो भवन्ति’ (सु.शा. ४।४) अर्थात् सात त्वचाएँ होती हैं कहा है और चरक ने ‘शरीरे षट् त्वचः’ (च.शा. ७।४) अर्थात् छः त्वचाएँ होती हैं, स्वीकार किया है। इन दोनों आचार्यों के मतभेद की चर्चा हम शारीरस्थान में करेंगे। सुश्रुत ने पहली त्वचा का नाम अवभासिनी रखा है, इसमें ब्राजक नामक पित्त

Page 207
Page 207 scan

वोषभेदीयाध्यायः १२ ]

सूत्रस्थानम्

१७१

रहता है और पाँचवीं त्वचा का नाम 'वेदनी' है, इसी को स्पर्शनेन्द्रिय भी कहते हैं। वास्तव में बात का स्थान यही है, इसी से शीत-उष्ण स्पर्श का ज्ञान होता है।

उरःकण्ठशिरःक्लोमपर्वण्यामाशयो रसः । मेदो घ्राणं च जिह्वा च कफस्य, सुतरामुरः ॥ ३ ॥

कफ के प्रमुख स्थान—उरु ( छाती ), कण्ठ, सिर, क्लोम, पर्व ( सन्धियों ), आमाशय, रसधातु, मेदोधातु, घ्राण ( नासिका ) तथा जीभ ये सब कफ के स्थान हैं। प्रमुख रूप से कफ का स्थान उरुस् है ॥ ३ ॥

वक्तव्य—सुश्रुत ने शरीरसंख्याव्याकरण नामक ५वें अध्याय के ५वें गद्य में जो त्वचा से स्रोतों तक के अवयवों की गणना की है, उसमें हृदय तथा फुफ्फुस आदि का समावेश किया गया है। अष्टाङ्गहृदय में इसका वर्णन शारीरस्थान अध्याय ३ में देखें। ये सब कफ के स्थान हैं।

प्राणदिभेदात्पञ्चात्मा वायुः—

बात के पाँच भेद—प्राण, उदान, व्यान, समान तथा अपान भेद से यह बात पाँच प्रकार का होता है।

—प्राणोऽत्र मूर्धगः । उरःकण्ठचरो बुद्धिहृदयेन्द्रियचित्तधृक् ॥ ४ ॥

छीवनक्षत्रयुद्धारनिःश्वासान्नप्रवेशकृत् ।

पाँच बातों का वर्णन—उक्त पाँच बातों में प्राण नामक वायु शिरःप्रदेश में गतिशील रहता है। कण्ठ तथा उरःप्रदेश में उदानवायु विचरण करता हुआ बुद्धि, हृदय, सभी इन्द्रियों एवं मन को धारण करता है। यह छीवन ( थूकना तथा लालासाव ), छींक, उद्गार, निःश्वास तथा अन्नप्रवेश ( मुख से अन्न को भीतर ) की ओर ढकैलना कर्मों को करता है ॥ ४ ॥

वक्तव्य—चरक ने 'उत्तमाङ्ग' शिरःप्रदेश का वर्णन इस प्रकार किया है—'प्राणाः प्राणभूता यत्र श्रिताः सर्वेन्द्रियाणि च । यदुत्तमाङ्गमङ्गानां शिरस्तदभिधीयते' ॥ ( च.सू. १७।१२ ) अर्थात् जहाँ प्राणियों के प्राण तथा सभी इन्द्रियाँ आश्रित रहती हैं और जो सभी अंगों में उत्तम अंग है, उसे सिर कहते हैं। सुश्रुत ने जबु के ऊपरी भाग में स्थित गरदन सहित अंगों को सिर कहा है और यह ३७ मर्मा का अधिष्ठान है। देखें—'जबुण'***अधिपतिरिति' । ( सु.शा. ६।६ )

उरःस्थानमुदानस्य नासानाभिंगलांश्चरेत् ॥ ५ ॥

वाक्प्रवृत्तिप्रयत्नोर्जाबलवर्णस्मृतिक्रियः ।

उदानवायु का वर्णन—उदानवायु का प्रमुख स्थान उरुस् ( छाती ) है। वह वायु नासिका ( नाक ), नाभि ( इसका परिचय श्लोक २ के वक्तव्य में ऊपर दिया गया है ) तथा गल ( कण्ठ ) प्रदेश में विचरण करता रहता है। वाक्प्रवृत्ति ( वाणी का निकलना ), प्रयत्न ( कर्म करने के प्रति उत्साह ), ऊर्जा ( शक्ति ), बल, वर्ण और स्मृति ये सब क्रियाएँ उसी वायु के अधीन हैं ॥ ५ ॥

व्यानो हृदि स्थितः कृत्स्नदेहचारी महाजवः ॥ ६ ॥

गत्यपक्षेपणोत्क्षेपनिमेषोन्मेषणादिकाः । प्रायः सर्वाः क्रियास्तस्मिन् प्रतिबद्धाः शरीरिणाम् ॥

व्यानवायु का वर्णन—व्यानवायु का प्रमुख स्थान हृदय है। यह वायु सम्पूर्ण शरीर में विचरण करता रहता है, क्योंकि यह अत्यन्त वेगवान् होता है। गति ( घूमते रहना ), अपक्षेपण ( अंगों को नीचे की ओर ले जाना ), उत्क्षेपण ( ऊपर की ओर ले जाना ), निमेष ( आँख बन्द करना ), उन्मेष ( आँख खोलना ), आदि शब्द से जैभाई आदि का ग्रहण—ये सभी क्रियाएँ व्यानवायु के अधीन होती हैं ॥ ६-७ ॥

वक्तव्य—व्यानवायु के जिन कर्मों की यहाँ चर्चा की गयी है, उनसे भी महत्त्वपूर्ण वर्णन शारीरस्थान ३।६८ में इनका किया है, उसका अवलोकन अवश्य कर लें।

समानोऽग्रिमसौपस्यः कोष्ठे चरति सर्वतः । अन्नं गृह्णाति पचति विवेचयति मुञ्चति ॥ ८ ॥

Page 208
Page 208 scan

१७२

अष्टाङ्गहृदये

समानवायु का वर्णन—समानवायु पाचकाग्नि के समीप रहता है। यह कोष्ठप्रदेश में चारों ओर घूमता रहता है। यह आमाशय से अन्न को लेता है, फिर उसे पचाता है, उसकी विवेचना करता है और उस पके हुए आहार में से रस, मल तथा मूत्र को अलग-अलग करके उन्हें वयास्थान छोड़ देता है ॥८॥

अपानोऽपानगः श्रोणिबस्तिमेद्वोरुगोचरः । शुकार्तवशकृन्मूत्रगर्भनिष्क्रमणक्रियः ॥९॥

अपानवायु का वर्णन—अपानवायु प्रधानरूप से अपान (गुद) प्रदेश में रहता है। सामान्य रूप से कमर, बस्ति (मूत्राशय एवं मूत्रवाही श्रोतों), मेहन (मूत्रमार्ग) तथा ऊरुओं में पाया जाता है और यही शुक्र, आर्तव, मल, मूत्र, गर्भाशय से गर्भ को समय पर बाहर निकालना भी इसी का कार्य है ॥९॥

पित्तं पञ्चवात्सकं—

पित्त के पाँच भेद—पित्त के पाँच भेद इस प्रकार हैं—१. पाचक, २. रंजक, ३. साधक, ४. आलोचक तथा ५. भ्राजक।

—तत्र पञ्चमाशयमध्यगम्। पञ्चभूतात्सकत्वेऽपि यत्तैजसगुणोदयात् ॥१०॥

त्यक्तद्रवत्वं पाकादिकर्मणाऽनलशब्दितम्। पचत्यन्नं विभजते सारकिट्टौ पृथक् तथा ॥११॥

तत्रस्थमेव पित्तानां शेषाणामप्यनुग्रहम्। करोति बलदानेन पाचकं नाम तत्समूतम् ॥१२॥

पाचक पित्त का वर्णन—उक्त पाँच पित्तों में जो पित्त पञ्चमाशय तथा आमाशय के मध्यभाग (क्षुद्रान्न) में गतिशील होता है और जो पञ्चमहाभूतात्सक होने पर भी तैजस् (आग्नेय) गुण की प्रधानता के कारण जिसने अपना द्रव स्वरूप छोड़ कर कठिन (अग्नि) रूप धारण कर लिया है और पाचन आदि कर्मों को करने के कारण जो अग्नि संज्ञा को धारण कर लिया है। जो खाये हुए आहार को पचाता है तथा सार (रस) एवं किट्ट (मल-मूत्र) को विभाजित करता है। वही रहकर रंजक आदि पित्तों को जो शक्ति प्रदान करके उनके ऊपर कृपा करता है, उसे 'पाचक पित्त' कहते हैं ॥१०-१२॥

आमाशयाश्रयं पित्तं रंजकं रसरंजनात्।

रंजक पित्त का वर्णन—जो पित्त आमाशय में रहता है, वह रस को रंग देने के कारण रंजक पित्त कहा जाता है।

वक्तव्य—सुश्रुत के अनुसार—'स खलु आप्यो रसो यकृत्-प्लीहानी प्राप्य रागमुपैति'। (सु.सू. १४४) अर्थात् शरीर का पोषक रसघातु ही यकृत-प्लीहा में पहुँचकर ललिमा को प्राप्त हो जाता है। और भी देखें—'यत्तु यकृत्प्लीहोः पित्तं तस्मिन् रंजकोऽग्निरिति संज्ञा'। (सु.सू. २१॥१०) अर्थात् जो पित्त यकृत-प्लीहा में रहता है, उसका नाम 'रंजक पित्त' है। इस दृष्टि से महर्षि वाग्भट का यह पाठ 'आमाशयाश्रयं पित्तं रंजकं' समुचित प्रतीत नहीं होता। यहाँ वाग्भट का उक्त कथन आधुनिक विचारों से प्रभावित है, ऐसा लगता है। देखें—यह आमाशयाश्रय पित्त 'हाइड्रोक्लोरिक अम्ल' नामक वह आमाशयिक रस है जो पित्त की भाँति खाये हुए आहार को पचाने में सहायक होता है और उसके मिश्रण से यकृत-प्लीहा में पहुँचने पर वही रस राग को पाकर रक्त का रूप धारण कर लेता है। यही चरितार्थता है वाग्भट के उक्त वचनों की।

बुद्धिमेधाभिमानाद्यैरभिप्रेतार्थसाधनात् ॥१३॥

साधकं हृन्नतं पित्तं—

साधक पित्त का वर्णन—जो पित्त हृदय में रहता है, उसे 'साधक पित्त' कहते हैं। यह पित्त बुद्धि, मेधा, अभिमान (अहंकार) आदि द्वारा इच्छित पदार्थों की सिद्धि करता है ॥१३॥

—रूपालोचनतः स्मृतम्। दूकस्थमालोचकं—

Page 209
Page 209 scan

दोषभेदीयाध्यायः १२ ]

सूत्रस्थानम्

१७३

आलोचक पित्त का वर्णन—जो पित्त दृष्टिगण्डल में रहता है, उसे आलोचक पित्त कहते हैं। यह पित्त रूप (स्वरूप, आकार या वर्ण) को देखने में उपयोगी (सहायक) होता है।

—त्वकस्यं भ्राजकं भ्राजनात्त्वचः ॥ १४ ॥

भ्राजक पित्त का वर्णन—जो पित्त सबसे बाहरी अतएव प्रथम (अवभासिनी) त्वचा में रहता है वह त्वचा को कान्तियुक्त करता है, इसीलिए इसे 'भ्राजक पित्त' कहते हैं ॥ १४ ॥

वक्तव्य—त्वचागत द्रव में जो पीलापन दिखलायी देता है, यही भ्राजक पित्त है। इसी से त्वचा में चमकीलापन दिखलायी देता है।

श्लेष्मा तु पञ्चधा—

कफ का वर्णन—शरीर में कफ भी पाँच प्रकार का होता है—१. अवलम्बक, २. क्लेदक, ३. बोधक, ४. तर्पक तथा ५. श्लेषक—ये उसके नाम हैं।

—उरस्यः स त्रिकस्य स्ववीर्यतः । हृदयस्यान्नवीर्याच्च तत्स्य एवाम्बुक्कर्मणा ॥ १५ ॥

कफधात्मां च शेषाणां यत्करोत्यवलम्बनम् । अतोऽबलम्बकः श्लेष्मा—

अवलम्बक कफ का वर्णन—जो कफ उरःप्रदेश में रहता है वह अपनी शक्ति से त्रिकास्थि का तथा आहार से हृदय का अवलम्बन (सहारा) करता है और वहाँ (हृदय में) रहकर जलकर्म द्वारा आमाशय आदि दूसरे कफस्थानों की भी सहायता (अवलम्बन) करता है, अतएव इसे 'अवलम्बक' कहा जाता है ॥ १५ ॥

वक्तव्य—'पञ्चमहाभूतशरीरिसमवायः पुरुषः' । (सु.सू. १।२२) के अनुसार शरीर में स्थित जल तत्त्व 'कफ' की संज्ञा है। इसी को श्लेष्मा भी कहते हैं। देखें—सु.सू. २१।१४। इस प्रकार ये वात-पित्त-कफ क्रमशः यहाँ वायु, अग्नि एवं जल तत्त्वों के प्रतिनिधि हैं; इन्हीं से शरीर की उत्पत्ति होती है। देखें—'वातपित्तश्लेष्माण एव देहसम्भव हेतवः' । (सु.सू. २१।३) ध्यान रहे, जलतत्व में कुछ अंश पृथिवी तत्व का भी होता है, अतएव इसमें स्थिरता तथा गुठ्ठा बनी रहती है।

—यत्स्वामाशयसंस्थितः ॥ १६ ॥

क्लेदकः सोऽन्नसङ्गतक्लेदनात्—

क्लेदक कफ का वर्णन—जो कफ आमाशय में रहकर अपना कार्य करता है वह अन्न (आहार-समूह) को गीला करता है, अतः इसे 'क्लेदक' कहते हैं ॥ १६ ॥

—रसबोधनात् । बोधको रसनास्थायी—

बोधक कफ का वर्णन—जो कफ रसना (जीभ) में रहता है वह वहाँ रहकर मधुर आदि रसों का बोध कराता है, अतएव उसे 'बोधक' कहते हैं।

—शिरःसंस्थोऽक्षतर्पणात् ॥ १७ ॥

तर्पकः—

तर्पक कफ का वर्णन—जो कफ सिर (मस्तिष्क) में रहता है वह सभी ज्ञानेन्द्रियों का तर्पण करता है अर्थात् इन्द्रियों को अपने सहयोग से नुप्त करता है, अतएव इसे 'तर्पक' कहते हैं ॥ १७ ॥

—सन्धिंसंश्लेषाच्छ्लेषकः सन्धिषु स्थितः ।

श्लेषक कफ का वर्णन—जो कफ शरीर के सन्धिस्थलों में रहता है वह सन्धियों को सटाता है, अतः उसे 'श्लेषक' कहते हैं।

वक्तव्य—यहाँ एक-एक वात, पित्त, कफ के पाँच-पाँच नाम रखकर जो उनका परिचय दिया गया है, वह उनके कार्यक्षेत्रों के नाम हैं। जैसे एक ही व्यक्ति सम्बन्ध-विशेष से पिता, चाचा, मामा, भाई

Page 210
Page 210 scan

१७४

अष्टाङ्गहृदये

आदि कहा जाता है; ऐसे ही कार्यभेद से उसके भिन्न-भिन्न नाम हो जाते हैं, वैसी ही उक्त संज्ञाएँ बात आदि दोषों की भी निर्धारित की गयी हैं।

इति प्रायेण दोषाणां स्थानान्यविकृतात्मनाम् ॥ १८ ॥

व्यापिनासपि जानीयात्कर्मणि च पृथक्पृथक् ।

उपसंहार—यहाँ तक अविकृत अर्थात् प्रकृतिस्थ बात, पित्त तथा कफ नामक दोषों और उनके पाँच-पाँच भेदों के प्रमुख स्थानों एवं उनके कार्यो का वर्णन कर दिया गया है। यद्यपि उक्त बात आदि दोष सम्पूर्ण शरीर में व्याप्त होते हैं, फिर भी उनके उक्त कर्मों के कारण उनके मानवशरीर में भिन्न-भिन्न स्थानों को समझ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 211
Page 211 scan

दोषभेदीयाध्यायः ११ ]

सूत्रस्थानम्

१७५

विपरीतगुणेच्छा च—

दोषों के चय का वर्णन—इसके पहले इसी अध्याय में बात आदि दोषों के स्थानों का वर्णन किया जा चुका है। जब बात आदि दोषों की वृद्धि अपने ही स्थानों में होती है, उसे आयुर्वेदीय परिभाषा के अनुसार चय या संचय कहा जाता है। इस स्थिति में जिन कारणों से उक्त दोषों की वृद्धि हुई है, उन कारणों के प्रति विशेष करके द्वेष हो जाता है और उक्त कारणों के विपरीत कारणों (आहार-विहारों) के प्रति इच्छा अर्थात् उनके सेवन करने के प्रति रुचि बलवती होती है ॥ २२ ॥

—कोपस्तूष्मार्गागमिता । लिङ्गानां दर्शनं स्वेष्टामस्वास्थ्यं रोगसम्भवः ॥ २३ ॥

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 212
Page 212 scan

१७६

अष्टाङ्गहृदये

कालस्वभाव का वर्णन—यह सब काल (ऋतु) का स्वभाव है अथवा उसका प्रभाव है और यह आहार-विहार के प्रभाव से तत्काल या असमय में भी बात आदि दोषों का चय (संचय), प्रकोप अथवा प्रशम हो जाता है और कभी उक्त कालों में बात आदि दोषों का चय, कोप, प्रशम नहीं भी होता॥ २८॥

वक्तव्य—इन विषयों का विस्तृत वर्णन—सु.सू. ६ सम्पूर्ण में देखें।

व्याप्नोति सहसा देहमापादतलमस्तकम्॥ २९॥

निवर्तते तु कुपितो मलोऽल्पान् जलोघवत्॥

दोषों की व्याप्ति एवं निवृत्ति—कुपित हुआ दोष पैरों से लेकर चोटी तक अर्थात् सम्पूर्ण शरीर में सहसा (एकाएक) फैल जाता है, परन्तु जब वह शान्त होता है तो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 213
Page 213 scan

दोषभेदीयाध्यायः १२ ]

सूत्रस्थानम्

१७७

अत्यासन्नातिदूरस्थं विप्रियं विकृतादि च । यदक्षणा बीक्ष्यते रूपं मिथ्यायोगः स दारुणः ॥ ३७ ॥
एवमत्युच्चपूत्यादीनिन्द्रियार्थान् यथाययम् । विद्यात्—

हीनयोग आदि का वर्णन—चक्षु ( नेत्र ) आदि इन्द्रियों का अपने रूप आदि विषयों के साथ थोड़ा संयोग अथवा संयोग का अभाव 'हीनयोग' कहा जाता है, अधिक योग को 'अतियोग' कहते हैं। चक्षुरिन्द्रिय द्वारा जो अतिसूक्ष्म, अधिक चमकीला, अतिभयानक, अतिसमीपस्थ, अतिदूरस्थ, अतिअप्रिय या अधिक विकार युक्त जो रूप देखा जाता है, वह चक्षुरिन्द्रिय का मिथ्यायोग कहा जाता है। यह अत्यन्त हानिकारक होता है। इसी प्रकार

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 214
Page 214 scan

१७८

अष्टाङ्गहृदये

बाहरी रोगमार्ग—इस प्रसंग में रक्त आदि धातुओं तथा त्वचा का नाम भी 'शाखा' है, यह बाह्य रोगमार्ग है। इस रोगमार्ग में आश्रित मष (मषक, मत्से, तिल आदि), व्यंग (झाई), गण्ड (घेचा), अलजी, अर्बुद आदि रोग और शरीर के बाह्यमार्ग में अर्श, गुल्म, ब्रण तथा शोथ आदि भी होते हैं ॥ ४४-४५ ॥

अन्तःकोष्ठो महास्रोत आमपक्वाशयाश्रयः। तत्स्थानाः ज्वरतीतीसारकासश्चासोदरज्वराः ॥
अन्तर्भागं च शोफाशौगुल्मबीसर्पविद्रधिः।

आभ्यन्तर रोगमार्ग—आभ्यन्तर (भीतरी) रोगमार्ग के पर्यायवाचक शब्द इस प्रकार हैं—अन्तः, कोष्ठ, महास्रोतस, आमाशय तथा पक्वाशय (इन दोनों के बीच में स्थित क्षुद्रान्त

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 215
Page 215 scan

दोषभेदीयाध्यायः १२ ]

सूत्रस्थानम्

१७९

चिपचिपाहट्, सूजन, पाक का न होना, नींद का अधिक आना (यही कारण है कि कफप्रकृति के प्राणी अधिक मोते हैं; जैसे—भैंस), वर्ण सफेद, रस मधुर एवं नमकीन और किसी भी कार्य को देर से करना ॥५३॥

इत्यशेषामयव्यापि यदुक्तं दोषलक्षणम् ॥५४॥

दर्शनाचैरवहितस्तत्सम्भूगुपलक्षयेत् । व्याध्यवस्थाविभागजः पश्यन्त्रार्तन् प्रतिक्षणम् ॥५५॥

दोषलक्षण निर्वाचन का हेतु—यहाँ तक बात-पित्त-कफदोषों के लक्षण कहे गये हैं, जो उन-उन के सभी रोगों में पाये जाते हैं। शास्त्रनिर्देशानुसार रोगों की अवस्था के विभागों (भेदों) को जानने वाला चिकित्सक प्रतिक्षण देखता हुआ सावधान होकर उक्त दोषों का परीक्षण—दर्शन,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 216
Page 216 scan

१८०

अष्टाङ्गहृदये

रोगों के दो भेद—स्वतन्त्र तथा परतन्त्र भेद से रोग पुनः दो प्रकार के होते हैं। इनमें परतन्त्र रोग भी दो प्रकार के होते हैं।

पूर्वजाः पूर्वरूपाख्या, जाताः पश्चादुपद्रवाः ॥ ६० ॥

रोगभेदों के नाम—परतन्त्र रोग के दो भेद—१. पूर्वज और २. पश्चात्जात। पूर्वरूपों को ही पूर्वज रोग कहते हैं और जो रोग के अन्त में उत्पन्न होते हैं, उन्हें 'उपद्रव' (पश्चात्जात) नाम से कहा जाता है। ॥ ६० ॥

यथास्वजन्मोपशयाः स्वतन्त्राः स्पष्टलक्षणयाः ।

स्वतन्त्र

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 217
Page 217 scan

दोषभेदीयाध्यायः १२ ]

सूत्रस्थानम्

१८१

बक्तव्य—ऐसे अवसरों पर त्रिदोष-सिद्धान्त को आधार मानकर चिकित्सा करनी चाहिए।

स एव कुपितो दोषः समुत्थानविशेषतः। स्थानान्तराणि च प्राप्य विकारान् कुरुते बहुम् ॥ ६५ ॥

दोषों का रोगकर्तृत्व—वही दोष ( वात आदि में से कोई एक ) निदान ( कारण ) भेद से तथा शरीर के अलग-अलग अवयवों में आश्रित होकर अनेक प्रकार के रोगों को उत्पन्न कर देता है ॥ ६५ ॥

तस्माद्विकारप्रकृतीरधिष्ठानान्तराणि च। बुद्ध्वा हेतुविशेषांश्च शीघ्रं कुर्यादुपक्रमम् ॥ ६६ ॥

चिकित्साविधि-निर्देश—इसलिए रोग की प्रकृति ( वात आदि मूल कारण ), स्थान-विशेषों तथा विशेष कारणों ( आहार-विहार ) आदि को भलीभाँति समझकर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 218
Page 218 scan

१८९

अष्टाङ्गहृदये

भूल का दुष्परिणाम —उक्त चिकित्सकीय प्रमाद से गुरु (महान्) रोग में थोड़ी मात्रा में अथवा अल्पशक्तिशाली दी गयी संशोधन औषधि पूर्णरूप से संशोधन नहीं करा सकती अथवा अल्पमात्रा में संशोधन करने के कारण रोग को और अधिक बढ़ा देती है। इसके विपरीत लघु लक्षणों वाले रोग में अधिक मात्रा में उग्र बीर्य वाली संशोधन (वमन-विरचनकारक) औषधि का प्रयोग करा देने के कारण उसका अतियोग हो जाता है। इससे न केवल कफ एवं पुरीष आदि मलों का ही क्षय नहीं होता, अपितु ये औषधियाँ रोगों के शरीर को भी क्षीण कर देती हैं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 219
Page 219 scan

दोषभेदीयाध्यायः १२ ]

सूत्रस्थानम्

१८३

एक भेद का निर्देश—१. वातवृद्ध, पित्तवृद्ध, कफवृद्ध।

वक्तव्य—उक्त तरह भेद सन्निपातज विकारों में देखे जाते हैं।

—षट् च तारतम्यविकल्पनात्।

पुनः छः भेद—दोषों के तर-तम भेदों के विकल्प से पुनः छः भेद होते हैं। यथा—१. वातवृद्ध, पित्तवृद्धतर, कफवृद्धतम। २. वातवृद्ध, कफवृद्धतर, पित्तवृद्धतम। ३. पित्तवृद्ध, कफवृद्धतर, वातवृद्धतम। ४. पित्तवृद्ध, वातवृद्धतर, कफवृद्धतम। ५. कफवृद्ध, वातवृद्धतर, पित्तवृद्धतम। ६. कफवृद्ध, पित्तवृद्धतर,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 220
Page 220 scan

१८४

अष्टाङ्गहृदये

गया है—‘समदोषः समाश्रिश्च समधातुमलङ्क्रियः । प्रसन्नात्मेन्द्रियमनाः स्वस्थ इत्यभिधीयते’ ॥ अष्टांगहृदय-सूत्रस्थान १।२० में कहा गया है—‘रोगस्तु दोषवैषम्यं दोषसाम्यमरोगता’ । दोषभेदों का वर्णन देखें—च.सू. १७४१ से ४४ तक ।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 221
Page 221 scan

त्रयोदशोऽध्यायः

अथातो दोषोपक्रमणीयमध्यायं व्याख्यास्यामः ।

इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।

अब यहाँ से हम दोषोपक्रमणीय नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे। जैसा कि आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।

उपक्रम—उपक्रमण का अर्थ है—चिकित्सा। इसके पहले अध्याय में विकारयुक्त अर्थात् घटे-बढ़े हुए वात आदि दोषों, रस आदि धातुओं तथा पुरीष आदि मलों की शीघ्र चिकित्सा करनी चाहिए, कहा गया है। अतः उनकी चिकित्सा करने के दृष्टिकोण से प्रस्तुत अध्याय का यहाँ उपक्रम किया जा रहा है। अथवा उक्त विषय को हम इस प्रकार भी कह सकते हैं—लक्षणस्कन्ध का वर्णन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 222
Page 222 scan

१८६

अष्टाङ्गहृदये

(ऐसा मित्र जो मनचाहा सुख दे सके), मधुर तथा तोतली बोली बोलने वाला पुत्र, मन के अनुरूप व्यवहार करने वाली, प्रिय, सुशील तथा सुशोभित स्त्रियाँ, शीतल जल की धाराओं वाले फुहारों से युक्त घर, बगीचे, बावड़ियाँ, सुन्दर घाट वाले, विस्तृत, साफ-सुथरे जल वाले जलाशय के समीप बालू से बने हुए ऊँचे स्थान पर बैठना, खिले हुए कमलों से युक्त तालाब के तट पर जहाँ घास-फूस का घर बनाया गया हो और जो चारों ओर हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ हो ऐसे स्थानों पर निवास करना, सभी मन को प्रसन्न करने वाले भावों (रहन-सहन की व्यवस्था) से युक्त स्थान पर विहार करना; विशेष करके दूध तथा ची का सेवन करना और विरेचन करना—ये पित्तदोष की चिकित्सा है ॥ ४-१ ॥

वक्तव्य

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 223
Page 223 scan

दोषोपक्रमणीयाध्यायः १३ ]

सूत्रस्थानम्

१८७

शुद्ध प्रयोग का परिचय—जो औषध-प्रयोग (चिकित्सा) एक रोग अथवा एक दोष को शान्त करता है और दूसरे रोग या दोष को उन्माड देता है, वह प्रयोग विशुद्ध (उत्तम) नहीं कहा जा सकता है। शुद्ध प्रयोग तो वह है जो एक रोग या दोष को शान्त तो कर दे, किन्तु दूसरे रोग को न उन्माडे ॥ १६ ॥

बक्तव्य—इस दृष्टि से प्रचलित चिकित्सा-पद्धतियों की ओर देखिये, क्या इतना उदार सिद्धान्त किसी अन्य पद्धति का है? आयुर्वेद के अतिरिक्त अन्य पद्धतियों तो रोग के तात्कालिक लाभ तक ही मात्र अपना कर्तव्य समझती हैं, अस्तु।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 224
Page 224 scan

१८८

अष्टाङ्गहृदये

शमयेत्तान् प्रयोगेण सुखं वा कोष्ठमानयेत् ॥ २२ ॥

ज्ञात्वा कोष्ठप्रपन्नाश्च यथासन्नं विनिर्हरेत्।

चिकित्सा-विधि —तिर्यगत दोषों के लंघन या पाचन आदि विधियों से अथवा स्नेहन तथा स्वेदन विधियों से सरलता से उन दोषों को कोष्ठ की ओर ले आये और जब वे दोष कोष्ठ में आ जाते हैं, तो उन्हें विरेचन विधि से बाहर निकालने का प्रयास करे ॥ २२ ॥

स्रोतोरोधबलघ्रंशगौरवानिलमुद्भताः ॥ २३ ॥

आलस्यापत्तिनिष्ठीवमलसङ्काहचिकलमाः । लिङ्गं मलानां सामानां, निरामाणां विपर्ययः ॥

साम-निराम दोषों के लक्षण —स्रोतों में ह्कावट, शारीरिक बल का क्षीण होना,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in